Ambala Culture News

Ambala Culture News आस पास की खबरें

15/09/2026

अधिवक्ता हर्ष साहनी और परिवार को मिली जान से मारने की धमकी, थाने में शिकायत, पुलिस जांच में जुटी

श्री खाटू श्याम जी की कृपा से चुलकाना धाम की बस यात्रा मात्र 600 रुपए बाबा जी की कृपा से चुलकाना धाम कुरुक्षेत्र  शाहबाद...
14/09/2026

श्री खाटू श्याम जी की कृपा से चुलकाना धाम की बस यात्रा मात्र 600 रुपए बाबा जी की कृपा से चुलकाना धाम कुरुक्षेत्र शाहबाद मारकंडा 24.9.2026 तारीख को अंबाला शहर खाटू श्याम मंदिर से नीचे दिए गए नंबर पर संपर्क करें

‘आज़ाद अंबाला हस्ताक्षर अभियान’ की सदर बाजार से शुरुआत“दशकों से कर हमारा, तो मालिकाना हक भी हमारा” — चित्रा सरवाराअंबाला...
13/09/2026

‘आज़ाद अंबाला हस्ताक्षर अभियान’ की सदर बाजार से शुरुआत

“दशकों से कर हमारा, तो मालिकाना हक भी हमारा” — चित्रा सरवारा

अंबाला छावनी: अंबाला छावनी को फ्री-होल्ड कराने की मांग को लेकर टीम चित्रा की संस्थापक एवं नेत्री चित्रा सरवारा के नेतृत्व में ‘आज़ाद अंबाला हस्ताक्षर अभियान’ की शुरुआत रविवार को सदर बाजार चौक से की गई। अभियान के दौरान सदर क्षेत्र में दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों से हस्ताक्षर करवाए गए और उन्हें अभियान से संबंधित हैंडबिल वितरित किए गए।

इस अवसर पर चित्रा सरवारा ने कहा कि अंबाला छावनी के एक्साइज एरिया में हजारों परिवार दशकों से ग्रांट के तहत मिली संपत्तियों में रह रहे हैं। इन परिवारों ने वर्षों से हाउस टैक्स, स्टाम्प ड्यूटी सहित विभिन्न सरकारी शुल्कों का भुगतान किया है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपनी संपत्तियों पर पूर्ण, स्पष्ट और सुरक्षित मालिकाना हक नहीं मिल पाया है।

उन्होंने कहा, “जब दशकों से कर हमारा है, तो मालिकाना हक भी हमारा होना चाहिए।” उन्होंने कहा कि यह केवल एक नारा नहीं, बल्कि हजारों परिवारों के अधिकार, सम्मान और भविष्य की आवाज है।

चित्रा सरवारा ने बताया कि ‘आज़ाद अंबाला हस्ताक्षर अभियान’ को फ्री-होल्ड मुद्दे से प्रभावित सभी क्षेत्रों और बूथों तक ले जाया जाएगा। अभियान के तहत टीमों द्वारा घर-घर जाकर जनसंपर्क किया जाएगा और लोगों को इस मुद्दे से जोड़ा जाएगा। इसके अलावा प्रत्येक रविवार को सदर बाजार सहित अलग-अलग बाजारों में शॉप-टू-शॉप हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक इस मुद्दे का ठोस और स्थायी समाधान नहीं हो जाता। टीम चित्रा का लक्ष्य है कि इस मुद्दे से प्रभावित कम से कम 50 प्रतिशत परिवारों/लोगों के हस्ताक्षर एकत्रित कर उन्हें एक ज्ञापन के माध्यम से सरकार के उच्चतम स्तर तक पहुंचाया जाए।

चित्रा सरवारा ने कहा कि इस मुद्दे के समाधान का एक महत्वपूर्ण अवसर पिछली सरकार के कार्यकाल में भी मौजूद था, जब अंबाला से सत्तापक्ष के विधायक हरियाणा सरकार में निकाय मंत्री थे। उन्होंने सवाल उठाया कि उस समय अंबाला छावनी के हजारों परिवारों से जुड़े इस महत्वपूर्ण मुद्दे को प्राथमिकता क्यों नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि अभी भी समय है। यदि अंबाला की जनता एकजुट होकर अपनी आवाज उठाती है, तो सरकार को इस विषय पर गंभीरता से निर्णय लेना होगा। “अगर हम अभी भी अपने अधिकार के लिए सक्रिय नहीं हुए, तो यह अपने वर्तमान और अपने बच्चों के भविष्य के प्रति बहुत बड़ी चूक होगी।”

प्रस्तावित फ्री-होल्ड नीति पर सवाल उठाते हुए चित्रा सरवारा ने कहा कि फ्री-होल्ड का उद्देश्य लोगों को उनके संपत्ति अधिकार सुरक्षित और स्पष्ट रूप से देना होना चाहिए, न कि उन पर नया आर्थिक बोझ डालना। उन्होंने प्रस्तावित ड्राफ्ट पॉलिसी में कलेक्टर रेट के आधार पर लगभग 60 हजार से 72 हजार रुपये प्रति वर्ग गज तक शुल्क लगाए जाने के प्रस्ताव पर चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी राशि हजारों परिवारों के लिए गंभीर आर्थिक चुनौती बन सकती है। जो परिवार दशकों से अपनी संपत्तियों से जुड़े कर एवं सरकारी शुल्क अदा करते आए हैं, उनसे अपने ही घर को पूर्ण स्वामित्व में लेने के लिए दोबारा भारी रकम वसूलना न्यायसंगत नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि वर्तमान व्यवस्था के कारण लोगों को रजिस्ट्री एवं स्वामित्व हस्तांतरण, भवन नक्शों की स्वीकृति और बैंक ऋण जैसी अनेक व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सरकार को ऐसी सरल, स्पष्ट, न्यूनतम और व्यावहारिक शुल्क वाली तथा समयबद्ध फ्री-होल्ड नीति बनानी चाहिए, जिससे लोगों की इन समस्याओं का स्थायी समाधान हो सके।

चित्रा सरवारा ने स्पष्ट किया कि यह अभियान किसी व्यक्ति, राजनीतिक दल या संस्था के खिलाफ नहीं है। यह अंबाला छावनी के हजारों परिवारों के अधिकार, सम्मान, संपत्ति की सुरक्षा और भविष्य के लिए चलाया जा रहा जन-अभियान है।

उन्होंने अंबाला छावनी की जनता से अपील की कि वे ‘आज़ाद अंबाला अभियान’ से जुड़ें और हस्ताक्षर अभियान को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि वर्षों से इंतजार कर रहे परिवारों को केवल आश्वासन नहीं, बल्कि अपने घर और संपत्ति पर कानूनी रूप से सुरक्षित, स्पष्ट और स्थायी मालिकाना हक चाहिए।

“अंबाला छावनी को फ्री-होल्ड कराना केवल संपत्ति का प्रश्न नहीं है; यह सम्मान, सुरक्षा और अधिकार का प्रश्न है।”
इस अवसर पर मुख्य रूप से संदीप शर्मा,राहुल सोनकर, जीवन कुमार,मनदीप कौर,सुरेश त्रेहन,गगन डांग,वीरेन्द्र गाँधी,सुरेश विग,विकास वालिया,रमेश चंद्र पप्पू, सुभाष चंद,नवीन यादव,सुरेन्द्र लोहट,विनोद जोहर,सोनू चौधरी,विजय गुम्बर,नीरज शर्मा,पवन बांगा,वरुण आनन्द,अजय पहलवान,कमल मक्कड़,गगन मारवाह,सुधीर लाम्बा,अमित शर्मा,ललित कुमार शानू,नवीन नामदेव,दक्ष वालिया,सुरिंदर राजू शर्मा,विशेष कुमार,मोंटी ढिल्लोंड, नीरज शर्मा इत्यादि शामिल रहे।

13/09/2026

अंबाला पहुंचे कॉंग्रेस सह प्रभारी जितेन्द्र बघेल:- कार्यकर्ताओं से की बैठक, प्रभारी बोले- जनता के बीच जाएंगे कॉंग्रेस कार्यकर्ता.

13/09/2026

*अंबाला पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार के बल पर सोना लूटने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के तीन अन्य सदस्य गिरफ्तार,*

*दो भेजे जेल एक अभी रिमांड पर,*

*वारदात में इस्तेमाल देशी कट्टा बरामद,*

*सीआईए 01 ने की कार्रवाई,*

अंबाला पुलिस अधीक्षक श्री अजीत सिंह शेखावत के कुशल दिशा-निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए सीआईए-01 की टीम ने हथियार के बल पर गाड़ी रोककर सोना लूटने की सनसनीखेज वारदात को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में मास्टरमाइंड समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा लगभग 15 लाख रुपए कीमत का 102 ग्राम सोना और वारदात में इस्तेमाल अवैध देशी कट्टा बरामद कर लिया है।

*वारदात का विवरण*

दिनांक 19 अगस्त 2026 को शिकायतकर्ता रजनीश कुमार, निवासी लुधियाना ने थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि 18 अगस्त 2026 को विराट नगर के पास अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गाड़ी को बलपूर्वक रोककर भारी मात्रा में सोना लूट लिया और फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बलदेव नगर में अभियोग दर्ज कर जांच सीआईए-01 टीम को सौंपी गई थी।

*त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारियां*

सीआईए-01 टीम के निरीक्षक परमवीर सिंह के नेतृत्व में उप निरीक्षक शमशेर सिंह, सहायक उप निरीक्षक हरजिंद्र सिंह व उनकी टीम ने तकनीकी संसाधनों और गुप्त सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 6 आरोपियों को दबोचा है।
पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी: 3 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

*हाल ही में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान,*

आरोपी जय लोहिया (निवासी आया नगर, बाबा मोहल्ला, दिल्ली) - रिमांड के दौरान इसकी निशानदेही पर देशी पिस्तौल बरामद हुई है।
न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

साहिल (निवासी नचोली, जिला फरीदाबाद) - न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

हन्नी वर्मा (निवासी जंडली, अंबाला) - वर्तमान में पुलिस रिमांड पर है, जिससे गहन पूछताछ कर शेष सोने की रिकवरी और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

*चौकाने वाला खुलासा*

शिकायतकर्ता का कर्मचारी ही निकला था मास्टरमाइंड,

पुलिस की गहन पूछताछ में एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस पूरी लूट की वारदात का मुख्य षड्यंत्रकर्ता कोई और नहीं बल्कि शिकायतकर्ता रजनीश कुमार का अपना ही कर्मचारी रितेश था। आरोपी रितेश ने ही सोची-समझी साजिश के तहत बदमाशों को गाड़ी में भारी मात्रा में सोना होने और उनके रूट की पुख्ता जानकारी मुहैया कराई थी।
अंबाला पुलिस इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की धरपकड़ और शेष रिकवरी के लिए लगातार दबिश दे रही है।

*प्रेस नोट 02*

*पशुओं के फूड सप्लीमेंट के सरकारी ठेके दिलाने के नाम पर 50 लाख रुपये ठगने वाला आरोपी गिरफ्तार,*

*पूरी रकम बरामद, भेजा जेल,*

*आर्थिक अपराध शाखा ने की कार्रवाई*

अम्बाला पुलिस ने अपराधों की रोकथाम और वांछित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़े धोखाधड़ी के मामले का पर्दाफाश किया है। आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने अयोध्या और बाराबंकी में पशुओं के फूड सप्लीमेंट के सरकारी ठेके दिलवाने का झांसा देकर 50 लाख रुपये की ठगी करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ठगी गई पूरी 50 लाख रुपये की रकम भी शत-प्रतिशत बरामद कर ली है।

*क्या था पूरा मामला,*

जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार (आर्थिक अपराध शाखा) ने जानकारी देते हुए बताया कि शिकायतकर्ता वर्षल, निवासी सेक्टर-1, अर्बन एस्टेट, अम्बाला शहर ने 31 मार्च 2026 को थाना पड़ाव में एक शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 25 मार्च 2025 से 02 जनवरी 2026 के बीच कुलदीप नगर, अम्बाला छावनी में आरोपी आदित्य नागर व अन्य ने मिलकर अयोध्या और बाराबंकी में पशुओं के फूड सप्लीमेंट के सरकारी ठेके दिलाने का झूठा झांसा दिया। इस दौरान आरोपियों ने परिवादी से कुल 50 लाख रुपये की भारी-भरकम राशि ठग ली।
शिकायत मिलते ही थाना पड़ाव पुलिस ने तुरंत प्रभाव से मामला दर्ज कर लिया और मामले की आगामी गहन जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी थी।

*आर्थिक अपराध शाखा की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी*

आर्थिक अपराध शाखा के प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार के कुशल नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार व उनकी पुलिस टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान का सहारा लिया। पुख्ता साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने जालसाजी में संलिप्त मुख्य आरोपी आदित्य नागर निवासी न्यू हरिद्वार कॉलोनी, रानी मोड़, हरिद्वार, थाना ज्वालपुर, जिला हरिद्वार, उत्तराखण्ड को धर दबोचा।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ठगी गई पूरी राशि को भी सुरक्षित बरामद कर लिया है।

*न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी*

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

अम्बाला पुलिस आमजन से अपील करती है कि वे सरकारी ठेकों या इस प्रकार के लुभावने प्रस्तावों के झांसे में आने से पहले पूरी तरह सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

प्रेस नोट 03

*ट्यूबल से केबल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, तार बरामद*

*थाना साहा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, भेजा जेल,*

जिला अम्बाला पुलिस द्वारा चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना साहा पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्यूबल से केबल तार चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चोरी की इस वारदात का खुलासा किया है।

*घटना का विवरण,*

मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सहायक उप निरीक्षक (ASI) मोहन लाल ने बताया कि 11 सितंबर 2026 को शिकायतकर्ता गुरप्रीत सिंह, निवासी गाँव पिलखनी (थाना साहा, जिला अम्बाला) ने पुलिस थाना साहा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि गाँव पिलखनी में स्थित उनके ट्यूबल से आरोपी कर्मजीत द्वारा केबल तार चोरी कर ली गई है।
शिकायत मिलते ही थाना साहा पुलिस ने बिना किसी देरी के तुरंत संज्ञान लिया और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

*त्वरित गिरफ्तारी*

थाना साहा पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी कर्मजीत सिंह, निवासी पूजा विहार, अम्बाला छावनी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की तार बरामद की है।

*न्यायिक कार्रवाई*

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहाँ से अदालत के आदेशानुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

अम्बाला पुलिस स्पष्ट कर चुकी है कि जिले में संपत्ति और चोरी संबंधी अपराधों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और भविष्य में भी इस प्रकार के असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में नंबर वन हुआ हरियाणा जितेंद्र बघेल मजबूत संगठन ही कांग्रेस की ताकत: निर्मल सिंह पद ताक...
13/09/2026

अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में नंबर वन हुआ हरियाणा जितेंद्र बघेल

मजबूत संगठन ही कांग्रेस की ताकत: निर्मल सिंह
पद ताकत नहीं, जिम्मेदारी है : विनोद धीमान

अंबाला ब्लॉक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का लिया संकल्प
Ambala Culture news
अंबाला शहर:- हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन कार्यक्रम’ के तहत 1 सितंबर से 30 सितंबर तक प्रदेश के 180 ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों में आयोजित किए जा रहे कार्यकर्ता सम्मेलनों की कड़ी में आज अंबाला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन का आयोजन अंबाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान द्वारा किया गया।

सम्मेलन में एआईसीसी सचिव एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता अंबाला शहर विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने की। सम्मेलन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया।

जितेंद्र बघेल-: अपराध,बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में नंबर वन हुआ हरियाणा

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एआईसीसी सचिव एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मामले में नंबर वन प्रदेश बन चुका है, जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हरियाणा प्रति व्यक्ति आय के मामले में देश में अग्रणी प्रदेश था।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री पंजाब में जाकर बड़े-बड़े दावे करते हैं कि उन्होंने हरियाणा को अपराध मुक्त कर दिया है और भाजपा की सरकार बनने पर पंजाब को भी अपराध मुक्त कर देंगे, लेकिन जमीनी हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।

बघेल ने कहा कि आज प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पहले व्यापारियों को धमकी देते हैं और फिर फिरौती मांगते हैं। यदि व्यापारी फिरौती देने से इनकार करता है तो पुलिस की निगरानी और मौजूदगी के बावजूद उसे गोली मार दी जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं और सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में विफल साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि आज देश की जनता को कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर विश्वास है। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म और भेदभाव की राजनीति के सहारे सत्ता में आई भाजपा को आने वाले समय में हरियाणा की जनता करारा जवाब देगी।

संगठन की भूमिका पर जोर देते हुए जितेंद्र बघेल ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी की रीढ़ उसके कार्यकर्ता होते हैं। संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक स्तर पर की जा रही बैठकों का उद्देश्य पार्टी के अंतिम पायदान पर बैठे कार्यकर्ता तक पहुंचना और उसकी आवाज सुनना है। उन्होंने कहा कि इन बैठकों के माध्यम से कार्यकर्ताओं के विचारों और सुझावों को समझकर संगठन को और मजबूत किया जा रहा है।

चौधरी निर्मल सिंह:मजबूत संगठन ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत

सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री व अंबाला शहर विधायक चौधरी निर्मल सिंह ने कहा कि किसी भी राजनीतिक पार्टी की मजबूती उसके संगठन से होती है। उन्होंने कहा कि जिस दिन से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी संजय दत्त और सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने हरियाणा का कार्यभार संभाला है, उसी दिन से प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूती देने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारें झूठे वादे करके सत्ता में आई थीं, लेकिन अब जनता का इन सरकारों से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है और आने वाले समय में प्रदेश की जनता इसका जवाब देगी।

निर्मल सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी मेहनत और एकजुटता के साथ काम करें तथा आम जनता की समस्याओं और आवाज को मजबूती से उठाएं।

विनोद धीमान: पद सम्मान नहीं, जनता के प्रति जिम्मेदारी है

सम्मेलन के आयोजक एवं अंबाला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद धीमान ने कहा कि पार्टी में पद मिलना कोई सम्मान मात्र नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता को इस जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाते हुए पार्टी के हर कार्यकर्ता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठानी होगी और जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर विधानसभा और संसद तक उठाने का काम करना होगा।

विनोद धीमान ने जितेंद्र बघेल और चौधरी निर्मल सिंह को विश्वास दिलाते हुए कहा कि अंबाला विधानसभा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को हरियाणा के 180 ब्लॉकों में संघर्ष, संगठन और जनहित के मुद्दों को उठाने के मामले में नंबर एक पर लाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी मजबूती के साथ जनता के बीच रहेंगे और उनकी आवाज को लगातार बुलंद करते रहेंगे।

कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संकल्प

कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी एकजुटता, अनुशासन और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। सम्मेलन में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि कांग्रेस की असली ताकत उसका जमीनी कार्यकर्ता है और संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य इसी ताकत को और मजबूत करना है।

कार्यकर्ताओं ने जनता से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए आने वाले समय में भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ संगठित एवं लोकतांत्रिक संघर्ष को तेज करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक जसबीर मलौर,शहरी जिलाध्यक्ष पवन अग्रवाल डिम्पी,राकेश मेहला,रोहित जैन,रोहित शर्मा विशु, हरजीत सिंह बब्बल,मिथुन वर्मा,ईशु गोयल,कुलदीप सिंह गुल्लू,कोमल जैन,राजविंदर कौर,मिन्नी चावला, दविंदर बजाज,कमल बाछल,अशोक सोनी,हरमन हैरी,गैवी पंजोला,गुरनाम सिंह,सतविंदर सिंह,नैब सैनी,सुरिंदर बिट्टू,नवाब अली,रविंदर गुप्ता,रोबिन खोडा, हरदयाल सिंह,गुलजार सिंह,ब्रहमपाल राणा,हरमिंदर सिंह, सुरजीत सिंह,तरुण चुघ,सुखविंदर जैलदार,राहुल थोमस, हरदीप सिंह लाडा,किरण राणा,नरेश कुमार,रोहित गर्ग,गुलाब,जसविंदर सिंह,कार्तिक आहूजा,सुभाष कुमार,जरनैल सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

अंबाला में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान-:जितेंद्र बघेल बोले—अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में नंबर वन हुआ हरियाणा निर्...
13/09/2026

अंबाला में कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान-:जितेंद्र बघेल

बोले—अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार में नंबर वन हुआ हरियाणा

निर्मल सिंह ने कहा—मजबूत संगठन ही कांग्रेस की ताकत

विनोद धीमान बोले—पद नहीं, जिम्मेदारी है संगठन में काम करना

सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर सामाजिक संस्थाएं निभाएं सक्रिय भूमिका : डॉ. अर्चना गुप्ता: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर...
13/09/2026

सेवा संकल्प अभियान से जुड़कर सामाजिक संस्थाएं निभाएं सक्रिय भूमिका : डॉ. अर्चना गुप्ता
: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर 25 सितंबर को रोटेरियन करवाएंगे 6000 यूनिट रक्तदान
: युवाओं को नशे से बचाने के लिए सामाजिक निगरानी और नैतिक सहयोग जरूरी
: पीएम मोदी के सेवा, संघर्ष और समर्पण से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में आगे आए युवा

अंबाला, 13 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव केवल सरकारी प्रयासों से नहीं, बल्कि सामाजिक संस्थाओं, प्रबुद्ध नागरिकों और आमजन की सक्रिय भागीदारी से संभव है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ से सामाजिक संस्थाएं जुड़कर सेवा कार्यों को व्यापक स्वरूप दें, ताकि हर पात्र, जरूरतमंद व वंचित तक लाभ पहुंच सके।

रविवार को अंबाला स्थित रीजेंटा सिटी विलास पैलेस में रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की ओर से आयोजित ‘समृद्धि’ एवं पब्लिक इमेज सेमिनार में डॉ. अर्चना गुप्ता ने हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ से पहुंचे रोटरी प्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि रोटरी से जुड़े सदस्य समाज के प्रबुद्ध और जिम्मेदार वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं। विशेषकर युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए केवल कानून या प्रशासन पर्याप्त नहीं है। इसके लिए समाज के स्तर पर दो महत्वपूर्ण पहलुओं पर काम करना होगा—सोशल मॉनिटरिंग और मॉरल सपोर्ट। परिवार, शिक्षक, सामाजिक संस्थाएं और जिम्मेदार नागरिक समय रहते युवाओं के व्यवहार में आने वाले बदलावों को पहचानें और उन्हें अकेला छोड़ने के बजाय सही मार्गदर्शन और भावनात्मक सहयोग दें।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. गुप्ता ने कहा कि युवा जिस व्यक्तित्व को अपना आदर्श मानते हैं, उसके जीवन और मूल्यों का उनके व्यवहार पर गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए युवाओं को ऐसे सकारात्मक रोल मॉडल से जोड़ना आवश्यक है जो अनुशासन, मेहनत, राष्ट्रसेवा और चरित्र निर्माण की प्रेरणा दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन संघर्ष, परिश्रम, आत्मअनुशासन और जनसेवा का उदाहरण है। उनके 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से युवाओं को जोड़कर उन्हें नशे और नकारात्मक प्रवृत्तियों से दूर रखते हुए समाज एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित किया जा सकता है। उन्होंने सामाजिक संस्थाओं से स्वास्थ्य शिविर, महिला एवं बाल स्वास्थ्य, स्वच्छता, पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण, वर्षा जल संचयन, श्रमदान, नशामुक्ति जागरूकता और करियर काउंसलिंग जैसे कार्यों को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रोटरी फाउंडेशन की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीटा कालरा, डॉ. संजय कालरा, धीरज मिगलानी, अरुण मोंगिया, टी.के. रूबी, संदीप जैन, भाजपा प्रदेश मंत्री गुरप्रीत कौर, भाजपा जिला अध्यक्ष मनदीप राणा, नगर निगम अंबाला की मेयर अक्षिता सैनी सहित रोटरी इंटरनेशनल के 800 पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बॉक्स
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के आह्वान पर रोटेरियन 6 राज्यों में लगाएंगे रक्तदान शिविर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता द्वारा सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने के आह्वान पर रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 की वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ रीटा कालरा, वर्ष 2027-27 के लिए आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर धीरज मिगलानी व वर्ष 2028-29 के लिए आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमपी गुप्ता ने तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए सेवा संकल्प अभियान से जुड़ने की घोषणा कर दी। संयुक्त तौर पर डॉ रीटा कालरा, धीरज मिलगानी व एमपी गुप्ता ने कहा कि रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3080 सेवा संकल्प अभियान के दौरान 25 सितंबर को हरियाणा के साथ-साथ पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड व चंडीगढ़ में अपने 140 क्लबों के माध्यम से रोटेरियन रक्तदान शिविर आयोजित करते हुए 6000 यूनिट रक्तदान करवाएंगे, ताकि जरुरतमंदों को इसका लाभ मिल सके। रोटेरियन की त्वरित प्रतिक्रिया पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता ने उनको साधुवाद देते हुए कहा कि जनसेवा क्षेत्र में किया हर प्रयास आमजनमानस की भलाई में काम आएगा।

एक शाम श्री सावरे सेठ के नाम श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव 19 सितंबर दिन शनिवार 2026 श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर...
12/09/2026

एक शाम श्री सावरे सेठ के नाम श्री खाटू श्याम संकीर्तन महोत्सव 19 सितंबर दिन शनिवार 2026 श्री राधा कृष्ण खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट अंबाला शहर में होने जा रहा है

12/09/2026

कल रविवार को फ्री होल्ड के लिए "आजाद अम्बाला" कैम्पेन को सदर बाजार अम्बाला छावनी से आरम्भ करेंगी अम्बाला की बेटी चित्रा सरवारा।

Address

123, Guru Nanak Nagar, Dashmesh Colony Nearby Sultanpur Barrier
Ambala
134003

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ambala Culture News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share