Amethi Press

Amethi Press अमेठी जनपद की छोटी-बड़ी खबरों के लिए हमारे पेज को फॉलो जरूर करें।

08/05/2026

पिस्टल दिखाने के बहाने युवक को बुलाया, गोली मारकर मार डाला, पुलिस तलाश में जुटी

अमेठी में शुक्रवार को युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गांव की है। गांव निवासी दीपक मिश्र (30) पुत्र स्व. कपिल मुनि की गोली लगने से मौत हुई है। बताया गया कि गांव के ही सचिन पांडेय ने पिस्टल दिखाने के बहाने दीपक को बुलाया था। सचिन ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीकांत मिश्र का मौसेरा भाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बातचीत के दौरान अवैध पिस्टल से सचिन ने दीपक के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने उसे सुल्तानपुर, जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वह रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। उधर, सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। गांव में एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

06/05/2026

बकरी चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार 5260 रुपये बरामद, एक वारंटी भी दबोचा

संग्रामपुर पुलिस ने बकरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बुधवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की बकरियों की बिक्री के 5260 रुपये बरामद हुए है। इसी दौरान पुलिस ने एक वारंटी को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

एसओ संजय सिंह ने बताया कि प्रवेश कुमार वर्मा (28) निवासी ग्राम भवानीपुर मजरे सरैया कनू और रवी शर्मा (29) पुत्र गजाधर शर्मा निवासी ग्राम सांगीपुर कनू को बकरी चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान प्रवेश के पास से 3220 रुपये और रवी के पास से 2040 रुपये बरामद हुए।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने चार मई को ग्राम भवानीपुर मजरे सरैया कनू से दोनों ने तीन-तीन बकरी चोरी किए थे। बरामद रकम उन्हीं की बिक्री की है। वही पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक नफर वारंटी विनोद कुमार पांडेय (47) को भी गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा है। पुलिस के अनुसार आरोपी रवी शर्मा के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

02/05/2026

अमेठी तहसील में किसानों का हंगामा, किसान नेता को घसीटते हुए थाने ले गई पुलिस, डीएम अमेठी और तहसील प्रशासन मुर्दाबाद के किसानों ने लगाए नारे

डीएम की गाड़ी रोकने की कोशिश पर बवाल, किसान नेता को घसीटकर थाने ले गई पुलिस

शनिवार को तहसील परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब 15 सूत्रीय मांगों को लेकर पहुंचे भारतीय किसान यूनियन (भानु) के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। विवाद के दौरान पुलिस ने संगठन के जिलाध्यक्ष को पकड़कर घसीटते हुए थाने पहुंचा दिया। घटना के बाद करीब 20 मिनट तक तहसील परिसर में अफरातफरी का माहौल बना रहा।
जानकारी के अनुसार, समाधान दिवस के मौके पर किसान यूनियन के पदाधिकारी तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान जिलाधिकारी मौके पर पहुंचे और किसान नेताओं से वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन किसान तत्काल कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।
आरोप है कि जिलाधिकारी के लौटते समय कुछ किसान नेताओं ने उनकी गाड़ी रोकने का प्रयास किया। इस पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह वाहन को वहां से निकलवाया। डीएम के जाने के बाद मामला और गरमा गया।
इसी बीच पुलिस किसान संगठन द्वारा लाए गए माइक लगे ई-रिक्शा को थाने ले जाने लगी, जिसका किसान नेताओं ने विरोध किया। संगठन नेता अजय मिश्र उर्फ बिलसन बाबा और जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र ने ई-रिक्शा रोकने की कोशिश की, जिससे पुलिस और किसानों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद बढ़ने पर पुलिस ने जिलाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्र को पकड़ लिया और घसीटते हुए थाने ले गई। घटना के दौरान किसानों ने “डीएम अमेठी मुर्दाबाद” और “तहसील प्रशासन मुर्दाबाद” के नारे भी लगाए।
घटना के बाद कुछ देर तक तहसील परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी रही, हालांकि बाद में पुलिस और प्रशासन ने मामला शांत करा दिया।
देर शाम पारस, राजकुमार, सुरजदीन और अजय मिश्रा उर्फ बिल्सन बाबा को सीएचसी ले जाकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद चारों को जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह ने बताया कि शांति भंग के आरोप में कार्रवाई की गई है। जांच में जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र मिश्रा की संलिप्तता नहीं मिलने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
मुद्दों से भटकाने का आरोप : किसान नेता
अजय मिश्रा उर्फ बिल्सन बाबा ने कहा कि यह कार्रवाई मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों की समस्याएं उठाने पर उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जेल से लौटने के बाद संगठन आंदोलन को और तेज करेगा।
Yogesh Pratap Singh अधिवक्ता रणवीर सिंह राठौड़

14/02/2026

ब्रेकिंग अमेठी। अनियंत्रित डंफर की टक्कर से एक मौत, एक घायल

मॉर्निंग वॉक पर निकले 02 को डंफर ने मारी टक्कर

आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से एंबुलेंस से दोनों घायलों को पहुंचाया गया जिला अस्पताल गौरीगंज

जहां कमलेश सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह निवासी नरैनी महाराजपुर को डाक्टर ने मृत घोषित किया

वहीं गंभीर रूप से एक घायल रमाशंकर तिवारी का अस्पताल में चल रहा इलाज

अमेठी थाना क्षेत्र के महराजगंज से ककवा रोड बिरसिया के पास की घटना

10/01/2026

अमेठी - गोमती नदी हत्याकांड का खुलासा
👮‍♂️ 3 आरोपी गिरफ्तार, पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद में युवक की निर्मम हत्या का आरोप
🔴 पहले की गई मारपीट, फिर शव गोमती नदी में फेंकने का आरोप
🔴 परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
✅ बाजार शुकुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
📍 पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से गिरफ्तारी
🚔 तीनों आरोपी जेल भेजे गए
⚠️ पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी जंगबहादुर पर
➡️ बाराबंकी
➡️ सुल्तानपुर
➡️ अमेठी
➡️ जौनपुर
में कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं
🔍 मामले की जांच जारी

🔴 ब्रेकिंग न्यूज | दिनदहाड़े किराना व्यवसायी का अपहरण कर लूट! चाकू की नोंक पर बाइक समेत ले गए बदमाश, 35 हजार नकद व मोबाइ...
08/01/2026

🔴 ब्रेकिंग न्यूज | दिनदहाड़े किराना व्यवसायी का अपहरण कर लूट! चाकू की नोंक पर बाइक समेत ले गए बदमाश, 35 हजार नकद व मोबाइल छीना
रामनाथपुर के पास वारदात से दहशत, व्यापारियों में आक्रोश पुलिस जांच में जुटी, आरोपियों की तलाश जारी

अमेठी कोतवाली क्षेत्र में वृहस्पतिवार की शाम बदमाशों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक किराना व्यवसायी को चाकू की नोंक पर अगवा कर लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश व्यापारी को बाइक समेत रामनाथपुर गांव के पास ले गए और वहां करीब 35 हजार रुपये नकद व मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के जरौटा गांव निवासी किराना व्यवसायी दूधनाथ बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे घर से अपने बिक्की से अमेठी किराना का सामान लेने जा रहे थे। रास्ते में बाईपास के पास वह एक चाय की दुकान पर रुके। इसी दौरान दो युवकों ने चाकू दिखाकर उन्हें धमकाया तथा जबरन उनकी बिक्की पर बैठ गया। आरोपी उन्हें रामनाथपुर गांव के पास सुनसान स्थान पर ले गया, जहां उनकी जेब में रखे 35 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। बेटे रिंकू ने बताया कि किसी तरह उन्हें घटना की सूचना मिली, जिसके बाद वह अमेठी थाने पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ पीड़ित को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे और मौके की छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर ही सही जानकारी मिलेगी। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।

08/01/2026

🔴 अमेठी में सनसनीखेज वारदात: सिर गायब, धड़ मिलने से हड़कंप; प्रतापगढ़ के युवक की नृशंस हत्या की आशंका

अमेठी में बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक की सिर कटी लाश मिली। उसका धड़ मिला है, सिर गायब है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
घटना जायस कोतवाली क्षेत्र के मोजमगंज पुल के पास की है। यहां मिली सिर कटी लाश की पहचान प्रतापगढ़ के सरसठ चौक नगर कोतवाली क्षेत्र के निवासी विजय सिंह के रूप में हुई। जेब से मिले आधार कार्ड से पुलिस ने पहचान की। इसके बाद घरवालों को खबर दी गई। विजय की लाश यहां कैसे पहुंची, इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो सकी है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

एसपी अपर्णा रजत कौशिक भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य संकलन कराया गया। प्राथमिक जांच में पचा चला है कि धारदार हथियार से गला काटकर हत्या की गई है। हत्यारों ने सिर गायब कर दिया है। एसपी ने बताया कि वारदात की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

07/01/2026

🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | अमेठी में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के खेममऊ ग्राम पंचायत के मल्लाहन गांव निवासी रमेश कुमार मल्लाह (45) की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या किए जाने का आरोप है। परिजनों के अनुसार रमेश मंगलवार रात गांव में आयोजित नौटंकी कार्यक्रम में रात करीब 10 बजे तक देखे गए थे, इसके बाद वे लापता हो गए।
बुधवार सुबह गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर खून के धब्बे और मृतक की चप्पल मिलने से हड़कंप मच गया।
अनहोनी की आशंका में परिजन और ग्रामीण करीब डेढ़ किलोमीटर दूर गोमती नदी पहुंचे, जहां नदी में शव देखे जाने की सूचना मिली।
सूचना मिलते ही सीओ अतुल कुमार सिंह समेत बाजार शुकुल पुलिस मौके पर पहुंची।
🔹 फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए
🔹 स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव की तलाश/निकासी की गई
🔹 मृतक की पत्नी राजवती ने हत्या का आरोप लगाया
घटना के बाद गांव में मातम पसरा है।
मृतक की पत्नी, तीन पुत्र और तीन पुत्रियों का रो-रोकर बुरा हाल है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई जारी है।
हत्या के कारणों और आरोपियों की पहचान को लेकर जांच की जा रही है।

06/01/2026

#अमेठी कोतवाली क्षेत्र के #बाईपास स्थित #मां की #रसोई #होटल के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने #स्कूटी सवारों को #जोरदार #टक्कर मार दी। इस #भीषण #सड़क हादसे में #मोनू यादव (28) निवासी #बंधवरिया और #दिविजय सिंह (50) निवासी #एसडीएम कॉलोनी की मौके पर ही #मौत हो गई, जबकि #शिवनाथ गुप्ता (30) #गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद #ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से #फरार हो गया। #राहगीरों की मदद से #घायलों को तत्काल #सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमेठी पहुंचाया गया, जहां #डॉक्टरों ने मोनू यादव और दिविजय सिंह को #मृत घोषित कर दिया। #गंभीर रूप से घायल #शिवनाथ गुप्ता को #जिला अस्पताल #रेफर किया गया है, जहां #उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही #पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को #कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में #अफरा-तफरी मच गई। पुलिस द्वारा #मामले में आगे की विधिक #कार्रवाई की जा रही है।

Address

Amethi
227405

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Amethi Press posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share