11/11/2021
मेला कपाल मोचन 15 से 19 नवंबर तक लगेगा
- सुरक्षा की दृष्टि से चार सेक्टरों में किया गया मेले को विभाजित
- मुख्य प्रवेश पर लगाए जाएंगे करीब एक दर्जन नाके
- 2 लाख के करीब बांटे जाएंगे मास्क
Kapal Mochan Teerath, Bilaspur, Yamunanagar : जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने गुरुवार को बिलासपुर में लगने वाले प्रसिद्ध कपाल मोचन मेले की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय में प्रेस वार्ता की। महर्षि वेद व्यास की कर्मस्थली बिलासपुर में Kapal Mochan Teerath, Bilaspur, Yamunanagar कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 15 नवम्बर से 19 नवम्बर 2021 तक लगने वाले प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक अन्तर राज्यीय कपाल मोचन-आदि बद्री मेला 2021 के सफल आयोजन व प्रबन्धों को लेकर इस मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल सहित मेला के प्रंबधो से जुडे आला अधिकारी भी उपस्थित रहें।
इस मौके पर जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बताया कि Kapal Mochan Teerath, Bilaspur, Yamunanagar मेले में 8 लाख से अधिक श्रद्धालु हर साल आते है जिसमें 80 प्रतिशत के लगभग श्रद्धालु सिर्फ पंजाब से आते हैं। बाकी हरियाणा व हिमाचल प्रदेश से आते हैं । उन्होंने बताया कि 15 नवम्बर को दोपहर बाद 3 बजे विधिवत रूप से मेले का उद्घाटन हरियाणा सरकार के एफ.सी.आर संजीव कौशल करेंगे । उन्होंने कहा कि मेले को चार सेक्टर में बांटा गया और हर विभाग की ड्यूटी निश्चित की गई है । कुछ कार्यों की व्यवस्था के लिए टेंडर के माध्यम से सुविधाओं का इंतजाम किया गया है।
उन्होंने कहा कि लगभग 120 एकड़ इस Kapal Mochan Teerath, Bilaspur, Yamunanagar मेले के लिए जगह को एक्वायर किया गया है। इसमें कोरोना महामारी के नियमों की पालना करते हुए 12 नाके एंट्री जोन बनाए गए हैं। जिसमें हर नाके पर स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि वाहनों की पार्किंग के लिए व्यापक इंतजाम किया गए है। उन्होंने बताया कि कपाल मोचन के तीन सरोवर की सफाई का काम पूरा हो चुका है और उसमें स्नान करने के पानी भरा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से सरोवरों में सिर्फ ढाई फुट तक ही पानी भरा गया है ताकि इन सरोवरों में किसी के भी डूबने की संभावना कम हो। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा की दृष्टि के लिए वेरीगेटिंग का इंतजाम किया गया है ।
उन्होंने कहा कि मेले में सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनहित योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी की सुरक्षा के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 लाख मास्क बांटे जाएंगे। उन्होंने कहा कि Kapal Mochan Teerath, Bilaspur, Yamunanagar मेले में आने की अनुमति उन्ही श्रद्धालुओं को मिलेगी जो अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन श्रद्धालु ने कोरोना एक एक टीका लगवाया हुआ है और उसकी पास 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर रिपोर्ट होगी केवल उसी को मेले में आने की इजाजत मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की वेबसाइट पर कपाल मोचन 2021 क्लिक कर सभी आनलाइन अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं । उन्होंने कहा कि अगर कोई कोरोना पाजिटिव मिलता है तो उसके लिए कंटेनमैंट जोन की व्यवस्था भी की गई है । पुलिस सुरक्षा के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश भर से आए 1 हजार 7 सौ पुलिसकर्मी मेले की सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे।
उन्होंने कहा कि मेले की सभी तैयारियां 13 नवंबर तक पूरी कर ली जाएंगी और 14 नवम्बर को ड्राई रन होगा और सभी तैयारियों की जानकारी ली जाएगी ।उन्होंने कहा कि मेले में गुमशुदा बच्चों के लिए बाल विभाग व डीपीआरओ के द्वारा केंद्र स्थापित किए जाएंगे ।
Kapal Mochan Teerath, Bilaspur, Yamunanagar मेले की चाक-चौबंद सुरक्षा के लिए हर जगह सीसीटीवी कैमरे का इंतजाम किया गया है। उन्होंने कहा कि इस बार कड़ी सुरक्षा के चलते ड्रोन से निगरानी रखने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि तीनों सरोवर ऊपर बोट व तैराकों को तैनात किया जाएगा और इसमें एसटीआरएफ की टीमें शामिल रहेगी। उन्होंने कहा कि 13 नवम्बर से आरंभ होकर 20 नवम्बर तक सभी विभाग के कर्मचारी इस मेले में अपनी ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को रेल्वे स्टेशन व बस स्टैंड से लाने व ले जाने के लिए बसों की विशेष व्यवस्था भी की जाएगी जिस प्रकार से हर साल की जाती है। उन्होंने कहा कि इस दौरान इस इलाके में शराबबंदी रहेगी व स्कूलों में छुट्टियाँ रहेंगी। उन्होंने कहा कि बच्चों व महिलाओं द्वारा भीख मांगने वालों की चेकिंग के लिए विशेष टीमें बनाई गई है और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किया जाएगा
जिसके प्रचार-प्रसार के लिए हर जगह होल्डिंग मेले में सभी तरह लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं के आदिबद्री से कपाल मोचन और कपाल मोचन से और आदिबद्री आने जाने के लिए बसों की विशेष रूप से व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि मेले के नियमों से सम्बंधित जानकारी पंजाब प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दी गई है। Kapal Mochan Teerath, Bilaspur, Yamunanagar