Khabar Navis

Khabar Navis Noise नहीं, News in Khabar Navis CG

09/08/2026
06/08/2026

सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर SECL द्वारा अनुबंधित स्कूल बस के ड्राइवर पर 3 अगस्त को निजी सुरक्षा गार्ड ने बंदूक तान दी और उसकी पिटाई की। बताया जा रहा है कि गार्ड ने बस में फ्री यात्रा करने रोकने के लिए ड्राइवर को इशारा किया था। ड्राइवर ने बस नहीं रोकी तो उसने बाइक से पीछा किया। फिर रास्ते में बस रुकवाकर उसपर चढ़ गया। ड्राइवर ने गार्ड को बताया कि इसमें छात्र-छात्राएं कॉलेज आना-जाना करते हैं, वह किसी और को बस में नहीं बैठा सकता है। इसपर गार्ड ने उसपर बंदूक तान दी और उसे पीटा भी। बस में हो रहे इस कृत्य से छात्राएं डर गईं। इस दौरान छात्रों ने बीच-बचाव किया....

03/08/2026

अंबिकापुर गौरी शंकर मंदिर के पास खड़ी बाइक में आज सुबह अचानक आग लग गई। आग से बाइक पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है। लेकिन बाइक ट्रांसफार्मर के पास खड़ी की गई थी, आशंका जताई जा रही है कि ट्रांसफार्मर के पास खुले तारों के संपर्क में आने की वजह से आग लगी होगी...

02/08/2026

सरगुजा जिले के जमगला निवासी युवक शिवशंकर गांव में एयरटेल के मोबाइल टावर पर चढ़ गया था। बताया जा रहा है कि अंडा खाने को नहीं मिला तो युवक ने यह कदम उठा लिया। बाद में समझाइश के बाद उसे नीचे उतारा गया...

सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक की स्कूटी से दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार क...
31/07/2026

सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स के संचालक की स्कूटी से दिनदहाड़े 1 करोड़ की ज्वेलरी से भरा बैग पार करने वाले आरोपियों की तस्वीर तो कैमरे में कैद हो गई है, लेकिन पुलिस इन्हें पकड़ नहीं पाई है। इधर विजय सोनी नामक व्यक्ति ने आरोपियों के बारे में कोई भी जानकारी देनेवाले व्यक्ति को 2 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर 7000973246 भी सार्वजनिक किया है। विजय सोनी ने कहा है कि आरोपियों का पहचान या पता बताने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा...

अम्बिकापुर के बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षिका ने 8th क्लास के छात्र को 200 बार मां की गाली लिखने की सजा दे द...
29/07/2026

अम्बिकापुर के बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल की शिक्षिका ने 8th क्लास के छात्र को 200 बार मां की गाली लिखने की सजा दे दी। छात्र ने आदेश का पालन करते हुए 100 बार हिंदी और 100 बार इंग्लिश में गाली लिखी। फिर शिक्षिका ने कहा कि अब कॉपी पर अपने पेरेंट्स के सिग्नेचर करवाकर ले आना। मामला 28 जुलाई का है। अब छात्र के पिता ने इसकी शिकायत DEO से की है। मामले की जांच चल रही है, कार्रवाई भी तय मानी जा रही है।
दरअसल क्लास में 2 छात्रों के बीच लड़ाई हो गई थी, इसपर दोनों ने एक दूसरे को गाली दी। जब बात शिक्षिका तक पहुंची तो उसने एक छात्र को 200 बार मां की गाली लिखने कहा।

शिक्षिका का यह कृत्य क्या सही है??

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सारंगढ़ थाना अंतर्गत घोटला बड़े निवासी देवनारायण पटेल कारोबारी हैं। वे रविवार को अपनी पत्नी स...
27/07/2026

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सारंगढ़ थाना अंतर्गत घोटला बड़े निवासी देवनारायण पटेल कारोबारी हैं। वे रविवार को अपनी पत्नी सविता पटेल के साथ सारंगढ़ गए थे। क्षेत्र में दोपहर में मूसलाधार बारिश हुई थी। इस वजह से नदी, नाले उफान पर थे। शाम करीब 6 बजे पति-पत्नी कार से घर लौट रहे थे। वे लात नाला के पुराने पुल को पार कर ही रहे थे कि कार अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। इस कारण कार समेत दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। कुछ लोगों ने नाले में बहती कार देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब कार का रेस्क्यू किया तो भीतर पति पत्नी नहीं थे। सोमवार की दोपहर तक दोनों का पता नहीं चल सका था... ऐसे में उनके बच्चों समेत गांव में किसी बड़ी अनहोनी की आशंका पर शोक की लहर फैल गई है...

26/07/2026

सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित श्री काशी विश्वनाथ ज्वेलर्स का संचालक दिनदहाड़े हुआ उठाईगिरी का शिकार।
दरअसल संचालक अरुण देव सुबह आज 11.24 बजे दुकान खोलने पहुंचा था। उसने स्कूटी में ज्वैलरी से भरा बैग रखा था, फिर स्कूटी खड़ी कर वह दुकान का शटर खोलने लगा, इसी बीच आरोपी युवक वहां आया और स्कूटी से बैग उठाकर भाग निकला। उसकी यह करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है।

Address

Main Road , Sakalo
Ambikapur
497001

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khabar Navis posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Khabar Navis:

Shortcuts

Share