Desh Darshi

Desh Darshi Desh Darshi team dedicates its expertise to Public Welfare & Social service.https://www.youtube.com/
(2)

DeshDarshi परिवार की ओर से पत्रकार पायल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं💐💐
11/05/2026

DeshDarshi परिवार की ओर से पत्रकार पायल जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं💐💐

11/05/2026

व्हीलचेयर पर सास को बूथ तक ले पहुंचीं डॉ. संगीता, अंबाला में दिखी लोकतंत्र की संवेदनशील तस्वीर
“एक-एक वोट की है कीमत” — सास संग मतदान कर डॉ. संगीता ने दिया जागरूक नागरिकता का संदेश
अंबाला, 11 मई।

लोकतंत्र केवल चुनावी प्रक्रिया नहीं, बल्कि सामाजिक संस्कार, पारिवारिक जिम्मेदारी और नागरिक चेतना का जीवंत उत्सव है। इसकी एक प्रेरणादायक मिसाल रविवार को अंबाला में उस समय देखने को मिली, जब असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. संगीता अपनी वृद्ध सास को व्हीलचेयर पर बैठाकर स्वयं पोलिंग बूथ तक लेकर पहुंचीं और उनके साथ मतदान किया।
मतदान केंद्र पर मौजूद लोगों ने इस भावुक और प्रेरक दृश्य को लोकतंत्र की सच्ची ताकत बताया। जहां एक ओर बुजुर्ग महिला ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति आस्था व्यक्त की, वहीं दूसरी ओर डॉ. संगीता ने अपनी जिम्मेदारी निभाकर समाज को जागरूक नागरिकता का संदेश दिया।
मतदान के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. संगीता ने कहा, “एक-एक वोट की कीमत होती है। हर नागरिक का वोट देश और समाज की दिशा तय करता है। इसलिए मतदान केवल अधिकार नहीं, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी भी है।”
उन्होंने निर्वाचन आयोग और प्रशासन द्वारा पोलिंग बूथ पर दिव्यांगों और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सुविधाएं लोकतंत्र को और अधिक समावेशी और संवेदनशील बनाती हैं।
डॉ. संगीता ने युवाओं और शिक्षित वर्ग से विशेष रूप से अपील की कि वे मतदान के प्रति उदासीनता छोड़कर सक्रिय भागीदारी निभाएं। उन्होंने कहा कि जागरूक समाज वही होता है, जहां लोग बहाने नहीं बल्कि जिम्मेदारियां निभाने को प्राथमिकता देते हैं।
अंबाला में सामने आई यह तस्वीर केवल एक परिवार के मतदान की कहानी नहीं, बल्कि उस भारतीय लोकतांत्रिक संस्कृति की झलक है, जहां परिवार, संस्कार और सामाजिक चेतना एक साथ दिखाई देते हैं। ऐसी घटनाएं समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ-साथ लोकतंत्र के प्रति विश्वास को भी मजबूत करती हैं।

11/05/2026

हरियाणा
अंबाला शहर के कलाल माजरी में हुई हत्या मामले का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। खबरों के मुताबिक 55 वर्षीय रामनाथ की युवक-युवती को गली में खड़े होने पर टोकने के बाद कुछ युवकों ने ईंटों से हमला कर हत्या कर दी। पूरी वारदात घर में लगे CCTV कैमरे में कैद हुई बताई जा रही है।

फुटेज में दिख रहा है कि पहले कहासुनी हुई, जिसके बाद कुछ युवक वापस आए और हमला कर दिया। मृतक खुद को बचाने के लिए हाथ में हथौड़ी लेते नजर आए, लेकिन आरोपियों ने ईंटों से सिर पर वार किए। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। �

11/05/2026

हरियाणा-अंबाला शहर के मिक्सी चौक पर ऑटो और बाइक की टक्कर में बाइक सवार घायल

10/05/2026

हरियाणा अंबाला शहर में 54.4 फीसद हुआ मतदान,107790 लोगों ने किया मत का प्रयोग

10/05/2026

हरियाणा अंबाला शहर नदी मोहल्ले में युवक की हुई हत्या

10/05/2026

हरियाणा अंबाला शहर-भाजपा मेयर प्रत्याशी सबसे आगे

10/05/2026

हरियाणा
अंबाला शहर
सीटी के दीवाने हुए लोग और जमकर की वोटिंग

10/05/2026

हरियाणा-अंबाला शहर
198000 में से 92000 वोट 4 बजे तक डाले गए

अंबाला शहर नगर निगम वार्ड नंबर 9 से आजाद उम्मीदवार श्रीमती कवलजीत कौर ने आज अपने समर्थकों और वार्डवासियों के साथ मतदान क...
10/05/2026

अंबाला शहर नगर निगम वार्ड नंबर 9 से आजाद उम्मीदवार श्रीमती कवलजीत कौर ने आज अपने समर्थकों और वार्डवासियों के साथ मतदान केंद्र पहुंचकर लोकतंत्र के महापर्व में अपना वोट डाला।
इस दौरान भारी संख्या में मौजूद समर्थकों और जनता के उत्साह ने जीत की मजबूत दस्तक दी।
वार्ड नंबर 9 में “चढ़ता सूरज” के समर्थन में जनता का प्यार और विश्वास लगातार बढ़ता नजर आया।

वार्ड नंबर  10 के भाजपा उम्मीदवार गुरविंदर ने  किया मतदान, भाजपा की जीत का किया दावा
10/05/2026

वार्ड नंबर 10 के भाजपा उम्मीदवार गुरविंदर ने किया मतदान, भाजपा की जीत का किया दावा

Address

#33, New Vijay Nagar
Ambala
134003

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Desh Darshi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share