हिंद स्वराष्ट्र Hind Swarashtra

हिंद स्वराष्ट्र Hind Swarashtra सच की आवाज,,,हिंद स्वराष्ट्र
(1)

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर सरगुजा जिले में ग्रामीणों को सशक्त बनाने और योजनाओं में पारदर्शिता ...
05/09/2025

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर सरगुजा जिले में ग्रामीणों को सशक्त बनाने और योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की गई है। अब जिले की सभी ग्राम पंचायतों और गांव के प्रमुख स्थानों पर विशेष क्यूआर कोड लगाए जा रहे हैं। ग्रामीण अपने मोबाइल से इस क्यूआर कोड को स्कैन कर मनरेगा के तहत पिछले तीन वर्षों में हुए विकास कार्यों की वास्तविक जानकारी देख सकेंगे।...

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर सरगुजा जिले में ग्रामीणों को सशक्त बनाने और योजनाओं में पारद....

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत अनुदान सहायता वित्तीय वर्ष 20...
04/09/2025

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत अनुदान सहायता वित्तीय वर्ष 2025-26 में मांग के अनुरूप जिले के 06 तहसीलों को 04 करोड़ 73 लाख 10 हजार रुपये की राशि जारी की है। जिसमें तहसील बलरामपुर को 01 करोड़ 04 लाख रुपये, तहसील रामानुजगंज को 64 लाख रुपये, तहसील वाड्रफनगर को 01 करोड़ 12 लाख रुपये, तहसील राजपुर को 52 लाख रुपये, तहसील शंकरगढ़ को 92 लाख 60 हजार रुपये तथा तहसील कुसमी को 48 लाख 50 हजार रुपये की राशि प्रदान किया गया है। प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़, चक्रवात, जीव-जन्तु के काटने, मकान, फसल, अग्नि क्षति से पीड़ित हितग्राही तहसीलों से राशि प्राप्त कर सकते हैं।

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : कलेक्टर राजेन्द्र कटारा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत अनुदान सहायता वित्तीय व...

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सूरजपुर जिले के नशे के सौदागर सरगुजा जिले में नशे के सामानों की तस्करी धड़ल्ले से कर रहे है...
03/09/2025

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सूरजपुर जिले के नशे के सौदागर सरगुजा जिले में नशे के सामानों की तस्करी धड़ल्ले से कर रहे हैं। सरगुजा जिले की गांधीनगर पुलिस की इस मामले में मौन सहमति है या अनभिज्ञता इसका फैसला हम आपके विवेक पर छोड़ते हैं। बात करें अगर गांधीनगर थाने कि तो थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर सूरजपुर के नशा तस्कर धड़ल्ले से गांजा और नशे के इंजेक्शन और नशीली सिरप की तस्करी कर रहे हैं, घर/दुकान पर बैठा कर नशे का सामान बेच रहे हैं और नशा करवा रहे हैं। देर रात तक राजकीय राजमार्ग किनारे नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता हैं लेकिन गांधीनगर थाना और पेट्रोलिंग पार्टियों को इसकी जानकारी नहीं लगती है। सूत्र बताते हैं कि सूरजपुर जिले के ग्राम बोझा से यह तस्कर नशे का सामान गांजा लाकर इसे अंबिकापुर में खपा रहे हैं। वहीं सूरजपुर के भैयाथान और खोड़ क्षेत्र से नशीले इंजेक्शन और सिरप की तस्करी कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो ये तस्कर इतने बेखौफ इसलिए हैं क्योंकि इनके द्वारा थाने में सेटिंग की गई हैं और हर महीने थाने में उनका हिस्सा पहुंचा दिया जाता हैं। आपको बता दे की गांधीनगर थाने के महज 500 मीटर के रेंज पर इन तस्करों की तीन दुकान है और तीनों दुकानों में गांजे और नशीले इंजेक्शन की सप्लाई की जाती है।...

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : सूरजपुर जिले के नशे के सौदागर सरगुजा जिले में नशे के सामानों की तस्करी धड़ल्ले से कर .....

03/09/2025

रजिस्ट्री और चौहद्दी निर्माण के बाद करवा लेंगे पटवारी के हस्ताक्षर : तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा
Hind Swarashtra PRO CMO Chhattisgarh Vishnu Deo Sai Press Information Bureau - PIB, Government of India Apna Surajpur

रजिस्ट्री और चौहद्दी निर्माण के बाद करवा लेंगे पटवारी के हस्ताक्षर : तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : ...
03/09/2025

रजिस्ट्री और चौहद्दी निर्माण के बाद करवा लेंगे पटवारी के हस्ताक्षर : तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : एक और जहां लटोरी तहसीलदार द्वारा अपने चहेतो को फायदा पहुंचाने के मकसद से बिना कलेक्टर परमिशन और पटवारी प्रतिवेदन के ही जमीन की रजिस्ट्री कर चौहद्दी निर्माण कर दिया गया वहीं दूसरी ओर इस मामले में उनके वरिष्ठ अधिकारियों को शायद इस मामले में उनकी कोई गलती नजर नहीं आ रही है। तो चलिए आज हम तहसीलदार साहब के ऊपर बैठी उनकी SDM मैडम का कार्य भी आसान कर देते हैं और स्वयं तहसीलदार द्वारा दिए गए बयान को साझा करते हैं। इस बयान में उन्होंने स्वयं अपनी गलती मानी है और बताया है कि हां उनसे गलती हुई है उन्होंने यह काम किया हैं। इस वीडियो में आप साफ़-साफ़ सुन सकते हैं कि तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा का कहना है कि उन्होंने इस जमीन रजिस्ट्री दो लोगों के कहने पर इस शर्त पर कर दी कि पटवारी से प्रतिवेदन और हस्ताक्षर इस कागज में बाद में ले लिए जाएंगे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा द्वारा किया गया यह कार्य नियम विरुद्ध नहीं हैं और उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग नहीं किया। क्या ऐसा संभव हैं कि किसी जमीन की रजिस्ट्री और चौहद्दी निर्माण के बाद उस रजिस्ट्री के कागज में पटवारी प्रतिवेदन अटैच कर दिए जाए..??...

रजिस्ट्री और चौहद्दी निर्माण के बाद करवा लेंगे पटवारी के हस्ताक्षर : तहसीलदार सुरेंद्र पैंकरा हिंद स्वराष्ट्र सू...

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले में कल देर रात एक दर्दनाक घटना घटी जहां तातापानी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्थित लुतिया...
03/09/2025

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले में कल देर रात एक दर्दनाक घटना घटी जहां तातापानी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्थित लुतिया डैम रात करीब 11 बजे टूट गया। बांध टूटने से दो मकान पूरी तरीके से बाढ़ में बह गए, दोनों मकान में 8 लोग सोए थे, जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। पुलिस और प्रशासन की टीम लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।...

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : जिले में कल देर रात एक दर्दनाक घटना घटी जहां तातापानी पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत स्थित ...

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : बलरामपुर– रामानुजगंज जिले में शिक्षा विभाग की लापरवाही से स्कूलों और छात्रावासों में बच्चों क...
02/09/2025

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : बलरामपुर– रामानुजगंज जिले में शिक्षा विभाग की लापरवाही से स्कूलों और छात्रावासों में बच्चों की सुरक्षा व्यवस्था काफी बिगड़ गई है। विगत एक माह में ऐसी कई घटनाएं घटी है जिसने शिक्षा विभाग पर कई प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए हैं। एक ओर जहां जिले में शिक्षा का स्तर काफी निम्न होता जा रहा हैं वही दूसरी ओर शिक्षा विभाग को बदनाम करने वाले कई शिक्षक जिले में विद्यमान है। जिले से शराबी शिक्षक और कुछ शिक्षकों की अज्ञानता के मामले सामने आना आम बात हैं लेकिन अब जब मामले बच्चों की सुरक्षा को लेकर उठ रहे हैं तो ऐसे में इस मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता हैं। जिले के जरहाडीह बालक आश्रम में 2 दिन पूर्व एक ऐसी ही दिल दहला देने वाली घटना घटित हो गई, जहां पेड़ कटाई के दौरान 10 वर्षीय एक छात्र का टांगी की चपेट मे आकर पैर कट गया और इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई। …...

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : बलरामपुर– रामानुजगंज जिले में शिक्षा विभाग की लापरवाही से स्कूलों और छात्रावासों में ...

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिले में आगामी 3 सितंबर, बुधवार को ढोल ग्यारस पर्व के अवसर पर मांस, मछली सहित बकरा, बकरी, म...
02/09/2025

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिले में आगामी 3 सितंबर, बुधवार को ढोल ग्यारस पर्व के अवसर पर मांस, मछली सहित बकरा, बकरी, मुर्गा एवं मुर्गी के वध और विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।स्थानीय शासन विभाग ने 19 विशिष्ट अवसरों पर पशुवध गृह बंद रखने का प्रावधान किया गया है। उसी के परिपालन में नगर निगम कमिश्नर ने निर्देश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि उक्त पर्व के दिन पशुबध एवं मांस विक्रय पूर्णतः निषिद्ध रहेगा।...

हिंद स्वराष्ट्र अम्बिकापुर : जिले में आगामी 3 सितंबर, बुधवार को ढोल ग्यारस पर्व के अवसर पर मांस, मछली सहित बकरा, बकरी,...

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर ब्लॉक अंतर्गत प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका ने 3 दिन पूर्व 3 ...
01/09/2025

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर ब्लॉक अंतर्गत प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका ने 3 दिन पूर्व 3 छात्राओं की डंडे से पिटाई कर दी थी। छात्राओं का कसूर इतना था कि वे आपस में बातचीत कर रही थीं। पिटाई से 5वीं कक्षा की एक छात्रा के पैर में सूजन आ गया था। यह देख हेडमास्टर ने उसे अस्पताल में इलाज कराया। मामले की शिकायत पर बीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीईओ ने शिक्षिका को सस्पेंड कर दिया है।...

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के राजपुर ब्लॉक अंतर्गत प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका ने 3 दिन प....

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में विभिन्न...
31/08/2025

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में विभिन्न पदों के लिखित कौशल परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का वरीयता एवं चयन प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई। सूची का अवलोकन जिले वेबसाइट एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है। चयनित अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का सत्यापन 4 सितंबर 2025 को प्रातः 10ः00 बजे से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभाकक्ष में किया जाएगा मूल दस्तावेज सत्यापन के दौरान अभ्यर्थियों के दस्तावेज में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर विज्ञापन में उल्लेखित कंडिका के अनुसार अथवा पद रिक्त होने पर प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों को अवसर प्रदान किया जाएगा।

हिंद स्वराष्ट्र बलरामपुर : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी दी है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में...

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर: जिला खनिज संस्थान न्यास नियम 2015 यथा संशोधित 2019 के अनुसार प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आज कलेक...
30/08/2025

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर: जिला खनिज संस्थान न्यास नियम 2015 यथा संशोधित 2019 के अनुसार प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आज कलेक्टर एस.जयवर्धन की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में रखी गई थी। जिसमें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जिला खनिज संस्थान न्यास से स्वीकृत कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई व संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए। बैठक में स्वीकृत कार्यों के प्रगति की समीक्षा भी की गई। जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत कार्यरत समस्त कार्य एजेंसी अपने कार्य की अद्यतन जानकारी व आवश्यक प्रस्तावों के साथ उक्त बैठक में वीसी के माध्यम से उपस्थित थे। जिसमें वर्ष 2024-25 के पूर्व स्वीकृत कार्य की उपयोगिता की जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये, इसके साथ ही वर्ष 2024-25 के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में वनमण्डलाधिकारी पंकज कमल, जिला पंचायत सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले, व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर: जिला खनिज संस्थान न्यास नियम 2015 यथा संशोधित 2019 के अनुसार प्रबंधकारिणी समिति की बैठक आज कल.....

*हिंद स्वराष्ट्र की खबर का असर: सिरसी का रोजगार सहायक सेवा से बर्खास्त, अन्य पर भी हुई कार्यवाही…लेकिन सवाल यह कि छोटे-म...
29/08/2025

*हिंद स्वराष्ट्र की खबर का असर: सिरसी का रोजगार सहायक सेवा से बर्खास्त, अन्य पर भी हुई कार्यवाही…लेकिन सवाल यह कि छोटे-मोटे कर्मचारियों पर तो हो गई कार्रवाई पर बड़े अधिकारियों पर क्यों नहीं पड़ी जांच की आंच….??*

*https://www.hindswarashtra.com/archives/19534*

*हिंद स्वराष्ट्र,,, सच की आवाज...*

*ताजा खबरों की अपडेट पाने के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से*👇🏻

*https://chat.whatsapp.com/IqJ0oRFLmNAHR9yp5pAeHU*

*भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त हिंदी न्यूज पेपर*
*।।हिंद स्वराष्ट्र।।*
*में विज्ञापन और समाचार संबंधी कार्यों के लिए संपर्क करें। 7828443871*

हिंद स्वराष्ट्र सूरजपुर : सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत सिरसी में प्रधानमंत्री ...

Address

Ambikapur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when हिंद स्वराष्ट्र Hind Swarashtra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to हिंद स्वराष्ट्र Hind Swarashtra:

Share

Category