AV Amethi

AV Amethi अन्याय के विरुद्ध एक बुलंद आवाज़

“चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर।” फेसबुक पर लिखने वाले राजस्वकर्मी अशोक यादव निलंबित।शाहगंज तहसील में तैनात...
26/08/2026

“चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर।” फेसबुक पर लिखने वाले राजस्वकर्मी अशोक यादव निलंबित।

शाहगंज तहसील में तैनात लेखपाल अशोक कुमार यादव को फेसबुक पर यह पोस्ट करना भारी पड़ गया। उन्होंने रविवार को फेसबुक पर लिखा था—“चाय खतरे में है मित्तर, चीनी पहुंच गई सत्तर।” पोस्ट सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला तहसील प्रशासन के संज्ञान में आया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसील प्रशासन ने जांच कराई। तहसीलदार की रिपोर्ट के आधार पर लेखपाल अशोक कुमार यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
अब सवाल ये उठता है कि कई बार एक आम आदमी इन्हीं राजस्व कर्मियों पर रिश्वत खोरी, भ्रष्टाचार जैसे गंभीर आरोप लगाते रहते है तब इतनी तत्परता से कार्यवाही नहीं होती आखिर क्यों ?
क्या ये कार्यवाही सिर्फ आलोचना या व्यंग करने पर कर देना न्यायोचित है ? बड़ा सवाल है जवाब आप सभी जरूर दे AV Amethi

25/08/2026

#रायबरेली ोगी_आदित्यनाथ_दौरा #महिलाओं_का_गुस्सा
रायबरेली जनपद में बीते दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के भाषण के बीच लोग बाहर जाने लगे वीडियो शेयर करते हुए लोग कहते है कि लोगो को रोकने के लिए मेन गेट बंद कर दिया गया । जिसके बाद महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा महिलाओं ने जो कहा उसे आप भी देखे और अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे । AV Amethi

23/08/2026

#डॉ_कुलदीप_भार्गव_का_बसपा_पर_बयान #बसपा
बहुजन समाज पार्टी को लेकर पूछे गए सवाल पर भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुलदीप भार्गव ने कहा मेरे पास अलादीन का चिराग होता तो मैं बहन जी को प्रधानमंत्री बना देता लेकिन अफसोस मेरे पास चिराग़ नहीं है । मुझे चन्द्रशेखर आजाद जी ने कहा है तुम्हे चिराग से मागने से नहीं बल्कि मेहनत करने से हासिल होंगा ।
वैसे क्या आपको भी लगता है कि भीम आर्मी की वजह से बसपा कमजोर हुई है AV Amethi

23/08/2026

#भीम_आर्मी #फर्जी_मुकदमा #यूपी_पॉलिटिक्स
क्या भीम आर्मी युवाओं पर मुकदमे दर्ज करवा देती है ? बड़ा सवाल देखे भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष ने क्या कहा । AV Amethi BHIM ARMY Vinay Ratan Singh - BHIM ARMY

23/08/2026

#अयोध्या #सरकारी_स्कूलों_पर_मीडिया_की_पाबंदी
यूपी की योगी सरकार पर कसा तंज "चोर की दाढ़ी में तिनका " जो चोर होते है वही छुपाते है डरते है ! अयोध्या में सरकारी स्कूलों में वीडियो,फोटोग्राफी ,मीडिया को BSA के परमिशन बिना रोक पर बोले : डॉ कुलदीप भार्गव भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष AV Amethi BHIM ARMY Vinay Ratan Singh - BHIM ARMY

22/08/2026

बहुजन समाज को उस कुर्सी पर बैठाना है जो कुर्सी तय करती है कि कौन कहा कहा बैठेगा : डॉ कुलदीप भार्गव (भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष) AV Amethi BHIM ARMY Vinay Ratan Singh - BHIM ARMY

22/08/2026

भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुलदीप भार्गव जी से खास बातचीत ! भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष तक का कैसा रहा सफ़र ! जाने पूरी कहानी AV Amethi पर !

21/08/2026

#जामो #जगदीशपुर #महिला_की_गला_रेत_कर_हत्या_?
महिला की गला रेत कर हत्या या फिर आत्महत्या ?
ससुराल में बेटी की मौत पर माँ ने खड़े किए कई सवाल !
ससुराल पक्ष का कहना बहु ने की आत्महत्या मां का आरोप ससुराल वालों ने की हत्या । पुलिस जांच में जुटी !
ससुराल में 25 वर्षीय महिला की मौत से मचा कोहराम, जांच में जुटी जामो पुलिस?
अमेठी के जामो थाना क्षेत्र के पूरे दीवान गांव में घर के अंदर 25 वर्षीय महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। ससुराल में महिला का शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही जामो पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, वहीं फील्ड यूनिट की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जरूरी साक्ष्यों का संकलन किया। बताया जा रहा है कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत कर लिया है। महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अधिकारियों के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। AV Amethi

 #सरकारी_स्कूल_में_फोटो_वीडियो_पर_रोक  #यूपी_सरकारयूपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली छुपाने का नया तरीका जनपद अयोध्या के ...
20/08/2026

#सरकारी_स्कूल_में_फोटो_वीडियो_पर_रोक #यूपी_सरकार
यूपी में सरकारी स्कूलों की बदहाली छुपाने का नया तरीका
जनपद अयोध्या के सरकारी स्कूलों में अब बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालचंद ने आदेश जारी कर यू-ट्यूबर, सोशल मीडिया से जुड़े लोगों और अन्य बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाई है। स्कूल परिसर में बिना अनुमति फोटो या वीडियो बनाना भी मना रहेगा। किसी बाहरी व्यक्ति को स्कूल आने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी या सक्षम अधिकारी से पहले अनुमति लेनी होगी। आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

20/08/2026

#महोबा_छात्र_प्रदर्शन #स्कूली_बच्चों_का_प्रदर्शन
स्कूल के बच्चों से यूपी पुलिस की बदसुलूकी , लात मारकर सड़क से उठाया । स्कूल तक रास्ते की मांग कर रहे थे बच्चे !
महोबा: स्कूल आने जाने वाली खराब सड़क को लेकर हाईवे पर उतरे जेन अल्फा स्कूली बच्चे, पुलिस पर बदसलूकी और घसीटने का आरोप, 3 घंटे ठप रहा ट्रैफिक, पुलिस पर बल प्रयोग का आरोप #महोबा_खबर #महोबा_वायरल_वीडियो

Address

Amethi

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when AV Amethi posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share