Ambala Post

Ambala Post Contact for News, Promotional Video and Advertisement.
(1)

04/09/2026

अंबाला शहर में नगर निगम कर्मियों ने करवाया मुंडन, मांगें पूरी न होने पर रोष

04/09/2026

अंबाला की ये तस्वीर कब बदलेगी...

04/09/2026

अंबाला शहर में बरसात हुई शुर

03/09/2026

पूरा नग्न हो ATM में सो गया व्यक्ति, अंबाला की घटना...



अंबाला में गर्मी से बचने के लिए एक शख्स ने ऐसा कारनामा कर दिया, जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गए। शख्स कपड़े पहनकर ATM के अंदर दाखिल हुआ...लेकिन कुछ ही देर बाद ATM के अंदर जो हुआ, उसने हर किसी को चौंका दिया। शख्स ने अंदर जाकर अपने कपड़े उतार दिए और AC की ठंडी हवा में वहीं सो गया। जब लोगों की नजर उस पर पड़ी तो तुरंत पुलिस को बुलाया गया।
तस्वीरें अंबाला की हैं...जहां बाहर आसमान से आग बरस रही थी और इसी गर्मी से राहत पाने के लिए एक शख्स ATM के अंदर पहुंच गया।
शुरुआत में सब कुछ सामान्य था...शख्स कपड़े पहनकर ATM में दाखिल हुआ। लेकिन अंदर पहुंचने के बाद उसने अपने कपड़े उतारे और ATM के अंदर ही आराम से लेट गया। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो लोगों को कुछ अजीब लगा। लोगों ने ATM के अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। शख्स बिना कपड़ों के वहां सो रहा था।
इसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शख्स को ATM से बाहर निकाला।

03/09/2026

जन्माष्टमी पर्व को लेकर अंबाला में सजे मंदिर, दूसरे राज्यों से आए सजावट के लिए फूल



अंबाला के मंदिरों में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के त्यौहार की तैयारियां जोरों पर चल रही है, कल श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार है जिससे पहले सभी मंदिरों को सजाया जा रहा है। श्रद्धालु भी मंदिर को सजाने में सेवा भाव से जुड़े हुए हैं, साथ ही अंबाला के बाजारों में लड्डू गोपाल सहित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से संबंधित सभी सामग्री बाजारों में उपलब्ध हो रही है। लोग बाजार से अपने घरों के मंदिरों को भी सजाने के लिए लड्डू गोपाल व राधा कृष्ण के वस्त्र, श्रृंगार व अन्य सामान लेकर जा रहे हैं। अंबाला कैंट का ऐतिहासिक सनातन धर्म मंदिर भी अच्छे से सजाया जा रहा है।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार को बहुत ही धूमधाम से पूरे देश में मनाया जाता है, क्योंकि इस दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। जिसको लेकर सभी लोग बड़े धूमधाम से भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी को मनाते हैं। कल यानी 4 सितंबर को जन्माष्टमी का त्यौहार है, इसी को लेकर मंदिर खासकर श्रीकृष्ण मंदिर बड़े अच्छे से सजे हुए हैं। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी से कुछ दिन पहले ही श्रद्धालु मंदिरों को अच्छे से सजाने में जुट जाते हैं, साथ ही लड्डू गोपाल की प्रतिमा को नए नए वस्त्र पहना कर अपनी श्रद्धा भावना भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं ! अंबाला के ऐतिहासिक सनातन धर्म मंदिर के पुजारी बुद्धि वल्लभ शास्त्री का कहना है कि कल श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है मंदिरों में श्रद्धालु आने लगे हैं। मंदिर के पदाधिकारी का कहना है कि यह काफी प्राचीन मंदिर है। 1934 में यह मंदिर बनाया गया था। तब से इस मंदिर की बहुत ज्यादा मान्यता है। कल जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाएगा और कल शाम को 6 बजे के बाद मंदिर के द्वार खोल दिए जाएंगे। जिससे श्रद्धालु आकर मंदिर में माथा टेकेंगे।
वही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि वह काफी समय से इस मंदिर में आ रहे हैं। यह बहुत ही प्राचीन मंदिर है और यहां पर जन्माष्टमी बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। यहां पर मेले की तरह भीड़भाड़ होती है। उन्होंने बताया कि इस मंदिर को जन्माष्टमी से पहले ही सजाया जाता है। यहां पर राजस्थान से फूल वाले फूल लेकर आते हैं और अलग अलग तरीके से झांकियां लगते हैं, जो काफी आकर्षित करती है।
यही नहीं अंबाला के सभी मंदिर श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पहले सजाए जाते हैं, इसके साथ ही बाजारों की भी रौनक अलग ही नजर आती है, क्योंकि बाजारों में भगवान श्री कृष्ण की पूजा की सामग्री सहित सभी सामान मिलता है। जिसको लेकर लोग अपने घरों के मंदिरों को भी सजाते हैं ! पिछले 20 वर्षों से भगवान श्री कृष्ण की पूजा सामग्री सहित और श्रृंगार का सामान बेचने वाली महिला ने बताया कि वह यहां पर पिछले 20 वर्षों से काम कर रही है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी से पहले ही लोगों की भीड़ यहां पर लग जाती है और सभी इस होड़ में लगे रहते हैं कि पहले उनके कान्हा जी का श्रृंगार हो।
इधर जन्माष्टमी पर्व को लेकर अंबाला शहर के राधा कृष्ण मंदिरों में भी तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिरों को आकर्षक फूलों और रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। इस बार सजावट को खास बनाने के लिए अलग अलग जगहों से विशेष फूल मंगवाए गए हैं। मंदिर प्रबंधन के मुताबिक, कोलकाता और थाईलैंड से लाए गए फूलों से भगवान श्रीकृष्ण का दरबार सजाया जा रहा है। जन्माष्टमी पर मंदिरों में भव्य सजावट के साथ विशेष पूजा अर्चना और कार्यक्रम भी होंगे।

03/09/2026

उपराष्ट्रपति के दौरे के चलते कल चंडीगढ़ में यातायात को लेकर एडवाइजरी जारी


अंबाला पोस्ट : चंडीगढ़ में उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर 4 सितंबर को सुबह 10:30 से 11:30 बजे और दोपहर 2:45 से 3:30 बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर यातायात नियंत्रित या आंशिक रूप से डायवर्ट रहेगा।
दक्षिण मार्ग पर एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट से न्यू लेबर चौक (सेक्टर 20/21-33/34) तक यातायात नियंत्रित किया जाएगा। इसके अलावा न्यू लेबर चौक से सेक्टर 7/8-18/19 चौक तक सरोवर पथ पर भी वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी।
सेक्टर 7/8-18/19 चौक से सेक्टर 11/12-14/15 चौक यानी पीजीआई चौक तक मध्य मार्ग पर यातायात नियंत्रित रहेगा। पीजीआई चौक से सेक्टर 24/25 लाइट प्वाइंट होते हुए सेक्टर 25 स्थित यूआईईटी कॉलेज की तरफ जाने वाले विद्या पथ पर भी यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। जन्माष्टमी समारोह को लेकर 4 सितंबर दोपहर 12 बजे से 5 सितंबर रात 1 बजे तक शहर के दो प्रमुख क्षेत्रों में यातायात नियंत्रित रहेगा।
सेक्टर-36 स्थित इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी समारोह के चलते दक्षिण मार्ग पर किसान भवन चौक यानी सेक्टर 22/23-35/36 चौक से बत्रा चौक यानी सेक्टर 23/24-36/37 चौक तक यातायात नियंत्रित किया जाएगा।
इसी तरह सेक्टर-20 के मंदिरों में होने वाले जन्माष्टमी समारोह को देखते हुए सेक्टर 20/21 लाइट प्वाइंट से सेक्टर 20/30 लाइट प्वाइंट तक यातायात नियंत्रित रहेगा।

03/09/2026

अंबाला शहर में महावीर पार्क के तालाब में युवक डूबा...



अंबाला शहर में बस स्टैंड के सामने बने महावीर पार्क के तालाब में आज एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। हालांकि बताया जा रहा है कि उसने तालाब में छलांग लगाई थी। उसे तालाब में छलांग लगाते देख पास मौजूद ऑटो चालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची और मशक्कत के बाद व्यक्ति को पानी से बाहर निकाला। गंभीर हालत में उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान परशुराम कॉलोनी निवासी 40 साल के मनोहर के रूप में हुई है। वह अग्रसेन चौक पर केले की रेहड़ी लगाता था। परिजनों के अनुसार, आज सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह अपनी रेहड़ी छोड़कर अचानक वहां से चला गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों और आसपास के दुकानदारों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला।
जानकारी के अनुसार, महावीर पार्क के पास शौच के लिए रुके एक ऑटो चालक ने मनोहर को तालाब की तरफ जाते देखा। उसने मनोहर को रोकने की कोशिश की और आवाज भी लगाई, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। देखते ही देखते मनोहर ने तालाब में छलांग लगा दी।
ऑटो चालक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम गोताखोरों के साथ मौके पर पहुंची। गोताखोरों ने तालाब में तलाश शुरू की और काफी मशक्कत के बाद मनोहर को बाहर निकाल लिया। इसके बाद उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

03/09/2026

अंबाला शहर की अनाजमंडी में जुटी भीम आर्मी, मेघवाल शब्द को लेकर विरोध...



मेघवाल शब्द को लेकर आज अंबाला में भीम आर्मी ने प्रदर्शन किया। भीम आर्मी पदाधिकारी व कार्यकर्ता आज अंबाला शहर की अनाजमंडी में इकट्ठे हुए।
बता दें कि पूरे हरियाणा में मेघवाल शब्द को लेकर भीम आर्मी की तरफ से विरोध जताया जा रहा है। पदाधिकारियों का कहना है कि चमार समाज को मेघवाल नाम दिए जाने के मुद्दे पर विरोध जताया जा रहा है। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ रोष जाहिर करते हुए इस फैसले को समाज की पहचान से जुड़ा मुद्दा बताया है।
अंबाला में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज ने नाम बदलने की मांग नहीं की थी और किसी भी तरह का बदलाव उनकी सामाजिक पहचान से जुड़ा संवेदनशील विषय है।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार से इस पूरे मामले में स्थिति स्पष्ट करने और समाज की भावनाओं को ध्यान में रखने की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना रोष जाहिर किया।
दरअसल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बावल में दिए बयान के बाद से ही विरोध जताया जा रहा है। सरकार की ओर से इसे जाति प्रमाणपत्र में नाम चुनने के विकल्प के तौर पर बताया गया है, जबकि विरोध करने वाले संगठनों का कहना है कि समाज ने इस तरह के बदलाव की मांग नहीं की।

03/09/2026

अंबाला : शुगर मिल के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर निकले



अंबाला में नारायणगढ़ चीनी मिल के लगभग 250 कर्मचारी अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले रहे हैं। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने अपनी मांगों का एक मांग पत्र प्रबंधन को सौंपा है और चेतावनी दी है कि जब तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन व आंदोलन जारी रहेगा।
यूनियन प्रधान मलकीत सिंह ने जानकारी दी कि मिल में ठेकेदार के अधीन काम कर रहे कर्मचारियों को 20 से 25 वर्षों का लंबा अनुभव हो चुका है पूर्व समझौते के तहत मिल प्रबंधन द्वारा हर साल 15 से 20 ठेका कर्मचारियों को कंपनी रोल (स्थायी) पर लेने का वादा किया गया था। लेकिन वर्ष 2021 के बाद से यह प्रक्रिया पूरी तरह ठप है और पिछले 4 वर्षों से एक भी ठेका कर्मचारी को स्थायी नहीं किया गया है।
चीनी मिल कर्मचारी यूनियन के सचिव संदीप कुमार ने कड़ा ऐतराज जताते हुए बताया कि मिल में कार्यरत लगभग 150 से 200 ठेका कर्मचारियों का पीएफ भी नहीं काटा जा रहा है, जिससे इन कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित बना हुआ है
यूनियन ने सेवाकाल के दौरान जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिवारों की अनदेखी पर गहरा रोष व्यक्त किया है। हाल ही में दो कर्मचारियों ईश्वर और राजेश पटेल का निधन हुआ था। पुरानी व्यवस्था और नियमों के अनुसार, सेवाकाल में जिन कर्मियों का निधन हुआ हो उनके आश्रित को कंपनी रोल पर नौकरी मिलने का प्रावधान था। ताकि परिवार का भरण-पोषण चल सके पूर्व में इस नियम का पालन होता रहा है। परंतु वर्तमान में इन दोनों दिवंगत कर्मचारियों के बच्चों को नौकरी देने से इंकार किया जा रहा है
मिल के यूनिट हेड वीके सिंह ने बताया कि मिल के पास लगभग 250 कर्मचारी हैं, जो पिछले चार से पांच दिन से हड़ताल पर बैठे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कर्मचारी 18 प्रतिशत वेतन वृद्धि की मांग कर रहे हैं, जो मौजूदा परिस्थितियों में सही नहीं है क्योंकि शुगर मिल के पास पहले से ही धन की कमी है।
हड़ताल पर बैठे लगभग 250 कर्मचारियों का कहना है कि वे लंबे समय से मिल में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन प्रबंधन लगातार उनकी अनदेखी कर रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी जायज मांगों का समाधान नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

02/09/2026

🚨 ब्रेकिंग: अब देर रात नहीं खुले रहेंगे शराब के ठेके! पुलिस का बड़ा एक्शन, 2 गिरफ्तार
रात 1:30 बजे तक खुला था ठेका, पुलिस ने मारी दबिश
अंबाला। निर्धारित समय सीमा के बाद भी शराब का ठेका खुला रखकर शराब बेचने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। थाना पड़ाव (लाल कुर्ती) पुलिस ने देर रात करीब 1:30 बजे ठेके पर दबिश दी। मौके पर ठेका खुला मिला और ग्राहकों को शराब बेची जा रही थी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान दिनेश निवासी डेरा बस्सी, पंजाब और सचिन निवासी हांसी, हरियाणा के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस ने शराब ठेका संचालकों को स्पष्ट संदेश दिया है कि निर्धारित समय के बाद ठेका खुला मिला या शराब की बिक्री की गई तो सख्त कार्रवाई होगी। जिले में देर रात शराब बिक्री पर रोक लगाने के लिए नाइट चेकिंग और औचक जांच आगे भी जारी रहेगी।

Address

Ambala
Ambala
91

Telephone

+918168600603

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ambala Post posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ambala Post:

Shortcuts

Share