14/04/2026
🚩🔱🕉️ जय लक्ष्मीनारायण बशावल 🕉️🔱🚩
प्रभु श्री लक्ष्मीनारायण जी महाराज के वैशाख संक्रांति जागरे आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं 🙏
प्रभु श्री लक्ष्मीनारायण जी महाराज आज अपने रथ में बिराजमान होकर पर्व का शुभारंभ करेंगे। इसलिए समस्त #नारायण_हार को सूचित किया जाता है कि आप सभी मंदिर प्रांगण में दोपहर १ बजे पहुंच जाएं। इस जागरे के लिए परंपरागत माता महामाई चंदोखरी जोगनी (चंदोक्खरीधार) के आशीर्वाद के बाद पलैई लाई जाती है।
इसके अलावा समस्त नारायण हार और श्रद्धालुओं को यह भी सूचित किया जा रहा है कि इस जागरे के शुभ अवसर पर #विशाल_भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस #भंडारे का आयोजन हीरालाल, धर्मदास, सुरेंद्र ठाकुर, दीवान ठाकुर खैऊग, कृष्ण चंद, खेमचंद वशावल के सौजन्य से किया जा रहा है। देवता लक्ष्मीनारायण जी की असीम कृपा इनके समस्त परिवार पर बनी रहे। अत: आप सभी भक्तजन 14 अप्रैल 2026 को देवता लक्ष्मीनारायण के पवित्र धाम वशावल में #साजा_संक्राति और नारायण जागरे पर सादर आमंत्रित है।