12/08/2026
हरियाली तीज के अवसर पर एकम न्यास संस्था ने किया वृक्षारोपण
12अगस्त,अम्बाला शहर, हरित और वृक्षों से युक्त भूमि ही मानव सभ्यता को बचाए रखने में सक्षम है। यह बात आम और खास सभी लोगों को देर होने से पहले समझनी आवश्यक है। आज हम हरे-भरे जंगल उगाने की अपेक्षा कंक्रीट की इमारतें बनाने में लगे हैं। यह विचार एकम न्यास के मुकेश जिंदल ने आज जी आर एस डी मॉडल स्कूल में वृक्षारोपण अभियान के अवसर पर कहे। उन्होंने कहा कि मनुष्य अपने स्वार्थ के वशीभूत प्रकृति के भरपूर दोहन में लगा है। मूक-बधिर की बिना विचारे वह बिल्कुल भी नहीं सोच रहा कि भविष्य की उसकी अपनी सन्तानों के लिए स्वस्थ वायु, जल, भूमि कहाँ से आयेगी? हमें अपने स्वार्थ को त्याग कर हरित भूमि के विचार की ओर लौटना होगा। इस समय हम निर्णायक क्षणों में हैं। यदि हमारा प्रकृति को नष्ट करने का अभियान ऐसे ही जारी रहा तो शीघ्र ही सम्पूर्ण धरती के मरुस्थल में बदलने में समय नहीं लगेगा।
मुख्याध्यापिका सीमा चोपड़ा के अतिरिक्त इस अवसर पर नरेश अग्रवाल भी मौजूद थे। विक्की सहगल, राकेश बग्गा, प्रेम अग्रवाल, दीपक गोयल, अमित चानना इत्यादि ने तीज के इस अवसर पर भूमि में वृक्षारोपण किया।