18/09/2026
आदरणीय प्रधान संपादक श्री मोहम्मद मुस्लिम सैफी जी,
राष्ट्रीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र “दैनिक निष्पक्ष पोस्ट” में मुझे अवैतनिक प्रदेश संवाददाता, उत्तर प्रदेश जैसी महत्वपूर्ण एवं बड़ी जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आपका हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
मेरे जैसे छोटे गांव की पृष्ठभूमि से आने वाले पत्रकार पर आपने जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, वह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने का एक बड़ा अवसर और दायित्व है।
मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ समाचार संकलन, जनसमस्याओं और जमीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का प्रयास करूंगा। पत्रकारिता की मर्यादा, निष्पक्षता और सत्यता को सदैव प्राथमिकता देते हुए “दर्पण सच का” के उद्देश्य को आगे बढ़ाने का प्रयास रहेगा।
आपके विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से धन्यवाद।
आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है। 🙏
सादर
अनुराग राजभर
प्रदेश संवाददाता, उत्तर प्रदेश
दैनिक निष्पक्ष पोस्ट
“दर्पण सच का”