Ambala Live News

Ambala Live News 24 X 7 Ambala Live News

डाक विभाग 10 अक्टूबर तक मना रहा है राष्ट्रीय डाक सप्ताहअम्बाला  : मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल हरियाणा परमिंडल सचिन किशोर ने ...
09/10/2025

डाक विभाग 10 अक्टूबर तक मना रहा है राष्ट्रीय डाक सप्ताह

अम्बाला : मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल हरियाणा परमिंडल सचिन किशोर ने बताया कि डाक विभाग 6 अक्टूबर, से 10 अक्टूबर, तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मना रहा है। हरियाणा परिमंडल में राष्ट्रीय डाक सप्ताह के दौरान विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं जिसमें 6 अक्टूबर को (प्रौद्योगिकी दिवस) - भारतीय डाक ने आईटी 2.0-उन्नत डाक प्रौद्योगिकी (एपीटी) के राष्ट्रव्यापी प्रसार के साथ डिजिटल परिवर्तन के एक नए यग में प्रवेश किया है। परिमंडल के अंतर्गत सभी 11 मंडलों द्वारा नई तकनीक पर प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। 7 अक्टूबर को प्रत्येक 33 उप-मंडल में संपूर्ण सुकन्या ग्राम के रूप में कम से कम 4 गाँवों को कवर करने के लिए एसएसए शिविर और 3 डाक चौपाल आयोजित किए गए। 8अक्टूबर स्कूली बच्चों ने अंबाला और गड़गांव फिलैटली ब्यूरो का दौरा किया। 9 अक्टूबर को (विश्व डाक दिवस) - "एक पेड़ माँ के नाम" पहल के अंतर्गत सभी मंडलों द्वारावृक्षारोपण किया जा रहा है।10अक्टूबर को(ग्राहक दिवस) - प्रत्येक मंडल द्वारा वर्तमान और संभावित कॉपोर्रेट ग्राहकों के साथ ग्राहक बैठकें आयोजित की जाएँगी।

09/10/2025

छावनी का सुभाष पार्क हरियाणा का ऐसा पहला पार्क होगा जहां पर सैर करने के लिए लोगों को सिंथेटिक ट्रैक की सुविधा मिलेगी : विज

सनातन धर्म कॉलेज में महिला स्टाफ हेतु मेहँदी सेवा का आयोजनअंबाला छावनी,सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी के गृह विज्ञान संघ...
09/10/2025

सनातन धर्म कॉलेज में महिला स्टाफ हेतु मेहँदी सेवा का आयोजन
अंबाला छावनी,
सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला छावनी के गृह विज्ञान संघ द्वारा कॉलेज की महिला स्टाफ सदस्याओं के लिए एक विशेष मेहँदी सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य त्योहारी माहौल में पारंपरिक कलाओं के प्रति रुचि जागृत करना, सौंदर्य और सांस्कृतिक चेतना को प्रोत्साहित करना तथा स्टाफ सदस्यों के बीच सौहार्द बढ़ाना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अलका शर्मा ने किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि गृह विज्ञान विभाग सदैव रचनात्मकता और भारतीय संस्कृति का संवाहक रहा है। इस प्रकार के आयोजन न केवल हमारी पारंपरिक कलाओं को जीवित रखते हैं, बल्कि कार्यस्थल पर उत्साह और सहयोग की भावना को भी प्रबल करते हैं।
इस आयोजन की संकल्पना एवं सफल संचालन गृह विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष एवं गृह विज्ञान संघ प्रभारी डॉ. यशना बावा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि मेहँदी भारतीय संस्कृति और सौंदर्य की प्राचीन प्रतीक है। कार्यक्रम में कॉलेज की कई महिला स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे के साथ हर्षोल्लासपूर्वक त्योहारी माहौल का आनंद लिया। परिसर में सौंदर्य, उल्लास और सृजनात्मकता का मनमोहक दृश्य देखने को मिला।

जी.एम.एन. कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन"अम्बाला : गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जी.एम.एन...
09/10/2025

जी.एम.एन. कॉलेज में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता रैली का आयोजन"

अम्बाला : गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज (जी.एम.एन. कॉलेज), अम्बाला कैंट के मनोविज्ञान विभाग ने मनोवैज्ञानिक परामर्श केंद्र, छात्र सेवा केंद्र और मानसिक स्वास्थ्य क्लब के सहयोग से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एक जागरूकता रैली का आयोजन किया

डॉ. अनुपमा सिहाग ने बताया कि विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस 2025 का थीम “आपदाओं और आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य” है, जिसे मेंटल हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह विषय आपदाओं और आपातकालीन परिस्थितियों के दौरान मानसिक स्वास्थ्य सहायता की उपलब्धता पर बल देता है, क्योंकि ऐसी परिस्थितियाँ व्यक्ति के मनोवैज्ञानिक कल्याण पर गहरा प्रभाव डालती हैं।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि जब लोग संकट या आपदाओं का सामना करते हैं, तो उन्हें मानसिक सहयोग और सहायता की आवश्यकता होती है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामाजिक कलंक को कम करना और मानसिक स्वास्थ्य पर खुलकर बातचीत को प्रोत्साहित करना है।कार्यक्रम में मनोविज्ञान विभाग के लैब असिस्टेंट अनिल कुमार तथा मेंटल हेल्थ क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

विनोद जौहर बने पंजाबी महासभा अंबाला छावनी हल्के के अध्यक्ष अंबाला : राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की अंबाला में आयोजित एक बैठक...
27/09/2025

विनोद जौहर बने पंजाबी महासभा अंबाला छावनी हल्के के अध्यक्ष
अंबाला : राष्ट्रीय पंजाबी महासभा की अंबाला में आयोजित एक बैठक में विनोद जौहर को अंबाला छावनी हल्के का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। उनके नाम की अनुशंसा राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक मेहता ने की, जिस पर जिला अध्यक्ष सतीश चावला ने मुहर लगाई।नवनियुक्त हलका अध्यक्ष विनोद जौहर ने राष्ट्रीय और जिला अध्यक्ष सहित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
बैठक में महासभा के इस अवसर पर लकी बुद्धिराजा, संजय जोली,वरिंदर लांबा, जतिन मल्होत्रा,एवं अन्य कई वरिष्ठ सदस्य और पंजाबी समुदाय के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा अम्बाला छावनी के हर मंडल में आयोजित कर रही सेवा के कार्यक्रम : मंत्री अनिल विजअम्बाला : सारे दे...
27/09/2025

सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा अम्बाला छावनी के हर मंडल में आयोजित कर रही सेवा के कार्यक्रम : मंत्री अनिल विज
अम्बाला : सारे देश में सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है और इसके तहत रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। सभी कार्यक्रमों में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। उन्होंने कहा कि चारों मंडलों में सेवा पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम किए गए हैं। स्वास्थ्य जांच शिविर में मेडिकल चेकअप कैंप में एक्स-रे, ईसीजी व हर टेस्ट हो रहे हैं। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राकेश सहल, डॉ. पूजा, नगर परिषद की उपाध्यक्ष ललिता प्रसाद, भाजपा पदाधिकारी बिजेन्द्र चौहान, रवि बुद्धिराजा, राजीव डिम्पल, आरती सहगल, नरेन्द्र राणा, श्याम सुंदर अरोड़ा, आरती सहगल, रमन छतवाल, संजीव अत्री, डब्बू बिन्द्रा, पुनीत सरपाल के साथ-साथ अन्य कार्यकत्र्ता मौजूद रहे।

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 मे पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजनअंबाला :पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2, अंबाल...
27/09/2025

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 मे पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन
अंबाला :पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2, अंबाला छावनी में पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रकाशकों द्वारा साहित्य, विज्ञान, इतिहास, कला, संस्कृति एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित पुस्तकों का आकर्षक संकलन प्रस्तुत किया गया। विद्यार्थियों ने प्रदर्शनी में गहरी रुचि दिखाई और पुस्तक चयन में सक्रिय भागीदारी की।विद्यालय के प्राचार्य हरिन्द्र सिंह लाम्बा ने प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए विद्यार्थियों को पुस्तक पढ़ने की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुस्तकें जीवनभर ज्ञान और सही दिशा प्रदान करने वाली सच्ची मित्र हैं।इस अवसर पर उप प्राचार्य मनीष सेमवाल ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया और उन्हें पुस्तकों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पठन-पाठन की ओर प्रेरित किया।

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कराटे खेल महाकुंभ प्रतियोगिता सफलता पूर्वक सम्पन्नअम्बाला छावनी :  ताऊ देवीलाल स्ट...
27/09/2025

ताऊ देवीलाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कराटे खेल महाकुंभ प्रतियोगिता सफलता पूर्वक सम्पन्न
अम्बाला छावनी : ताऊ देवीलाल स्टेडियम में राज्य स्तरीय कराटे खेल महाकुंभ प्रतियोगिता सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। खेल महाकुंभ प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्य के माननीय मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी जी व राज्य के खेल मंत्री गौरव गौतम जी ने किया। अंबाला जिले के कराटे टीम कोच व सनराइज मार्शल आर्ट्स अकादमी के मुख्य प्रशिक्षक राहुल सोढ़ी ने बताया कि खेल महाकुंभ में कराटे के लगभग 22 जिलों के लगभग 400 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में अम्बाला के खिलाड़ियों ने कुल 4 पदक अपने नाम किया जिसमें से 3 पदक सनराइज अकादमी के खिलाड़ियों ने अपने नाम किए। इंडिविजुअल कुमिते के 68 किलो ग्राम लड़कियों के वर्ग में अकादमी की शिवानी ने अम्बाला के लिए गोल्ड जीता।इसके अलावा इंडिविजुअल काता व इंडिविजुअल कुमिते +68 किलो भर वर्ग में मान्या जोशी ने एक स्वर्ण व एक कांस्य पदक अपने नाम कर जिले का नाम रोशन किया | आगे जानकारी देते हुए बताया कि 50 किलो ग्राम महिला भार वर्ग में सिमरप्रीत कोर ने भी अंबाला जिले के लिए स्वर्ण पदक जीता। अंबाला कराटे टीम की शानदार उम्लब्धि के लिए टीम कोच राहुल सोढ़ी जी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी।

श्री दुर्गा मंदिर रानी बाग में नवदिवसीय महाआरतीअम्बाला : श्री दुर्गा मंदिर रानी बाग में नवदिवसीय महाआरती में आज छठे दिवस...
27/09/2025

श्री दुर्गा मंदिर रानी बाग में नवदिवसीय महाआरती
अम्बाला : श्री दुर्गा मंदिर रानी बाग में नवदिवसीय महाआरती में आज छठे दिवस के मुख्य यजमान निकेश गुप्ता विजय सहगल एवं दीक्षित वालिया सब ने परिवार से सहित महाआरती की यजमानों द्वारा प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर दुर्गा मंदिर समिति के अलावाआस पास की कालोनी के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया मंदिर के कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने बताया कि महाआरती प्रतिदिन शाम 7 बजे होगी,इस मौके पर मंदिर प्रधान अशोक गोयल विशेष रूप से मौजूद रहे ।सचिव सेवा सिंह चौधरी ने बताया कि 1अक्टूबर बुधवार को सुबह 8 से 9 बजे मंदिर में हवन होगा ।

08/10/2024

अंबाला छावनी से अनिल विज को 59686 टोटल मत प्राप्त हुए तो वही चित्रा सरवारा को 52384 मत मिले। अनिल विज ने चित्रा सरवारा को 7302 मतों से हराया।

Address

Ambala
133001

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ambala Live News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ambala Live News:

Share