Bigul24

Bigul24 bigul 24 news

मुंबई से बस्तर के लिए निकली महिला बाइक राइडर्स के एक समूह के सफर में बड़ा हादसा हो गया है। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मर...
12/08/2026

मुंबई से बस्तर के लिए निकली महिला बाइक राइडर्स के एक समूह के सफर में बड़ा हादसा हो गया है। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मरकाटोला के पास 24 वर्षीय महिला राइडर रिद्धि ठक्कर की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत हो गई।

11/08/2026

विश्व आदिवासी दिवस की उपेक्षा पर कांग्रेस का हमला, भाजपा सरकार पर लगाया आदिवासी समाज के बहिष्कार का आरोप

सरगुजा में प्रेसवार्ता कर कांग्रेस ने कहा—32% आदिवासी आबादी वाले छत्तीसगढ़ में न सार्वजनिक कार्यक्रम हुआ, न सरकार की ओर से बधाई संदेश जारी किया गया

10/08/2026

बलरामपुर जिले में अवैध कत्थे से लोड ट्रक वन विभाग ने किया जप्त
वाड्रफनगर से यूपी जा रहा था कत्थे से भरा ट्रक
घेराबंदी के दौरान ट्रक छोड़कर चालक मौके से फरार
जांच जारी, बड़े तस्कर गिरोह के खुलासे की संभावना...

10/08/2026

स्टाइपेंड(वेतन) बढ़ाने की मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर के इंटर्न डॉक्टरों का प्रदर्शन, प्रशासन की अनदेखी का आरोप....

07/08/2026

अंबिकापुर,,,
युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर का बयान,
पीएससी मामले को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है कांग्रेस,
कांग्रेस युवाओं को उद्वेलित करने का कर रही है प्रयाश,
युवाओं को बरगला अपराध की श्रेणी में आता है,
उन युवाओं का मजाक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उड़ा रहे है जिसने बहुत मेहनत कर परीक्षा पास की है,
दीपक बैज और भूपेश बघेल को युवाओं से माफी मांगनी चाहिए,

06/08/2026

आदिवासी नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का आरोपी पटना बिहार से गिरफ्तार, 5000 का इनामी था आरोपी

• *नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पटना बिहार से गिरफ्तार।*•:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में एवं नगर पुलिस ...
06/08/2026

• *नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पटना बिहार से गिरफ्तार।*•

:- डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन में एवं नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम द्वारा की गई कार्यवाही।
:- पुलिस टीम आरोपी का लगातार पिछले 10 दिनों से पता तलाश कर रही थी और लगातार ट्रैक करते हुए आरोपी के सभी संभावित स्थान देवघर, वासुकीनाथ, पुरी, रांची और अंततः पटना से आरोपी कों किया गया गिरफ्तार।
:- आरोपी अपना मोबाइल बंद कर लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा था, बातचीत हेतु राहगीरों से मोबाइल मांग कर करता था संपर्क।
:- फरार आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा 5000/- रुपये के इनाम की भी जारी की गई थी उद्घोषणा।
:- आरोपी के नाम से जारी लाइसेंसी शस्त्र 12 बोर बन्दुक डीबीबीएल मय लायसेंस पुलिस टीम द्वारा किया गया जप्त।

⏩ मामले का संछिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि थाना कोतवाली, जिला-सरगुजा (छ०ग०) के अपराध क्रमांक-504/2026, धारा-65 (1), बी.एन.एस. पाक्सो एक्ट की धारा 4,6 के प्रकरण के आरोपी तरूण जायसवाल साकिन भफौली थाना कोतवाली अंबिकापुर द्वारा नाबालिक पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना कारित कर घटना दिनांक के पश्चात से ही लगातार फरार चल रहा था, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा मामले कों संज्ञान में लेकर तत्काल आरोपी की गिरफ़्तारी हेतु 02 विशेष पुलिस टीम का गठन कर आरोपी कों शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए हैं, इसी क्रम में फरार आरोपी के गिरफ़्तारी हेतु सार्थक सूचना प्रदान करने वाले व्यक्ति अथवा गिरफ़्तारी कराने में सहयोग प्रदान करने वाले व्यक्ति कों 5000/- रुपये के इनाम देने की उद्घोषणा भी की गई हैं। आरोपी कों पूर्व में जारी शस्त्र लायसेंस के अनुसार एक 12 बोर बंदूक डीबीबीएल प्राप्त था, जिसका लाइसेंस निरस्त होने पश्चात आरोपी के घर से उक्त लायसेंसी बन्दुक 01 नग 12 बोर बंदूक डीबीबीएल मय लायसेंस जप्त किया गया था।

⏩ दौरान विवेचना आरोपी तरूण कुमार जायसवाल की गिरफ़्तारी हेतु आरोपी के निवास ग्राम भफौली व चोपड़ापारा हेतु पुलिस टीम रवाना किया गया था। किन्तु आरोपी के दोनों घरों में ताला बंद व मोबाईल बंद करके फरार होना पाया गया। संयुक्त पुलिस टीम को आरोपी के हर संभावित ठिकानो पर दबिश देने हेतु निर्देशित कर रवाना किया गया था, आरोपी के सभी रिश्तेदारों से लगातार आरोपी के संबंध में पुछताछ किया जा रहा था, साथ ही पुलिस टीम द्वारा आरोपी का बैंक अकाउंट फ्रिज कराया गया। आरोपी के वाहन के नम्बर से ट्रेवल हिस्ट्री ली गयी, आरोपी व आरोपी के सम्पर्क के सभी संदेहास्पद मोबाईल नम्बरों का तकनिकी जानकारी प्राप्त किया गया। पुलिस टीम लगातार पिछले 10 दिनों से आरोपी का पता तलाश कर रही और लगातार ट्रैक करते हुए आरोपी के सभी संभावित स्थानों पर पहुंची, जिसमें देवघर, वासुकीनाथ, पुरी, रांची और अंततः पटना बिहार से आरोपी *तरूण कुमार जायसवाल पिता स्व० बंशीधर जायसवाल उम्र 51 साल निवासी ग्राम भफौली थाना अम्बिकापुर जिला सरगुजा (छ०ग०) हा०मु० चोपड़पारा वसुंधरा हाईट फ्लैट नम्बर 207 थाना अम्बिकापुर जिला सरगुजा* कों पटना बिहार पुलिस के साथ आपसी समन्वय स्थापित कर पकड़कर हिरासत में लेकर आरोपी का ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने हेतु माननीय न्यायालय पटना बिहार में पेश किया गया जहा से रिमांड प्राप्त कर आरोपी कों थाना कोतवाली अंबिकापुर लाया जा रहा हैं, पुलिस टीम द्वारा मामले में अग्रिम विवेचना जारी हैं।

06/08/2026

सरगुजा। लुण्ड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत उदारी के बैरापारा स्थित अटल चौक के पास ग्रामीणों ने जर्जर और कीचड़युक्त सड़क से परेशान होकर सड़क पर ही धान का रोपा लगाकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन का वीडियो गुरुवार, 6 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि वे कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। इस संबंध में सरपंच, सचिव सहित जनप्रतिनिधियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। बारिश के दौरान सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे लोगों का आवागमन मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि खराब सड़क के कारण गांव तक एम्बुलेंस नहीं पहुंच पाती और स्कूली बच्चों को भी स्कूल आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उनका यह भी आरोप है कि लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज को भी सड़क की समस्या से अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक समाधान नहीं हो सका।
समस्या के समाधान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सड़क पर धान का रोपा लगाकर विरोध दर्ज कराया। विरोध का यह अनोखा तरीका अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण कराकर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

500 करोड़ के एआई मिशन से बदलेगी छत्तीसगढ़ की डिजिटल तस्वीर : भाजपाभाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने छत्तीसगढ़ राज...
06/08/2026

500 करोड़ के एआई मिशन से बदलेगी छत्तीसगढ़ की डिजिटल तस्वीर : भाजपा

भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हार्दिक आभार माना

अम्बिकापुर ।
भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा ’छत्तीसगढ़ राज्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) मिशन’ को दी गई ऐतिहासिक मंजूरी का स्वागत करते हुए इसे राज्य में सुशासन, नई तकनीक, कौशल विकास और डिजिटल अर्थव्यवस्था को अभूतपूर्व गति देने वाला एक दूरदर्शी निर्णय बताया है। श्री सिसोदिया ने कहा कि प्रदेश के डिजिटल रोडमैप को धरातल पर उतारने के नाम पर केवल जुबानी जमाखर्च किया जबकि भाजपा की साय सरकार का वास्तविक धरातल पर काम नजर आ रहा है।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सिसोदिया ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार का यह मिशन 5 वर्षों की अवधि के लिए लागू किया जाएगा, जिस पर 500 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। यह मिशन न केवल बड़े शहरों तक सीमित रहेगा, बल्कि इसका मुख्य फोकस राज्य के दूर-दराज के जिलों, छोटे शहरों और कस्बों तक एआई की पहुँच सुनिश्चित करना है, ताकि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक इसका लाभ पहुँचे। इस योजना के मुख्य बिन्दुओं की चर्चा करते हुए भारत सिंह सिसोदिया ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य एआई मिशन के तहत राज्यभर में अत्याधुनिक 100 एआई डेटा लैब का निर्माण किया जाएगा। शोध और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित होंगे। युवाओं के नवाचार को बल देने के लिए 300 से अधिक एआई स्टार्टअप्स को आर्थिक व तकनीकी सहायता प्रदान की जाएगी। राज्य के 6 लाख विद्यार्थियों तथा 1.5 लाख सरकारी कर्मचारियों को एआई का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। शासकीय कामकाज को सुगम, पारदर्शी और तीव्र बनाने के लिए 50 से अधिक एआई-आधारित सेवाओं का विकास होगा।
उन्होंने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग हमेशा यह राग अलापते रहते हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पूरे देश को कम्प्यूटरीकृत करने का सपना देखा था। लेकिन सच्चाई यह है कि दशकों तक सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेसी सरकारों ने उनके सपनों को धरातल पर साकार करने की जरा भी पहल नहीं की। कांग्रेस ने तकनीक के नाम पर केवल बातें कीं, जबकि भाजपा की साय सरकार ने नीतियों को ज़मीन पर उतारकर यह साबित कर दिखाया है कि सुशासन और डिजिटल परिवर्तन कैसे लाया जाता है! श्री सिसोदिया ने कहा कि यह मिशन भारत सरकार के ’इण्डिया एआई मिशन’ के अनुरूप छत्तीसगढ़ को एक उत्तरदायी, नवाचार-आधारित और भविष्य-उन्मुख डिजिटल राज्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

स्मार्ट मीटर को लेकर घोषित आंदोलन के क्रियान्वयन सहित संगठनात्मक क्रियाशीलता और जनता के बीच मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार ...
06/08/2026

स्मार्ट मीटर को लेकर घोषित आंदोलन के क्रियान्वयन सहित संगठनात्मक क्रियाशीलता और जनता के बीच मोदी सरकार एवं प्रदेश सरकार की विफलता के प्रचार प्रसार के लिए जिला कांग्रेस कमेटी सरगुजा ने बुधवार को एक वृहद कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यशाला में जिला कार्यकारिणी के सदस्य, ब्लॉक अध्यक्ष, मोर्चा-संगठन के प्रभारी अधिकारी सहित जिले के मंडल अध्यक्ष मौजूद थे। कार्यशाला में विभिन्न विषयों को लेकर 8 वक्ताओं ने जानकारी सहित प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस सिंहदेव ने कहा कि देश और प्रदेश में सरकार बदलने के लिए हमें अपने पक्ष में 40 प्रतिशत मतदान का लक्ष्य रखते हुए कार्य करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की हर असफलता जिससे देश-प्रदेश के नागरिक हलकान हैं सबके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उन्होंने कहा कि असफल नोटबन्दी, परीक्षा लीक, बेरोजगारी, महंगाई, इथेनॉल, स्मार्ट मीटर और इन सबसे बढ़कर प्रभु श्री राम के मंदिर की चढ़ावा चोरी के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके द्वारा लिया गया निर्णय जवाबदेह है। हमे इथेनॉल के लिए गडकरी, परीक्षा लीक के लिए धर्मेंद्र प्रधान और स्मार्ट मीटर के लिए प्रदेश सरकार को लक्ष्य करने के बजाय प्रधानमंत्री को लक्ष्य करना चाहिए। बूथ कमेटी स्तर तक जन संवाद के तरीकों को समझाते हुए निगम के पूर्व सभापति श्री अजय अग्रवाल ने कहा कि राजनीति सेवा का क्षेत्र है। इसके माध्यम से अंतिम श्रेणी के व्यक्ति का विकास ही कांग्रेस का लक्ष्य है लेकिन इसके लिए सत्ता जरूरी है और सत्ता के लिए मतदाता से सुचारू संवाद की आवश्यकता है। अगर मतदाताओं से सीधा संवाद स्थापित हुआ तो हम न केवल सत्ता को प्राप्त करेंगे साथ ही समाज के अंतिम छोर पर मौजूद व्यक्ति के वास्तविक विकास को करने में सफल होंगे। इस सरकार के प्रति जनता में बहुत असंतोष है, जनता से संवाद कर उनको पार्टी की उन नीतियों की जानकारी दे जो कांग्रेस उनके लिए सरकार में रहते करती थी और जो पुनः सरकार बनने पर सरकार करेगी। दैनिक स्तर पर बूथ, पंचायत, वार्ड एवं मंडल की कार्यवाही का गुर सिखलाते हुए प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा कि हर स्तर की इकाई में संगठनात्मक ढांचे में मौजूद व्यक्ति के जिम्मेदारी को तय करने के साथ ही साथ उन्हें जिम्मेदारी निर्वहन में मार्गदर्शन करने से वो इकाई लक्ष्य में सफल होगी। स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेश में चल रहे आंदोलन पर अपने अनुभव को साझा करते हुए आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री आदित्येश्वर शरण सिंहदेव ने कहा किस्मार्ट मीटर को लेकर विगत 3 दिन से जारी जनसंपर्क में यह अनुभव हुआ कि इसके विरोध में कांग्रेस के द्वारा जारी फार्म को भरने में उपभोक्ताओं ने भारी उत्साह दिखा। स्मार्ट मीटर पर हमारे द्वारा चिपकाये जा रहे महतारी वंदन वसूली स्टिकर को महिलाएं आगे बढ़कर स्वयं स्मार्ट मीटर पर लगा रही है। अम्बिकापुर शहर सहित पूरे सरगुजा जिले में विद्युत आपूर्ति में अव्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि, कांग्रेस शासन काल मे ऊर्जामंत्री रहते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री टी एस ने अम्बिकापुर शहर और सरगुजा जिले में बिजली के आपूर्ति, लोड आदि को सम्हालने के लिए कई छोटे बड़े सबस्टेशन को स्थापित करने के लिए फंड की स्वीकृति के साथ योजनाओं की स्वीकृति दी थी जो आज वापस हो गई, जिसकी वजह से आज शहर सहित जिले के नागरिक घंटो घोषित-अघोषित बिजली कटौती को झेलते हुए भी स्मार्ट मीटर की वजह से बढ़ा हुआ बिल अदा कर रहे हैं। पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राकेश गुप्ता ने एग्री स्टेट पंजीकरण की कठिनाइयों से निपटने में सहायता, राशन वितरण की अव्यवस्था और पंचायत व वार्ड स्तर तक शासकीय योजनाओं के लाभ को पहुंचाने के लिए बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं को तथ्यात्मक जानकारी दी। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह एवं महामंत्री हेमंत तिवारी ने ग्रामीण स्तर पर दीवानी, फौजदारी और भू अधिग्रहण जैसे विषयों पर लोगों की सहायता और जटिल विषयों को जिला नेतृत्व तक पहुचाने की प्रक्रिया पर बल दिया। जिला कांग्रेस महामंत्री जमील खान ने बूथ स्तर की मासिक बैठकों में मतदाता सूची की समीक्षा पर बल देते हुए मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने और स्थानांतरण की प्रक्रियाओं को समझाया। कांग्रेस महामंत्री अनूप मेहता ने संगठन में सोसल मीडिया के विभिन्न माध्यमों के उपयोग के साथ ही मीडिया से संवाद एवं कांग्रेस के कार्यक्रमों पर आधारित नवीन व्यवस्था कनेक्ट कांग्रेस की प्रक्रिया को समझाया। कार्यशाला की पूरी प्रक्रिया व्याख्यान और सवाल जवाब पर आधारित थी। वर्कशॉप करीब 5 घंटे चली।

Address

Ambikapur

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Bigul24 posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Bigul24:

Shortcuts

Share