Azadtvnews24

Azadtvnews24 Your global news hub: Azadtvnews24 - Reporting truth, unbiased, 24/7.

चंडीगढ़,(आजाद प्लेटफॉर्म से नंदिनी शर्मा)आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से संत कबीर कुटिया में भारतीय थल  सेना...
19/08/2026

चंडीगढ़,(आजाद प्लेटफॉर्म से नंदिनी शर्मा)
आज हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से संत कबीर कुटिया में भारतीय थल सेना के विशिष्ट अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल अमरदीप औजला ने भेंट की, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कहना है की राष्ट्रीय सेवा के प्रति आपका समर्पण सैन्य क्षेत्र में अनुभव प्रेरणा है यह हर भारतीय सेना के जवान के लिए।

अम्बाला,अम्बाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में पीओ घोषित आरोपी धरा...
19/08/2026

अम्बाला,

अम्बाला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार के साथ एक गिरफ्तार, हत्या के प्रयास के मामले में पीओ घोषित आरोपी धरा गया,(आजाद प्लेटफॉर्म से नंदिनी शर्मा)

​सीआईए-1 टीम ने ‘ऑप्रेशन ट्रैक डाउन’ के तहत की त्वरित कार्रवाई,

​आरोपी के कब्जे से एक देसी पिस्टल, एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद,

​थाना अम्बाला छावनी में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में था भगोड़ा (पीओ)

​अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑप्रेशन ट्रैक डाउन’ के तहत अम्बाला पुलिस को एक और बड़ी सफलता हासिल हुई है। सीआईए-1 टीम ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार रखने के मामले में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की है। आरोपी के पास से अवैध हथियार और जिंदा रौंद बरामद किए गए हैं। साथ ही, आरोपी पहले से ही एक गंभीर मामले में माननीय न्यायालय द्वारा प्रोक्लेम्ड ऑफेंडर (पीओ) घोषित था।

​गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई,

​मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक सुखबीर ने बताया कि सीआईए-1 पुलिस टीम को एक पुख्ता गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अवैध हथियार लेकर टी-प्वाइंट, मनमोहन नगर (थाना बलदेव नगर क्षेत्र) के पास घूम रहा है और किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।
​सूचना को गंभीरता से लेते हुए सीआईए-1 प्रभारी निरीक्षक परमवीर सिंह के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक सुखबीर सिंह, सहायक उप निरीक्षक दलबीर सिंह व टीम ने तुरंत जाल बिछाया और मनमोहन नगर क्षेत्र से आरोपी को दबोच लिया।

​बरामदगी और मामला दर्ज,

​पकड़े गए आरोपी की पहचान वारिस, निवासी मनमोहन नगर, अम्बाला शहर, जिला अम्बाला के रूप में हुई है।
​तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से ​एक देसी पिस्टल,
​एक देसी कट्टा,​दो जिंदा रौंद बरामद किए गए।
​इस संबंध में थाना बलदेव नगर में आर्म्स एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

​आपराधिक रिकॉर्ड और न्यायालय में पेशी,

​पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी वारिस आदतन अपराधी है। उसके खिलाफ पहले से ही वर्ष 2020 में थाना अम्बाला छावनी में हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज है। इस पुराने मामले में वह लगातार फरार चल रहा था और माननीय न्यायालय द्वारा उसे पीओ घोषित किया जा चुका था।

​आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी ताकि उसके अन्य आपराधिक संपर्कों और इस मामले में संलिप्त अन्य सहयोगियों के बारे में सुराग जुटाए जा सकें।

​अम्बाला पुलिस की आमजन से अपील,

​अम्बाला पुलिस जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अम्बाला पुलिस जनता से अपील करती है कि यदि आपके आसपास कोई भी व्यक्ति संलिप्त गतिविधियों या अवैध हथियारों की तस्करी में लिप्त पाया जाता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम व पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।

2,

मारपीट कर चोट पहुँचाते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में पाँच आरोपी काबू, भेजे जेल,
थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर पुलिस की कार्रवाई
मुख्य विवरणः

अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान अपराधियों पर लगातार कडा शिंकजा कस रही है। इसी कड़ी में 18 अगस्त 2026 को थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मारपीट कर चोट पहुँचाते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में संलिप्त पाँच आरोपियों को काबू किया।
पुलिस कार्रवाईः

मामले में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता सतपाल निवासी सैक्टर-8 नजदीक एचपी पैट्रोल पम्प अम्बाला शहर ने 18 अगस्त 2026 को थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में शिकायत दी थी कि 17 अगस्त 2026 को सैक्टर-8 नजदीक एचपी पैट्रोल पम्प अम्बाला शहर के पास आरोपी मनदीप उर्फ गुल्लु, संजु व अन्य ने उसके परिवारजनों से मारपीट कर चोट पहुँचाते हुए जान से मारने की धमकी दी है। इस शिकायत पर पुलिस ने थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी

थाना सैक्टर-9 अम्बाला शहर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपियों को काबू किया, जिनकी पहचान निम्न प्रकार हैः-

आरोपी मनदीप उर्फ गुल्लु निवासी नजदीक कर्ण पैलेस के पीछे अम्बाला शहर,
आरोपी संजु निवासी गाँव हरिमाजरा थाना घनौर जिला पटियाला पंजाब,
आरोपी मोती राम निवासी गाँव हरिमाजरा थाना घनौर जिला पटियाला पंजाब,
आरोपी अजय सिहँ उर्फ बब्बु निवासी गाँव हरिमाजरा थाना घनौर जिला पटियाला पंजाब,
आरोपी दीपक निवासी सैक्टर-8 नजदीक एचपी पैट्रोल पम्प अम्बाला शहर के रूप में हुई है।
न्यायिक कार्रवाईः

पुुलिस ने आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

3,

चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल, बाइक बरामद
थाना नारायणगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई

जिला अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष ‘ऑप्रेशन ट्रैक डाउन ’’ अभियान के तहत थाना नारायणगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया।

मामले का विवरणः

मामले में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी उप निरीक्षक हरदेव सिहँ ने बतलाया कि शिकायतकर्ता संदीप कुमार निवासी गाँव देहर ने 03 जुलाई 2026 को थाना नारायणगढ़ में शिकायत दी थी कि 30 जून 2026 को अज्ञात आरोपी ने गाँव अम्बली के पास से उसकी मोटरसाईकिल चोरी की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने थाना नारायणगढ़ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

पुलिस कार्रवाई व गिरफ्तारी

थाना नारायणगढ़ पुलिस ने तकनीकी संसाधनों व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपी अनिल उर्फ रिन्कु निवासी फिरूवाली कालोनी बिलासपुर थाना बिलासपुर जिला यमुनानगर को गिरफ्तार कर उससे चोरीशुदा बाइक बरामद कर ली है।

न्यायिक कार्रवाईः

पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

4,

मारपीट कर चोट पहुँचाते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में तीन आरोपी काबू, भेजे जेल,
थाना अम्बाला शहर पुलिस की कार्रवाई
मुख्य विवरणः

अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान अपराधियों पर लगातार कडा शिंकजा कस रही है। इसी कड़ी में 18 अगस्त 2026 को थाना अम्बाला शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मारपीट कर चोट पहुँचाते हुए जान से मारने की धमकी देने के मामले में संलिप्त तीन आरोपियों को काबू किया।
पुलिस कार्रवाईः

मामले में जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिहँ ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरचरण सिहँ निवासी पार्क वाली गली अशोक विहार अम्बाला शहर ने 17 अगस्त 2026 को थाना अम्बाला शहर में शिकायत दी थी कि 17 अगस्त 2026 को खन्ना पैलेस अम्बाला शहर के पास आरोपी रोहित व अन्य ने उसके सिर पर वार कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। इस शिकायत पर पुलिस ने थाना अम्बाला शहर में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

मामले में संलिप्त आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी

थाना अम्बाला शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त आरोपियों को काबू किया, जिनकी पहचान निम्न प्रकार हैः-

आरोपी रोहित निवासी गाँव जमीतगढ़ अम्बाला जिला अम्बाला,
आरोपी शिवम निवासी न्यू शक्ति नगर मोती नगर अम्बाला शहर जिला अम्बाला,
आरोपी हर्ष निवासी रणजीत नगर शिव मन्दिर के पास अम्बाला शहर थाना अम्बाला शहर के रूप में हुई है।
न्यायिक कार्रवाईः

पुुलिस ने आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

19/08/2026
19/08/2026

देव गुरुकुल अंबाला जेनेसिस क्लासेज का इंपैक्ट डिफेंस एकेडमी के साथ नई पहल(प्रदीप शर्मा )। अंबाला देव गुरुकुल विद्यार्थियों के लिए बेहतर एवं समय रक्षा एन डी ए सहित विभिन्न रक्षा प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के साथ साथ बच्चों की स्किल के लिए बेहतर परीक्षण में महत्वपूर्ण कदम बताया गया इस अवसर पर जेनेसिस ग्रुप ऑफ स्कूल फाउंडर जतिंदर सिंह सीईओ अर्पित गोयल लेफ्टिनेंट कर्नल पीयूष बहुगुणा ब्रिगेडियर संदीप रावत कैप्टन आर सी मुन्नी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे आजाद टीवी न्यूज 24 एवं आजाद प्लेटफॉर्म समाचार पत्र ब्यूरो चीफ़ अंबाला प्रदीप शर्मा की रिपोर्ट

Address

41 Patel Nagar
Ambala
133001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Azadtvnews24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share