Viral News Now 01

Viral News Now 01 Viral News Video
Latest viral video
(1)

12/08/2026

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवती और दो युवकों को कथित तौर पर बांधा हुआ दिखाया जा रहा है। हालांकि, जानकारी के मुताबिक यह वीडियो किसी वास्तविक घटना का नहीं, बल्कि शूटिंग/रीक्रिएशन का हिस्सा बताया जा रहा है।

वीडियो को सोशल मीडिया पर अलग-अलग दावों के साथ शेयर किया जा रहा है, इसलिए इसे वास्तविक घटना समझकर शेयर करने से बचें।

11/08/2026

चमोली में भारी बारिश और लैंडस्लाइड से भारी तबाही, मलबे में दबी मशीनें और रास्ते बंद।

भारी भूस्खलन और कंचन नाला व टामक गदेरा जैसे नालों के उफान पर आने से बद्रीनाथ हाईवे और कई संपर्क मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। कई इलाकों में सड़कों पर भारी मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर आ गए हैं।

बारिश के तेज बहाव और लैंडस्लाइड की चपेट में कई रास्ते अवरुद्ध हुए हैं तथा यातायात व्यवस्था बाधित होने से वाहन फंस गए हैं। सड़क खोलने और मलबे को हटाने के लिए प्रशासन द्वारा जेसीबी (JCB) और पोकलेन जैसी भारी मशीनों को तैनात किया गया है। कई स्थानों पर मलबा हटाने के काम में जुटी जे.सी.बी. मशीनों के भी खतरे की चपेट में आने और मलबे में फंसने की खबरें हैं।

सुरक्षा के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन, पुलिस, SDRF और NDRF की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं तथा स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

10/08/2026

REEL _जानलेवा_ बीमारी_ _ये कैसे लापरवाही वीडियो की आई सामने। बच्चों को छोड़कर मां का ध्यान रील बनाने में।

09/08/2026

Loin Attack on man

08/08/2026

कर्मिका नगर, हैदराबाद: हैदराबाद के कर्मिका नगर में 17 वर्षीय नाबालिग द्वारा कथित रूप से चलाई जा रही किराये की कार अनियंत्रित होकर दो भाइयों और सात खड़ी मोटरसाइकिलों से टकरा गई। हादसे में 60 वर्षीय राजकुमार की मौत हो गई, जबकि उनके भाई प्रभाकर घायल हैं और उनका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और यह भी पता लगा रही है कि नाबालिग के पास कार कैसे पहुंची.

07/08/2026

हरियाणा फायरिंग घटना, हरियाणा के चरखी दादरी में सिटी थाना क्षेत्र के पास दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आने से इलाके में दहशत फैल गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो में सवार कुछ युवकों ने अचानक अंधाधुंध गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में कई लोगों के घायल होने की सूचना है।

फायरिंग की आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी गई।

फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान करने और घटना के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। अभी तक घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

07/08/2026

उत्तर प्रदेश के तुलसीपुर स्टेशन रोड पर स्कूल से छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रहे एक मासूम बच्चे की सड़क हादस े में दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसो ं और ओवरलोड वाहनो ं पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है, ताकि भविष्य मे ं ऐसी दुखद घटनाओं को रोका जा सके। (घटना के कारण और जिम्मेदारी की आधिकारिक पुष्ट ि संबंधित अधिकारियों की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

06/08/2026

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के नरमापुर वन क्षेत्र में एक हिंसक भालू द्वारा किए गए अलग-अलग हमलों में तीन लोगों की मौत हो गई है, जिनमें एक भाई-बहन भी शामिल हैं। इस घटना के बाद कई गांवों में दहशत और मातम का माहौल है। पहली घटना लारगाँव मरकाटोला गाँव में हुई, जहाँ एक भाई-बहन अपने खेत में काम कर रहे थे, तभी भालू ने अचानक उन पर हमला कर दिया और उन्हें मार डाला। इस हमले में तीन अन्य ग्रामीण भी गंभीर रूप से घायल हुए। दूसरा हमला पड़ोसी गाँव गवारसिल्ली में हुआ, जहाँ खेत में काम कर रही एक अन्य महिला की भी इसी जंगली जानवर ने जान ले ली। मृतकों की पहचान हलाल जुर्री (45), खोरिन बाई (40) और चमरिन जुर्री के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल पीड़ितों का पास के अस्पताल में इलाज चल रहा है। वन विभाग की टीमें प्रभावित स्थलों पर पहुँच गई हैं और आक्रामक भालू पर नज़र रख रही हैं। साथ ही, ग्रामीणों को खेतों और जंगली इलाकों में जाने से बचने की चेतावनी जारी की गई है।

06/08/2026

असम के हैलाकांडी जिले से सामने आए इस दिल दहला देने वाले मामले ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया है। पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय छात्रा अपने घर में अकेली थी, तभी आरोपियों ने उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया और बेहद बर्बर तरीके से उसकी हत्या कर दी।

क्या है पूरा मामला?

घटना असम के हैलाकांडी जिले की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार छात्रा घर में अकेली थी, तभी उस घर हमला किया गया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कई गंभीर चोटों की पुष्टि हुई।

जांच पुलिस के अनुसार निजी अंगों पर भी गंभीर चोटें पाई गई।

पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नावालिंग भी शामिल है।

मामले की जांच के लिए Special Investigation Team (SIT) का गठन किया गया है।

पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO Act सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

Address

Ambala

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Viral News Now 01 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share