Rohit Prajapati Journalist

Directions

Rohit Prajapati Journalist सिर्फ खबर

19/09/2026

अमरोहा पहुंचे कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने शनिवार सुबह दस बजे अमरोहा के गजरौला में हाईवे किनारे स्थित एक होटल में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उनका कांग्रेस नेता एवं पूर्व धनौरा विधानसभा प्रत्याशी ऋषिपाल धींगान के नेतृत्व में फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।

प्रेस वार्ता के दौरान सवाल यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को बदलने की चर्चा पर कहा कि मेरा नाम अध्यक्ष की रेस में नहीं है मैं प्रभारी हूं, सोशल मीडिया पर चर्चाएं चलती रहती हैं। और पार्टी के अंदर संगठन में बदलाव भी होते हैं। कार्यकाल भी पूरा होता है, नहीं भी बनते हैं और रिपीट भी होते हैं कार्यकाल। पार्टी का इंटरनल फैसला होता है।

सपा के साथ गठबंधन की सीटों पर बोले.... यूपी में इंडिया गठबंधन को और मजबूत करने का काम हम करेंगे। हिस्सेदारी और सम्मान बराबर का होगा। थोड़ा बहुत ऊपर नीचे करने की बात होती है तो उसमें हम करते है। जो भी समझौता होगा वह सम्मानजनक होगा हल्के में नहीं होगा।

प्रत्याशियों के टिकट पर बोले..... जिनको जनता पसंद करती है जो क्षेत्र में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी उनको आगे बढ़ने का काम करती है।

पार्टी के सर्वे पर बोले... देखिए हर पार्टी अपना अपना सर्वे करती है। हमारी पार्टी भी सर्वे कर रही है। जब सर्वे हो जाएगा तो सबको बताया जाएगा। चार दिवारी के अंदर कोई बात नहीं होगी।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 100% टैरिफ वाले कानून को मंजूरी दे दिए इस पर कहा कि मोदी जी कहते हैं माय फ्रेंड ट्रंप, और ट्रंप कहता है माय फ्रेंड मोदी। यह दोनों लोग ही भारत का नुकसान कर रहे हैं। दोनों ही भारत के दुश्मन नजर आ रहे हैं आज।

12/09/2026

अमरोहा के मंडी धनौरा विधानसभा से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी ऋषिपाल धींगान ने गजरौला में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले...विधानसभा क्षेत्र में लगातार कई वर्षों से हूं सक्रिय, जनता की सेवा करना ही मेरा है धर्म

#गजरौला #अमरोहा #कांग्रेस

01/09/2026

यूपी के अमरोहा में प्रेमिका ने प्रेमी से रचाई शादी, वीडियो बनाकर किया वायरल...बोले....हम बालिग है, अपनी मर्जी से शादी की है। हमें अब जान का खतरा है। प्रशासन से मदद और सुरक्षा की माँग उठाई है।

#अमरोहा

16/08/2026

यूपी के अमरोहा जिले के पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री व भारतीय क्रिकेटर स्वर्गीय चेतन चौहान जी की आज 6 वीं पूण्यतिथि पर विशेष
#अमरोहा #गजरौला

Address

सभी खबरों के लिए पेज को लाइक करें
Amroha
244235

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Rohit Prajapati Journalist posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share