Ambala Express

Ambala Express जनता का अखबार, जनता के लिए अखबार
Monthly newspaper
E.mail: [email protected]

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमेटी ने जिलाध्यक्षों के साथ पार्टी नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ- पार्टी लाइन से हटकर ...
22/11/2025

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमेटी ने जिलाध्यक्षों के साथ पार्टी नेताओं को पढ़ाया अनुशासन का पाठ- पार्टी लाइन से हटकर सार्वजनिक प्लेटफोर्म पर ब्यानबाजी करने वाले नेताओं के खिलाफ होगी ठोस कार्रवाई

अंबाला। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन कमेटी ने शनिवार को पार्टी के जिलाध्यक्षों समेत दूसरे नेताओं व कार्यकर्ताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। कमेटी के अध्यक्ष व पूर्व सांसद धर्मपाल सिंह मलिक ने साफ कहा कि पार्टी लाइन के खिलाफ सार्वजनिक तौर पर बयान देने वाले नेताओं के खिलाफ अब ठोस कार्रवाई होगी। बेशक बयान देने वाले पार्टी के विधायक व वरिष्ठ नेता ही क्यों न हों? असल में शनिवार को अंबाला छावनी के कांग्रेस भवन में कमेटी के अध्यक्ष चौधरी धर्मपाल मलिक की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन कमेटी की अहम मीटिंग हुई। इस मीटिंग में पार्टी के शहरी व ग्रामीण अध्यक्षों के साथ बड़ी संख्या में नेता व कार्यकर्ताओं ने भी हिस्सा लिया।

बैठक में समिति के सदस्य पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक अनिल कुमार धंतौड़ी तथा सदस्य-सचिव एडवोकेट रोहित जैन उपस्थित रहे। समिति के सदस्य-सचिव श्री रोहित जैन ने बताया कि पार्टी में अनुशासन बनाए रखने के लिए पार्टी हाईकमान की ओर से बनाई गई अनुशासन कमेटी ने अपना काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरी कमेटी जिम्मेदारी के साथ अपना काम कर रही है। पार्टी लाइन से हटकर या फिर खिलाफ बयानबाजी करने वाले कुछेक नेताओं से सपष्टीकरण माँगा जायेगा। उन्होंने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के माननीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, महासचित (संगठन) श्री केसी वेणुगोपाल, हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी श्री बीके हरिप्रसाद, सहप्रभारी श्री प्रफुल गुडधे व श्री जितेन्द्र बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा तथा श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला और अन्य वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अनुशासन कमेटी पार्टी को मजबूत बनाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पूरी कमेटी बिना किसी विरोधाभास व एकजुटता के साथ पार्टी हित में कार्य कर रही है। जैन ने बताया कि कुछ नेता मीडिया, सोशल मीडिया व दूसरे प्लेटफॉर्म पर पार्टी नेताओं के खिलाफ बेवजह की बयानबाजी कर संगठन की छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं। संगठन की ओर से ऐसे कुछ नेताओं के खिलाफ अनुसासन कमेटी के पास शिकायतें भी आई हैं। उन शिकायतों का अवलोकन किया जा रहा है। इसके बाद पुख्ता सबूतों के आधार पर उनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जाएगी। जैन ने पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों के साथ पार्टी के वरिष्ट नेताओ व कार्यकर्ताओ को भी संगठन की और से जारी दिशानिर्देशो की अनुपालना करने के आदेश दिए हैँ।

पारदर्शिता के साथ होगी कार्रवाई

अनुशासन समिति के चेयरमैन चौधरी धर्मपाल सिंह मलिक ने अम्बाला छावनी के कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए साफ कहा की केंद्रीय नेतृत्व की ओर से उन्हें बड़ी अहम जिम्मेदारी दी है वे उस पर पुरी तरह खरा उतरेंगे । उन्होंने कहा कि उनकी कमेटी के गठन का उद्देश्य पूरी तरह से साफ है। हम जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी व निष्पक्षता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा की अनुशासन समिति को हिसार व सिरसा से कुछ शिकायते मिली है। इन शिकायतों पर हम कार्रवाई करने जा रहे है। उन्होंने कहा की जिन नेताओ ने पार्टी के दिशा निर्देशों की पालना नही की है उन्हें कारण बताओ नोटिस भेजे जायेगें। नोटिस का संतोष जनक जवाब न मिलने पर कड़ी करवाई होगी।पार्टी या फिर किसी पार्टी के किसी भी वरिष्ठ नेता के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को बक्शा नहीं जायेगा । मलिक ने कहा की अनुशासन समिति का कोई सदस्य या चेयरमैन किसी गुट का नही है। केंद्रीय नेतृत्व की और से मिली जिम्मेदारी को निभाने के लिए पुरी कमेटी एकजुट है। उन्होंने कहा की कोई भी नेता या कार्यकर्ता पार्टी से बड़ा नही होता, हमने सख्ती के साथ सभी नेताओ को यह स्पष्ट कर दिया है की वे पार्टी से बड़े नही है ।उन्होंने कहा की अनुशासन कमेटी पार्टी को मजबूत करने का काम करेगी। पार्टी लाइन से हटकर बात करने वाले नेताओ को पहले समझाया जायेगा नही माने तो फिर ठोस निर्णय लिया जायेगा। पूछे जाने पर मलिक ने कहा की अभी तक कमेटी के पास लिखित में 4 शिकायते आई है, कुछ शिकायते उन्हें मीडिया के जरिए मिली है। कुल मिलाकर 10-12 शिकायते आई है। उन्होंने कहा की गलत बयानबाजी करने के मामले में किसी नेता को कोई छुट नही मिलेगी।

पांच जोन में बाँटा प्रदेश:

अनुशासन कमेटी के सदस्य सचिव एडवोकेट रोहित जैन ने बताया कि कमेटी सभी जिलों में अनुशासन को लेकर बैठक आयोजित कर रही है। अंबाला छावनी में हुई बैठक तय कार्यक्रम का हिस्सा है। सभी जिलों में मीटिंग को लेकर कमेटी ने पूरे प्रदेश को पांच ज़ोन में बांटा है। पहले ज़ोन में पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र तथा कैथल और दूसरे ज़ोन में करनाल, पानीपत, सोनीपत व जींद को शामिल किया गया। इसी प्रकार तीसरे ज़ोन में रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, भिवानी व दादरी तथा चौथे ज़ोन में फरीदाबाद, गुरूग्राम, नूंह व पलवल को रखा गया। हिसार, रोहतक, फतेहाबाद व सिरसा को पांचवे ज़ोन में रखा गया। उन्होंने बताया कि शिकायतों तथा सुझावों के लिए एक समर्पित ई-मेल [email protected] बनाई गई है ताकि शिकायतकर्ता अथवा सुझाव देने वाले कांग्रेसजनों को कोई असुविधा न हो। जैन ने बताया की अनुशासन कमेटी की अगली मीटिंग तीसरे जोंन के जिला भिवानी में 6 दिसम्बर 2025 को आयोजित की जाएगी|

दस सालों में असंगठित सेक्टरों में काम करने वाले कामगार व कर्मचारियों की हालत बेहद खस्ता, नौकरी की बजाय गुलामी कर रहे कर्...
17/11/2025

दस सालों में असंगठित सेक्टरों में काम करने वाले कामगार व कर्मचारियों की हालत बेहद खस्ता, नौकरी की बजाय गुलामी कर रहे कर्मचारी 🤕💔😢

अंबाला। अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस की ओर से संगठन को मजबूत बनाने के लिए अहम नियुक्तियां की गई हैं। नियुक्ति के बाद सभी पदाधिकारियों को असंगठित सेक्टरों में काम करने वाले कामगार और कर्मचारियों को जागरूक कर उनके हितों की सुरक्षा करने के निर्देश दिए गए हैं।

अखिल भारतीय असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय चेयरमैन एवं पूर्व सांसद उदित राज की ओर से जारी किए गए आदेश में बलजीत सिंह रंगा को केकेसी हरियाणा का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। इसी तरह पुरुषोत्तम कुमार को केकेसी शहरी व कुलदीप सिंह ठरवा को केकेसी ग्रामीण का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रदेश कांग्रेस अनुशासन कमेटी के सदस्य सचिव एडवोकेट रोहित जैन ने सभी पदाधिकारियों की नियुक्ति पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। जैन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को अन ऑर्गेनाइज्ड वर्कर्स और एम्प्लॉइज़ के अधिकार और सुविधाओं के लिए काम करने का आग्रह किया।

जैन ने कहा कि पिछले दस सालों में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों व कर्मचारियों की हालात बेहद खराब हो गई। ज्यादातर कामगार व कर्मचारियों को काम की बजाय गुलामी करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि कम वेतन पर इन कर्मचारियों से 12-12 घंटे काम करवाया जा रहा है। वेतन बढ़ाने के नाम पर इन कर्मचारियों को नौकरियों से निकलाने की धमकियां दी जाती हैं। जैन ने कहा कि प्रदेश में घरों से कूड़ा उठाने वाले 10 हजार से ज्यादातर सफाई कर्मचारियों को पिछले दस सालों से ठेकेदारों की गुलामी करनी पड़ रही है। ये कर्मचारी 10-12 हजार रुपये के वेतन पर लोगों के घरों से गंदगी उठा रहे हैं। मुश्किल हालात में काम करने वाले इन कर्मचारियों को सुविधा नहीं मिलती। मेडिकल सुविधा के आभाव में ये कर्मचारी कई तरह की संक्रामक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट रोहित जैन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने इन कर्मचारियों के हक के आवाज बुलंद करने के निर्देश दिए। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्तियों के लिए

राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता विपक्ष राहुल गांधी, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद कुमारी सैलजा, केकेसी के राष्ट्रीय चेयरमैन उदित राज के साथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह , केकेसी के प्रदेशाध्यक्ष नरेश मलिक, सांसद वरूण मुलाना का भी आभार जताया। मौके पर डीएनटी के अध्यक्ष अशोक बरतिया, जितेंद्रपाल सोढी, विपिन गर्ग, पंडित राजपाल, गौरव कुकरेजा, किरण राणा, अमित कुमार व अमन उप्पल ने भी नई नियुक्तियों पर पदाधिकारियों को बधाई दी।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवगठित अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न चंडीगढ़, 02 नवंबर, हरियाणा प्रद...
02/11/2025

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवगठित अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की प्रथम बैठक सम्पन्न

चंडीगढ़, 02 नवंबर, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवगठित अनुशासनात्मक कार्रवाई समिति की प्रथम बैठक रविवार को चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में समिति के अध्यक्ष व पूर्व सांसद चौ0 धर्मपाल सिंह मलिक की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति के सदस्य विधायक चौ0 अकरम खान, पूर्व सांसद श्रीमती कैलाशो सैनी, पूर्व विधायक श्री अनिल कुमार धंतोड़ी तथा सदस्य-सचिव एडवोकेट श्री रोहित जैन उपस्थित रहे।
समिति के सदस्य-सचिव श्री रोहित जैन ने बताया कि पार्टी में अनुशासन बनाये रखने की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर समिति ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करके भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के माननीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी, महासचित (संगठन) श्री केसी वेणुगोपाल, हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी श्री बीके हरिप्रसाद, सहप्रभारी श्री प्रफुल गुडधे व श्री जितेन्द्र बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष चौ0 भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा तथा श्री रणदीप सिंह सुरजेवाला और अन्य वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि वे एकजुटता के साथ पार्टी हित में कार्य करेंगे और पार्टी की गतिविधयों को सुचारू रूप से संचालित करने का भरसक प्रयत्न करेंगे। समिति ने यह आश्वासन भी दिलाया कि अनुशासनात्मक कार्रवाई के मामलों में पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्य किया जायेगा।

इस अवसर पर समिति के चेयरमैन चौ0 धर्मपाल सिंह मलिक ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए बैठक का शुभारंभ किया और समिति के गठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। बैठक में समिति के कार्यों एवं अधिकार क्षेत्र पर चर्चा की गई तथा अनुशासनात्मक प्रावधानों एवं प्रक्रिया की समीक्षा की गई।

श्री रोहित जैन ने बताया कि बैठक में लिए गए निर्णयानुसार प्रदेश के समस्त कांग्रेसजनों से अनुरोध किया गया है कि अगर पार्टी के किसी नेता अथवा कार्यकर्ता को किसी प्रकार की शिकायत अथवा नाराजगी है तो वो सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी करने की बजाये अपनी शिकायत/नाराजगी से पार्टी नेतृत्व को अवगत करवाये ताकि उसकी शिकायत का निपटारा किया जा सके। परंतु अगर कोई पार्टी नेता अथवा कार्यकर्ता पार्टी फोरम पर अपनी बात रखने के बजाये सार्वजनिक तौर पर किसी नेता या पार्टी के विरूद्ध बयानबाजी करता है तो यह पार्टी संविधान की उल्लंघना माना जायेगा और उसके खिलाफ सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी।

श्री जैन ने जानकारी दी कि समिति ने सर्वसम्मति से एक अन्य प्रस्ताव पारित करके सभी जिलों में अनुशासन को लेकर बैठक आयोजित करने का निणर्य लिया गया है। इस संदर्भ में हरियाणा को पांच ज़ोन में बांटा गया। पहले ज़ोन में पंचकुला, यमुनानगर, अंबाला, कुरूक्षेत्र तथा कैथल और दूसरे ज़ोन में करनाल, पानीपत, सोनीपत व जींद को शामिल किया गया। इसी प्रकार तीसरे ज़ोन में रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, महेन्द्रगढ़, भिवानी व दादरी तथा चौथे ज़ोन में फरीदाबाद, गुरूग्राम, नूंह व पलवल को रखा गया। हिसार, रोहतक, फतेहाबाद व सिरसा को पांचवे ज़ोन में रखा गया।

उन्होंने बताया कि शिकायतों तथा सुझावों के लिए एक समर्पित ई-मेल [email protected] बनाई गई है ताकि शिकायतकर्ता अथवा सुझाव देने वाले कांग्रेसजनों को कोई असुविधा न हो।

समिति के सदस्य-सचिव ने बताया कि बैठक में लिए गए अन्य निर्णयानुसार समस्त कांग्रेसजनों, विशेषकर बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक के पार्टी पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों को सुझाव दिया गया कि अपने-अपने घरों तथा वाहनों पर विधिवत्त रूप से पार्टी का झंडा लगायें। ऐसा करने से न केवल कांग्रेसजन अपने-अपको गौरांवित महसूस करेंगे बल्कि आमजन में भी एक सकारात्मक संदेश जायेगा।

एडवोकेट रोहित जैन  हरियाणा कांगेस अनुशासन कमेटी के सदस्य सचिव नियुक्तअंबाला शहर, 28 अक्तूबर । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कम...
29/10/2025

एडवोकेट रोहित जैन हरियाणा कांगेस अनुशासन कमेटी के सदस्य सचिव नियुक्त

अंबाला शहर, 28 अक्तूबर । हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी में एक बार फिर संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष एडवोकेट रोहित जैन को अनुशासन समिति का सदस्य सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से जारी पत्र के माध्यम से की गई, जिस पर राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अपनी मुहर लगाई है। इस पांच सदस्यीय अनुशासन समिति का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व विधायक धर्मपाल मलिक को सौंपा गया है, जबकि सदस्य के रूप में जगाधरी विधायक अकरम खान, कुरुक्षेत्र की पूर्व सांसद कैलाशो सैनी, शाहाबाद के पूर्व विधायक अनिल धंतौड़ी तथा एडवोकेट रोहित जैन को सदस्य सचिव की भूमिका दी गई है।

एडवोकेट रोहित जैन, जो चार बार डिस्टिक बार एसोसिएशन अंबाला के अध्यक्ष रह चुके हैं, लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वे न केवल प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष और डेलीगेट रह चुके हैं, बल्कि विधानसभा चुनावों में मैनिफेस्टो कमेटी के सदस्य के रूप में भी अपनी दृष्टि और योगदान दे चुके हैं। इसके साथ साथ वह छात्र संघ के उपाध्यक्ष भी रहे है! अपने अनुभव, सौम्यता और संगठनात्मक अनुशासन के कारण उन्हें कांग्रेस नेतृत्व में सदैव एक विश्वसनीय व्यक्तित्व के रूप में देखा जाता है।

नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए एडवोकेट रोहित जैन ने कहा कि, “पार्टी ने जो विश्वास मुझ पर जताया है, मैं उसे पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाने का प्रयास करूंगा। संगठन की मज़बूती और अनुशासन की परंपरा को बनाए रखना मेरा प्रथम दायित्व होगा।” उनकी इस नियुक्ति से समर्थकों और सहयोगियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। शहरभर में मिठाइयाँ बाँटकर और शुभकामनाएँ देकर लोगों ने अपने प्रिय नेता की इस नई भूमिका का स्वागत किया।

गौरतलब है कि रोहित जैन का परिवार भी पीढ़ियों से कांग्रेस की विचारधारा और संगठनात्मक संस्कृति से गहराई से जुड़ा रहा है। उनकी माता किरण बाला जैन, जो कांग्रेस की वरिष्ठ नेता रही हैं, वर्ष 2000 में अंबाला शहर विधानसभा सीट से पार्टी की उम्मीदवार रही थीं और बेहद कम अंतर से हार का सामना किया था। वे बार काउंसिल, पंजाब एंड हरियाणा की उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वहीं, उनके पिता सतीश कुमार जैन सात बार डिस्टिक बार एसोसिएशन, अंबाला के प्रधान के रूप में प्रतिष्ठा प्राप्त कर चुके हैं।

एडवोकेट रोहित जैन की यह नई भूमिका केवल एक संगठनात्मक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक वैचारिक भरोसे का प्रतीक भी है — जो राजनीति को सेवा, अनुशासन और संवाद का माध्यम मानती है।

04/10/2025

#04अक्टूबर_की_यादें !!

1)आज, "विश्व पशु दिवस"/ "विश्व पशु कल्याण दिवस" पर आइए, हम अपने परिवेश में पाए जाने वाले सभी पशुओं के संरक्षण व संवर्धन हेतु जागरूक हों।।
इस दिवस विशेष का उद्देश्य विश्व स्तर पर पशुओं के कल्याण हेतु जागरूकता फैलाना है और पशुओं के प्रति क्रूरता को रोकने हेतु बने अंतरराष्ट्रीय कानून का समर्थन करना है।।

2)आज, "विश्व अंतरिक्ष सप्ताह" के अवसर पर अंतरिक्ष कार्यक्रम से जुड़े सभी सम्मानित वैज्ञानिकों को नमन व समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।।

3)आज की मजेदार जानकारी:: प्राचीन भारतीय चिकित्सक
"सुश्रुत" ने ही सबसे पहले मोतियाबिंद (Cataract) के ऑपरेशन की विधि विकसित की थी जो बाद में दुनिया के दूसरे देशों तक पहुंची।।

4)आज, कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त, मां भारती के वीर सपूत "कप्तान बाबा हरभजन सिंह" जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।।

5)आज, महान स्वतंत्रता सेनानी व लेखक "श्यामजी कृष्ण वर्मा" जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।।

6)आज, हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध लेखक व निबंधकार
"आचार्य रामचंद्र शुक्ल" जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।।

7)आज, भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित भारत की दूसरी महिला अधिकारी व मध्य प्रदेश की भूतपूर्व राज्यपाल रहीं "सरला ग्रेवाल" जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।।

8)आज, बिहार प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे "भागवत झा आजाद" जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।।

9)आज, भाजपा नेता व भारत सरकार में केंद्रीय विद्युत, नवीन व नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के राज्य मंत्री "श्रीपद येसो नाइक" जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।।

10)आज, भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज और विकेटकीपर "ऋषभ पंत" जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।।

11)आज, सपा के सभी नेताओं और समर्थकों को "समाजवादी पार्टी" के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

12)आज के हेल्थ टिप्स में जानें:: चिलगोजा के फायदे:: यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है, मस्तिष्क की कार्य प्रणाली को बेहतर बनाता है, उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करता है, पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है, बालों को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करता है।।

02/10/2025

#02अक्तूबर_की_यादें !! 🎉

1)आज, भारतीय पुरातन सनातन धर्म संस्कृति में अनादिकाल से प्रचलित देवी आराधना के महापर्व "शारदीय नवरात्र" के समापन अर्थात् "दशहरा"/ "विजयादशमी" के पुनीत संयोग पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।।
असत्य पर सत्य, बुराई पर अच्छाई, अधर्म पर धर्म व त्रिविध अंधकार पर चतुर्दिक प्रकाश के विजय के प्रतीक इस पर्व पर प्रभु श्रीराम जी व जगत जननी जगदम्बा जी के सहित समस्त देवी देवताओं की असीम कृपा हो आप सभी पर।।

2)आज, भारत के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ" के स्थापना की "शताब्दी" अर्थात् सौ वर्ष पूरे होने पर राष्ट्रसेवा हेतु जागरूक समस्त राष्ट्रवादी, देशप्रेमी स्वयंसेवकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।।

3)आज, विश्व को सत्य और अहिंसा का संदेश देने वाले, भारत की आजादी के महानायक व राष्ट्रपिता की उपाधि से विभूषित "महात्मा गांधी" जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।।

4)आज, अपने अद्भुत नेतृत्व, दृढ़ इच्छाशक्ति और साहस से भारत का नाम विश्व स्तर पर उजागर करने वाले, "जय जवान, जय किसान" का नारा देने वाले महामानव, देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री "लाल बहादुर शास्त्री" जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।।

5)आज, " वन्यजीव सप्ताह" के अवसर पर आइए, हम अपनी प्रकृति व पर्यावरण की रक्षा हेतु अपने वन्य जीवों के संरक्षण व संवर्धन हेतु जागरूकता फैलाएं।।

6)आज, महान संत,मानवतावादी, जाति और धर्म की बंदिशों के प्रबल विरोधी "शिरडी साईं बाबा" जी।के समाधि दिवस पर उन्हें सादर नमन।।

7)आज, मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित भारतीय वीर सपूत
"शहीद हवलदार हंगपन दादा" जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।।

8)आज, चंपारण के गांधी कहे गए महान स्वतंत्रता सेनानी व बिहार कांग्रेस के भूतपूर्व अध्यक्ष "पंडित प्रजापति मिश्र" जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।।

9)आज, महान स्वतंत्रता सेनानी,तमिलनाडु के भूतपूर्व मुख्यमंत्री,।भारत रत्न सम्मान से अलंकृत , "के. कामराज" जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।।

10)आज,तत्काल समय के अग्रदूत व वायुदेव के तृतीय अवतार "श्री माधवा चार्य" जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।।

11)आज, हिंदी सिने जगत की मशहूर अभिनेत्री
"आशा पारेख" जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।।

12)आज, "विश्व कृषि पशु दिवस" के अवसर पर आइए, हम अपने कृषि कार्यों में मददगार पशुधन के संरक्षण व संवर्धन हेतु जागरूकता फैलाएं।।

13)आज की मजेदार जानकारी::
मुंबई के डब्बावाले घरों से लेकर कार्यालयों तक लंच बॉक्स पहुंचाने की अत्यधिक कुशल व सटीक प्रणाली के लिए प्रसिद्ध हैं।
उनकी इस सेवा में प्रतिदिन लगभग 2लाख लंच बॉक्स पहुंचाने और वापस करने की अटूट ड्यूटी के लिए उन्हें अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है जो मुंबई की संस्कृति के प्रतीक बन गए हैं।।

02/10/2025

शत शत नमन है भारत के लाल को,
जिसने देशहित को अपना लक्ष्य बनाया,
जिनके अडिग-अटल निर्णयों से, देश उन्नति कर पाया।
शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं! 🎉💐🌼🙏
゚ ゚

29/09/2025

#29सितंबर_की_यादें !!

1)आज, सर्वप्रथम, एशिया कप फाइनल में भारत द्वारा पाकिस्तान के विरुद्ध जीत हासिल करने हेतु पूरी भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।।
भारतीय क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर समस्त देशवासियों में "ऑपरेशन सिंदूर" की याद ताजा हो गई जब खेल के मैदान पर भारतीय तेज गेंदबाज आशीष बुमरा ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के जवाब में एयर अटैक की अपनी प्रतिक्रिया दी व
साथ ही माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी अपने एक्स अकाउंट (ट्विटर) पर इस जीत को ऑपरेशन सिंदूर से जोड़ कर पोस्ट किया।।

2)आज, "सर्जिकल स्ट्राइक दिवस" पर भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य व पराक्रम को नमन करते हुए समस्त राष्ट्रवादी, देशप्रेमी जनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।।
वर्ष 2016 में भारत ने पाक अधिकृत कश्मीर पर एयर स्ट्राइक कर 18 सितंबर को हुए "उरी हमले" का बदला लिया था जिसमें 19 भारतीय जवान शहीद हुए थे।।
इस दिवस को मनाने का उद्देश्य समाज में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और भारतीय सेना के अभूतपूर्व शौर्य को सम्मान देना है।।

3)आज, "विश्व मूक वधिर दिवस" पर आइए, हम अपने समाज में इस कष्टकारी दिव्यांगता से जूझ रहे लोगों को उचित सम्मान देने, उनका मनोबल बढ़ाने और उनकी हरसंभव मदद करने हेतु संकल्पित हों।।

4)आज, "खाद्य हानि व अपशिष्ट के बारे में जागरूकता का अंतरराष्ट्रीय दिवस" के अवसर पर आइए, हम अपने समाज में भोजन की हानि व बर्बादी रोकने हेतु जागरूकता फैलाएं।।

5)आज, तमिलनाडु के करुर में रैली के दौरान हुई भगदड़ में कई लोगों की मौत का समाचार व्यथित करता है। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी प्रभावित लोगों पर कृपा करें, दिवगंत आत्माओं को शांति दें और परिजनों को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करें।।

6)आज, "राष्ट्रीय कॉफी दिवस" पर कॉफी उत्पादन में जुटे सभी लोगों को और समस्त कॉफी प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं।।

7)आज, अपनी सांस्कृतिक विविधता के लिए प्रसिद्ध भारत के केरल प्रदेश में मनाए जाने वाले पर्व "नीलमपेरूर पदयाणी" उत्सव के अवसर पर समस्त प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।।

8)आज, भारतीय जैन संप्रदाय में लोकप्रिय "आश्विन नवपद ओली" के प्रारंभ के अवसर पर समस्त जैन संप्रदाय को हार्दिक शुभकामनाएं।।

9)आज, "विश्व हृदय दिवस" पर आइए, हम अपने समाज में सही खानपान और संतुलित दिनचर्या के द्वारा अपने हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने हेतु जागरूकता फैलाएं।।

10)आज की मजेदार जानकारी:: कोलकाता भारत का पहला मेट्रो शहर था जहां भारत की पहली मेट्रो सेवा 24 अक्टूबर1984 को शुरू हुई थी जिससे शहरी परिवहन क्षेत्र में एक नई क्रांति आई थी।।

11)आज के हेल्थ टिप्स में जानें:: कुट्टू खाने के फायदे:: यह शरीर को त्वरित ऊर्जा प्रदान करता है, ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करता है, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, कब्ज आदि से राहत देता है, त्वचा और बालों की सेहत को ठीक रखता है।।

12)आज, भाजपा के वरिष्ठ नेता व मध्य प्रदेश सरकार में सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री "डॉ विश्वास कैलाश सारंग" जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।।

13)आज, भाजपा नेत्री, बीजेपी दिल्ली की महासचिव व पश्चिमी दिल्ली से लोकसभा सांसद
"श्रीमती कमलजीत सहरावत" जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।।

14)आज, भारतीय सिने जगत के मशहूर हास्य अभिनेता व फिल्म निर्देशक "महमूद" जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।।

15)आज, भारतीय पुरातन सनातन धर्म संस्कृति में अनादिकाल से प्रचलित देवी आराधना के महापर्व " शारदीय नवरात्र " की सप्तमी तिथि पर
"माता कालरात्रि" जी के पूजन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।

28/09/2025

#28सितंबर_की_यादें !! 💫🎉🙏

1)आज, महान स्वतंत्रता सेनानी, अमर क्रांतिकारी, मां भारती के वीर सपूत,शहीद_ए_आजम की संज्ञा से विभूषित "भगत सिंह" जी की जयंती पर उन्हें शत् शत् नमन।।

2)आज, भारत रत्न सम्मान से अलंकृत, स्वर कोकिला की संज्ञा से विभूषित, सुप्रसिद्ध भारतीय पार्श्व गायिका स्व.
"लता मंगेशकर" जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।।

3)आज, "अंतरराष्ट्रीय बेटी दिवस" पर समस्त दैवीय स्वरूप बेटियों को हार्दिक शुभकामनाएं।।
आज के दिवस विशेष पर आइए, हम अपने समाज में बेटियों को संरक्षित व संवर्धित करने, सशक्त, समृद्ध, आत्मनिर्भर बनाने हेतु जागरूकता फैलाएं।।

4)आज, "विश्व नदी दिवस" पर हमारी प्रकृति, पर्यावरण को संरक्षित करने वाली, हमारी जीवन दायिनी नदियों को सुरक्षित रखने हेतु जागरूकता फैलाएं।।
वर्ष 2005 में संयुक्त राष्ट्र जल दशक योजना के तहत् शुरू किए गए इस दिवस विशेष का उद्देश्य समाज में हमारे जल संसाधन अर्थात् नदियों के महत्व व उसके संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।।

5)आज, "भारतीय तोपखाना दिवस" पर देश की रक्षा हेतु संकल्पित समस्त वीर जवानों को हार्दिक शुभकामनाएं।।

6)आज,"विश्व रेबीज दिवस" पर आइए, हम अपने समाज में इस भयावह रोग के कारण व निवारण हेतु जागरूकता फैलाएं।।

7)आज, "सूचना तक सार्वभौमिक पहुंच के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस" पर आइए, हम सब मिलकर सूचना के अधिकार व उससे जुड़े कानून को सशक्त बनाने हेतु जागरूकता फैलाएं।।

8)आज की मजेदार जानकारी:: दुनिया का सबसे बड़ा ऊंट मेला राजस्थान के पुष्कर शहर में लगता है जो प्रायः अक्टूबर_नवंबर के महीने में आयोजित किया जाता है और इसे कार्तिक मेला के नाम से भी जाना जाता है।। इस वर्ष
2025 में पुष्कर मेला 30अक्टूबर से 5नवंबर तक मनाया जाएगा।।

9)आज, केरल प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री रहे "सी एच मोहम्मद कोया" जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।।

10)आज, मानव कल्याण के प्रणेता व सुप्रसिद्ध धार्मिक समाज सेवी संत
"शिरडी साईं बाबा" जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।।

11)आज,ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीत इतिहास रचने वाले,
पद्म भूषण से सम्मानित भारतीय खिलाड़ी "अभिनव बिंद्रा" जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।।

12)आज के हेल्थ टिप्स में जानें:: खीरे वाले पानी पीने के फायदे:: यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, त्वचा को निखारने, शरीर को नमी प्रदान करने,वजन नियंत्रित करने और पाचन तंत्र को ठीक करने में सहायक होता है।।

27/09/2025

#27सितंबर_की_यादें !! 🌟🎉🌈

1)आज, "विश्व पर्यटन दिवस" पर आइए, हम अलौकिक सौंदर्य, विविधता और समृद्ध संस्कृति से परिपूर्ण भारतीय पर्यटन स्थलों का भ्रमण करें, उनके संरक्षण व संवर्धन हेतु जागरूकता फैलाएं।।
वर्ष 1980 में विश्व पर्यटन संगठन द्वारा घोषित इस दिवस विशेष का उद्देश्य समाज में पर्यटन के साथ ही पर्यावरण संरक्षण व विभिन्न संस्कृतियों के आदान प्रदान को बढ़ावा देना है।।

2)आज,"अंतरराष्ट्रीय खरगोश दिवस" पर आइए, हम अपने परिवेश में पाए जाने वाले, खूबसूरत, अबोध प्राणी खरगोश के संरक्षण व संवर्धन हेतु जागरूकता फैलाएं।।

3)आज की मजेदार जानकारी:: भारत के थार राजस्थान में त्रिकुटा पहाड़ी पर स्थित जैसलमेर का सोनार किला पीले बलुआ पत्थर से बना है जो सूर्य की किरणों से सोने की तरह चमकता है और इसलिए ही इसे "सोनार किला" कहा जाता है।।

4)आज के हेल्थ टिप्स में जानें:: बादाम का दूध पीने के फायदे:: यह हड्डियों को मजबूत करता है, पाचन तंत्र को ठीक रखता है, त्वचा को निखारने और बालों को पोषण देने के साथ वजन नियंत्रित करने में सहायक होता है।।

5)आज, आधुनिक भारतीय समाज के जन्मदाता के नाम से मशहूर प्रसिद्ध समाज सुधारक, सती प्रथा जैसी कुरीति के प्रबल विरोधी व ब्रह्म समाज के संस्थापक "राजा राममोहन राय" जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।।

6)आज, भारतीय आध्यात्मिक गुरु, जन कल्याण हेतु समर्पित, माता आनंदमयी मठ की संस्थापक व अध्यक्ष
"माता आनंदमयी देवी" जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाओं सहित सादर नमन।।

7)आज, भाजपा के वरिष्ठ नेता व भूतपूर्व केंद्रीय रक्षा व विदेश मंत्री रहे स्व. "जसवंत सिंह जी जसोल" जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।।

8)आप सभी राष्ट्रवादी, देशप्रेमी जनों को ज्ञात हो कि पूर्व की भांति ही कल, दिनांक 28सितंबर को दिन के 11बजे से लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" का लाइव प्रसारण किया जाना निर्धारित है तो आप सभी अपने परिजनों,हित,मित्र, परिवार, समाज के साथ एकजुट होकर इस कार्यक्रम को जरूर देखें, सुनें और दूसरों को भी प्रेरित करें।।

9)आज, भारतीय पुरातन सनातन धर्म में अनादिकाल से प्रचलित देवी आराधना हेतु समर्पित शारदीय नवरात्र के पांचवें/ छठे दिन की हार्दिक शुभकामनाएं।।
मातारानी समस्त देशवासियों का कल्याण करें।।

26/09/2025

#26सितंबर_की_यादें !! 🌟🎉🌈🔥💥🎊👏💕😊

1)आज, "विश्व पर्यावरण स्वास्थ्य दिवस" पर आइए, हम अपने पर्यावरण को संरक्षित, संवर्धित करने हेतु संकल्पित हों।।
हमारे द्वारा किया गया वृक्षारोपण ही पर्यावरण को स्वस्थ रखने में सहायता करता है।।
प्रत्येक वर्ष एक विशेष थीम पर आधारित यह दिवस विशेष हमें प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक करता है।।

2)आज, "अंतरराष्ट्रीय परमाणु हथियार उन्मूलन दिवस" है जिसका उद्देश्य परमाणु हथियारों से मानवता के प्रति होने वाले खतरों के प्रति जागरूकता फैलाना है और परमाणु हथियारों के उन्मूलन के लिए भी संदेश देना है।।

3)आज, "विश्व गर्भ निरोधक दिवस" के अवसर पर आइए, हम अपने समाज में प्रजनन स्वास्थ्य और गर्भ निरोधक विधियों के प्रति जागरूकता फैलाएं।।

4)आज, सभी संगीत प्रेमियों को अरुणाचल प्रदेश में संगीत के लिए आयोजित किए जाने वाले "जीरो महोत्सव" की हार्दिक शुभकामनाएं।।

5)आज की मजेदार जानकारी:: भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील उत्तर प्रदेश में स्थित गोविंद बल्लभ पंत सागर है जो सोनभद्र जिले में रिंहद बांध से बनी पूर्ण रूप से मानव निर्मित झील है।।

6)आज, वैज्ञानिक और अनुसंधान प्रगति के मानक "सी एस आई आर" के स्थापना दिवस पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।।

7)आज, महान समाज सुधारक व प्रसिद्ध साहित्यकार
"ईश्वर चंद्र विद्यासागर" जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।।

8)आज, भारतीय योगी,आध्यात्मिक गुरु "लाहिड़ी महाशय" जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।।

9)आज, वर्ष 1962 के भारत चीन युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देने वाले परमवीर चक्र विजेता "सूबेदार जोगिंदर सिंह" जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।।

10)आज, पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित भारतीय शास्त्रीय नर्तक "उदय शंकर" जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।।

11)आज, पद्म भूषण से सम्मानित बिहार विधानसभा के भूतपूर्व अध्यक्ष "बिंदेश्वरी प्रसाद वर्मा उर्फ़ बिंदा बाबू" जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।।

12)आज, प्रख्यात अर्थशास्त्री और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय
"मनमोहन सिंह" जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।।

13)आज, हिंदी सिने जगत के मशहूर अभिनेता व निर्माता "देव आनंद" जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।।

14)आज, भारतीय संत और जैन संप्रदाय के धर्मगुरु
"गुरुदेव राकेश झावेरी" जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।।

15)आज, भाजपा नेत्री व मध्य प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार की राज्य मंत्री "श्रीमती कृष्णा गौर" जी को उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।।

16)आज के हेल्थ टिप्स में जानें:: इलायची पानी पीने के फायदे:: यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने, गैस, अपच, बदहजमी को कम करने, त्वचा को साफ और चमकदार बनाने, मुंह की दुर्गंध दूर करने, तनाव और चिंता को कम करने में सहायक होता है।।

17)आज, भारतीय पुरातन सनातन संस्कृति में अनादिकाल से प्रचलित शारदीय नवरात्र के पुनीत अवसर की चतुर्थी/ पंचमी तिथि पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।।

Address

293, Housing Board Colony, Sec/19
Ambala
134007

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ambala Express posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share