Ambedkar Nagar ki Awaz

Ambedkar Nagar ki Awaz Ambedkar Nagar ki Awaaz समाज में हो रही घटनाओं को लेकर पेज बनाया गया है जिससे आपको जानकारी मिल सके

अम्बेड़करनगर! अकबरपुर तहसीलदार संतोष कुमार को भीटी तहसीलदार बनाया गया ,अकबरपुर तहसीलदार दिव्या भारती वर्मा को बनाया गया ...
28/08/2026

अम्बेड़करनगर! अकबरपुर तहसीलदार संतोष कुमार को भीटी तहसीलदार बनाया गया ,अकबरपुर तहसीलदार दिव्या भारती वर्मा को बनाया गया ,

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी: एसपी प्राची सिंह ने बसखारी में संभाली कमान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा​बसखारी (अंबेडकरनगर): ईद-ए-...
27/08/2026

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी: एसपी प्राची सिंह ने बसखारी में संभाली कमान, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

​बसखारी (अंबेडकरनगर): ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक (एसपी) प्राची सिंह ने खुद बसखारी क्षेत्र का विस्तृत भ्रमण कर सुरक्षा तैयारियों और पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया।
​निरीक्षण के दौरान एसपी ने जुलूस के निर्धारित मार्गों, प्रमुख चौराहों और अति-संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था से कोई समझौता न किया जाए।
​एसपी के प्रमुख निर्देश व अपील:
​सुरक्षा सर्वोपरि: पुलिस बल को हर समय अलर्ट रहने और आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
​सघन गश्त: संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त बढ़ाने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा गया।
​सौहार्द की अपील: एसपी प्राची सिंह ने स्थानीय नागरिकों से त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की।
​अफवाहों पर लगाम: उन्होंने जनता से किसी भी प्रकार की भ्रामक खबर या अफवाह पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया।

25/08/2026

*अंबेडकरनगर* जलालपुर नगर स्थित रेडिएंट एकेडमी स्कूल की बस मंगलवार सुबह बच्चों 25 को लेकर आजमगढ़ जनपद के मिल्कीपुर की ओर से स्कूल आ रही थी। मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर स्थित मझुई नदी के पास सामने से आ रहे ट्रक और स्कूली बस के चालक एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठे। इससे ट्रक सड़क पर पलट गया, जबकि स्कूली बस सड़क से नीचे उतर गई।
घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि राहत की बात रही कि हादसे में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। बस में सवार बच्चे, चालक और अन्य लोग सुरक्षित बताए गए।
घटना की सूचना मिलने पर मालीपुर थाना प्रभारी शशांक शुक्ला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया है। कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ है और स्थिति सामान्य है।
✍️

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर नगर स्थित रेडिएंट एकेडमी की स्कूली बस मंगलवार सुबह बच्चों 25 को लेकर आजमगढ़ जनपद के मिल्की...
25/08/2026

जलालपुर, अंबेडकर नगर। जलालपुर नगर स्थित रेडिएंट एकेडमी की स्कूली बस मंगलवार सुबह बच्चों 25 को लेकर आजमगढ़ जनपद के मिल्कीपुर की ओर से स्कूल आ रही थी। मालीपुर थाना क्षेत्र के सुरहुरपुर स्थित मझुई नदी के पास सामने से आ रहे ट्रक और स्कूली बस के चालक एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में नियंत्रण खो बैठे। इससे ट्रक सड़क पर पलट गया, जबकि स्कूली बस सड़क से नीचे उतर गई।
घटना के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हालांकि राहत की बात रही कि हादसे में किसी बच्चे को गंभीर चोट नहीं आई। बस में सवार बच्चे, चालक और अन्य लोग सुरक्षित बताए गए।
घटना की सूचना मिलने पर मालीपुर थाना प्रभारी अनिल शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया गया है। कोई गंभीर हादसा नहीं हुआ है और स्थिति सामान्य है।

*चेयरमैन ओमकार गुप्ता पर शासन की बड़ी कार्रवाई, पद से हटाए गए*अम्बेडकरनगर। अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत से शनिवार को बड़ी ख...
22/08/2026

*चेयरमैन ओमकार गुप्ता पर शासन की बड़ी कार्रवाई, पद से हटाए गए*
अम्बेडकरनगर। अशरफपुर किछौछा नगर पंचायत से शनिवार को बड़ी खबर सामने आई है। शासन ने नगर पंचायत अध्यक्ष ओमकार गुप्ता को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया है। शासन की ओर से यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश नगर पालिका अधिनियम, 1916 की धारा 48 के तहत की गई है।
शासन के इस फैसले के बाद नगर पंचायत अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया है। अब उपचुनाव होने तक नगर पंचायत के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों का संचालन प्रशासक के माध्यम से किया जाएगा।
अचानक हुई इस कार्रवाई से स्थानीय राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। नगर पंचायत के लोगों की निगाहें अब शासन की आगामी प्रक्रिया और उपचुनाव की तैयारियों पर टिकी हैं।
✍️

*महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्य वर्ग पर..!!*एक तरफ विकास की चमकती तस्वीर पेश की जा रही है, तो दूसरी तरफ महंगाई क...
22/08/2026

*महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्य वर्ग पर..!!*

एक तरफ विकास की चमकती तस्वीर पेश की जा रही है, तो दूसरी तरफ महंगाई की स्थिति कुछ और ही बयां करती है। सरकार की ओर से पिछले सप्ताह और सोमवार को जारी किए गए आंकड़ों से पता चलता है कि इस वर्ष की शुरुआत ही महंगाई में बढ़ोतरी के साथ हुई है।और अब चीनी की महंगाई ने गरीब आदमी को रुला दिया हैं।गौरतलब है कि महंगाई का सबसे ज्यादा असर गरीब और मध्य वर्ग पर पड़ता है, क्योंकि उनकी आय का एक बड़ा हिस्सा भोजन, ईंधन और स्वास्थ्य जैसी आवश्यक वस्तुओं पर खर्च होता है।इस कारण उनके जीवनयापन की लागत बढ़ जाती है, उनकी क्रय शक्ति कम हो जाती है और उन्हें अपने दूसरे खर्चों में कटौती के लिए मजबूर होना पड़ता है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, थोक महंगाई में बढ़ोतरी खाद्य एवं गैर-खाद्य वस्तुओं और विनिर्मित उत्पादों की कीमतों में मासिक आधार पर वृद्धि के कारण हुई है।सबसे ज्यादा चिंताजनक है चीनी के बढ़ते दामों से खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़ना, क्योंकि इसका सीधा असर आम आदमी पर पड़ता है।महंगाई दर में यह उतार-चढ़ाव दर्शाता है कि विकास में स्थिरता और समानता का संतुलन साधने की जरूरत है।

*अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़**अम्बेडकरनगर* अलीगंज थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चार गांजा तस्करों को...
22/08/2026

*अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़*

*अम्बेडकरनगर* अलीगंज थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 29 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा, एक चार पहिया वाहन, 3 मोबाइल फोन और ₹670 नकद बरामद किया। चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
✍️

बिजली की चपेट में आने से 14 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, साथी बच्चा घायलबसखारी, अंबेडकरनगर। थाना बसखारी क्षेत्र के एदिलप...
20/08/2026

बिजली की चपेट में आने से 14 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, साथी बच्चा घायल

बसखारी, अंबेडकरनगर। थाना बसखारी क्षेत्र के एदिलपुर डोंडो गांव में गुरुवार शाम बिजली की चपेट में आने से 14 वर्षीय मासूम अंश पुत्र सत्यदेव की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक अन्य बालक प्रिंस भी घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार अंश गांव के चार-पांच अन्य बच्चों के साथ नहर किनारे बकरी चरा रहा था। शाम होने पर सभी बच्चे बकरियों को लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बकरियों को हांकते हुए अंश बिजली के खंभे के पास पहुंच गया। बताया जा रहा है कि खंभे के आसपास विद्युत प्रवाह की चपेट में आने से अंश गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
हादसे में प्रिंस भी विद्युत करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। उसे तत्काल निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और विद्युत खंभे के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विद्युत खंभे और तारों की समय रहते जांच एवं मरम्मत कराई गई होती तो शायद यह हादसा टाला जा सकता था।

जमीन के लालच में भाई बना हत्यारा, अजय शुक्ला हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासाअंबेडकरनगर। थाना मालीपुर क्षेत्र के ग्राम ते...
20/08/2026

जमीन के लालच में भाई बना हत्यारा, अजय शुक्ला हत्याकांड का 24 घंटे में खुलासा

अंबेडकरनगर। थाना मालीपुर क्षेत्र के ग्राम तेन्दुआ दियरा में अजय शुक्ला हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। मामले में पुलिस ने अनिरुद्ध मिश्रा और सोनी शुक्ला को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी राजेश शुक्ला फरार है।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी डॉ. तेजवीर सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जलालपुर के मार्गदर्शन में मालीपुर पुलिस को यह सफलता मिली। मामले में मु0अ0सं0 153/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
20 अगस्त की सुबह करीब 8:20 बजे पीआरवी के माध्यम से ग्राम तेन्दुआ दियरा में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मृतक की पहचान अजय शुक्ला पुत्र बैजनाथ शुक्ला के रूप में हुई। मृतक की बहन की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक ने तीन टीमों का गठन किया।
पुलिस के अनुसार, मृतक अजय शुक्ला की कोई संतान नहीं थी। उसका भाई राजेश शुक्ला परिवार के साथ गुजरात में रहता है। राजेश और अनिरुद्ध मिश्रा आपस में मौसा-भांजा हैं। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि जमीन हड़पने के लालच में राजेश शुक्ला, उसकी पत्नी सोनी शुक्ला और अनिरुद्ध मिश्रा ने मिलकर हत्या की साजिश रची थी।
योजना के तहत अनिरुद्ध मिश्रा अपनी मौसी सोनी शुक्ला के साथ 17 अगस्त को गुजरात से चला और 18 अगस्त की शाम घर पहुंचा। 19 अगस्त की शाम वह अजय को शराब पिलाने के बहाने नेमपुर घाट ले गया। पुलिस के मुताबिक, अजय के अत्यधिक नशे में होने के बाद अनिरुद्ध ने किचन में रखे चाकू से उसके सिर पर वार किया और गमछे से गला दबा दिया।
इसके बाद हत्या को विद्युत करंट से हुई दुर्घटना का रूप देने के लिए पंखे के तार को मृतक के पैर के अंगूठे में बांधकर बिजली का स्विच चालू कर दिया गया। आरोपियों ने इस तरह हत्या को दुर्घटना दिखाने की कोशिश की।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं फरार मुख्य आरोपी राजेश शुक्ला की तलाश जारी है। मामले में पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*सफेद जहर बन रहे चीनी, नमक और मैदा, स्वास्थ्य पर डाल रहे हैं भारी असर*आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में हमारी खान-पान की आद...
20/08/2026

*सफेद जहर बन रहे चीनी, नमक और मैदा, स्वास्थ्य पर डाल रहे हैं भारी असर*

आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में हमारी खान-पान की आदतें हमारे स्वास्थ्य पर सबसे बड़ा असर डाल रही हैं। विशेष रूप से हमारे दैनिक भोजन में शामिल तीन प्रमुख सफेद खाद्य पदार्थ—चीनी, नमक और मैदा—शरीर को अंदर ही अंदर गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इन्हें "सफेद जहर" के रूप में भी जाना जाता है, जिनका अत्यधिक सेवन कई लाइलाज और गंभीर बीमारियों को न्योता दे रहा है।
​ चीनी का अत्यधिक सेवन केवल मोटापे को ही नहीं बढ़ाता, बल्कि यह टाइप-2 डायबिटीज (मधुमेह), फैटी लिवर और दिल से जुड़ी बीमारियों का मुख्य कारण बनता है। रिफाइंड शुगर शरीर में सूजन को बढ़ावा देती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करती है। बाजार में मिलने वाले अत्यधिक प्रसंस्कृत नमक में सोडियम की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसके नियमित और अधिक सेवन से उच्च रक्तचाप, स्ट्रोक, हृदयघात और किडनी फेलियर जैसी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। मैदा बनाने की प्रक्रिया में गेहूं के सभी पोषक तत्व और फाइबर नष्ट हो जाते हैं। यह आंतों में चिपकता है जिससे कब्ज, पाचन तंत्र की खराबी और मोटापा तेजी से बढ़ता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर भी अचानक बहुत तेजी से बढ़ता है।​स्थानीय चिकित्सकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि यदि स्वस्थ जीवन जीना है, तो इन तीनों सफेद चीजों का सेवन या तो बिल्कुल कम कर देना चाहिए या इनके स्वस्थ विकल्प अपनाने चाहिए जैसे ​चीनी की जगह गुड़, शहद या खांड का प्रयोग करें।
​सादे नमक की जगह सेंधा नमक या काले नमक का सीमित उपयोग करें। ​मैदे से बनी चीजों (जैसे बिस्कुट, ब्रेड, समोसा, मैगी आदि) के बजाय पूर्ण अनाज दलिया और चोकरयुक्त आटे को अपनी थाली में शामिल करें। "तंदुरुस्त शरीर ही सबसे बड़ा धन है। अपनी रसोई से इन तीनों सफेद खाद्य पदार्थों की मात्रा को नियंत्रित करें और एक लंबी, स्वस्थ जीवनशैली की ओर कदम बढ़ाएं।"

Address

Ashraf Nagar Ashraf Pur Kichhauchha Ambedkar Nagar
Ambedkar Nagar
224155

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Ambedkar Nagar ki Awaz posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Ambedkar Nagar ki Awaz:

Shortcuts

Share