loktantar halchal news

loktantar halchal news

16/08/2026

नाम याद गया नहीं तो न्यूज बन जाती
अशोक गहलोत

15/08/2026
12/08/2026


11/08/2026

वायरल वीडियो झालावाड़

07/08/2026

*राजस्थान में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव एक साथ होंगे वन स्टेट वन इलेक्शन*

07/08/2026

*सीज किए 15 करोड़ के बीज गुजरात भेजने के बदले करीब ढाई करोड़ रु. की रिश्वत ली गई, अभी और नाम आएंगे सामने बीज घूसकांड में एसीबी ने 6 आरोपियों को दोषी माना, जांच जारी*

*बीकानेर*

_15 करोड़ रुपए के सीज किए मूंगफली के नकली बीज वापस गुजरात भेजने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने के बदले ढाई करोड़ रुपए की घूस लेने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने छह आरोपियों को दोषी माना है। अभी जांच बाकी जिसमें और भी लोग चपेट में आ सकते हैं। 27 मई को गुजरात निवासी कपाड़िया किरणभाई नारायणभाई के मूंगफली बीज गोदाम पर सर्च कार्रवाई की गई थी। उसके बाद गोदाम में_

_रखे नकली बीजों को वापस गुजरात ले जाने की अनुमति देने में मदद के बदले राजस्थान राज्य बीज निगम के अधिकारियों और अन्य ने पैमाने पर रिश्वत ली गई। एसीबी ने इस मामले में कार्रवाई की तो ढाई करोड़ रुपए की रिश्वत लेना सामने आया जिसमें छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। एसीबी मुख्यालय के एएसपी महेन्द्र कुमार गुप्ता की टीम ने पूरे मामले की जांच-पड़ताल की तो घूसकांड में कई लोगों के नाम सामने आए जिनमें से छह आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया गया है। एसीबी ने आरोपी श्रीगंगानगर_

_निवासी और वर्तमान में तिलक नगर में रहने वाले स्वतंत्र कुमार ज्याणी, बीछवाल में हुसंगसर बाइपास निवासी राजस्थान राज्य बीज निगम लिमिटेड के निदेशक जुगल किशोर बिश्नोई, श्रीगंगानगर निवासी और वर्तमान में फलौदी में रह रहे सतपालसिंह कम्बौज, जयपुर में मालवीय नगर निवासी सुनील सेतिया, गुजरात निवासी कपाड़िया किरणभाई नारायणभाई, बालोतरा निवासी गणपत बिश्नोई को दोषी माना है। इसके अलावा कुछ अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं जिनके खिलाफ जांच पेंडिंग रखी है।_

*बस में बरामद हुए 85 लाख और निदेशक के घर से मिले 1.59 करोड़ रु.*

_एसीबी ने 7 जून को बीकानेर से सूरतगढ़ जाने वाली बस में सवार स्वतंत्र कुमार को पकड़ा था। बस में एक बैग में रखे 85 लाख रुपए बरामद किए गए थे। इस दौरान आरोपी के मोबाइल पर बीज निगम लिमिटेड के निदेशक जुगल किशोर, सुनीता बिश्नोई और विजय बिश्नोई के व्हाट्सअप कॉल और वीडियो कॉल आते रहे। एसीबी ने जुगल किशोर, किरण कपाड़िया, भागीरथ, गणपत, सुनील सेतिया और सतपाल के मोबाइल पर बातचीत में किरण कपाड़िया से उनके गोदाम के बीज वापस गुजरात ले जाने तथा मामले को दबाने के बदले निदेशक जुगल किशोर को 1.20 करोड़ रुपए तथा गणपत को 60 लाख रुपए देने के तथ्य पाए। इसी आधार पर जुगल किशोर के भांजे स्वतंत्र को आकस्मिक चैकिंग में 85 लाख रुपए श्रीगंगानगर भिजवाने की जानकारी मिलने पर पकड़ा गया था।_

06/08/2026

*समय का चक्कर देखिए- मुंबई के मशहूर कपड़ा व्यापारी शिवचरण रामरत्न गुप्ता की सोनीपत के वृद्धाश्रम में हुई मौ^त - 3 बेटियों ने 5100 रुपये गूगल पे किए और बोली संस्कार की सारी वीडियो भेज देना*

महाराष्ट्र के मुंबई के रहने वाले मशहूर कपड़ा व्यापारी शिवचरण रामरत्न गुप्ता (74) की हरियाणा के सोनीपत में वृद्ध आश्रम में मौ^त हो गई। तीन साल से वे इस आश्रम में रह रहे थे। दो साल पहले इसी आश्रम में उनकी पत्नी ने अंतिम सांसें ली थीं। मंगलवार आश्रम स्टाफ ने उनकी मौ^त की जानकारी उनकी तीन टीचर बेटियों को दी। मगर, तीनों ने दूरी और समय का बहाना बनाकर अंतिम संस्कार में आने से मना कर दिया।

यही नहीं, 5100 रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर कर अंतिम संस्कार सोनीपत में ही करने के लिए कहा। मुगाग्नि की बात आई तो तीनों ने कहा कि वीडियो कॉल पर दिखा देना। आश्रम संचालक आनंद कुमार के मुताबिक, एक पिता के प्रति उसकी संतानों की इस तरह की बेरुखी हमने आज तक नहीं देखी। बताया कि मोबाइल की स्क्रीन पर जब बेजान पिता का चेहरा दिखाता, तो बेटी के मुंह से सिर्फ एक शब्द निकला-"पापा...!

जब कहा गया कि 20 तारीख से पहले आकर पिता की अस्थियां ले जाना तो मुंबई में रहने वाली सबसे छोटी बेटी का बेरुखी भरा जवाब आया- “20 तारीख से पहले देखते है!

हद तो तब हो गई चिता को अग्नि दी जा रही थी और फोन पर बेटी पूछ रही थी- “अभी और कितना टाइम लगेगा?” बताया कि अग्नि दे दी गई है, 10-15 मिनट में प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इस पर बेटी ने कहा- “सारा काम अच्छे से हो गया ना, मुझे सारी वीडियो भेज देना।

महाराष्ट्र की गलियों में कभी शिवचरण रामरत्न गुप्ता का नाम कपड़ों के बड़े व्यापारियों में गिना जाता था। जीवन में खुशहाली थी और घर में गूंजती थीं तीन बेटियों की खिलखिलाहटें—नीता, निशा और प्रिया। शिवचरण और उनकी पत्नी ने अपनी बेटियों को कभी बेटे से कम नहीं समझा। उन्होंने अपनी गाढ़ी कमाई का एक-एक पैसा बेटियों की पढ़ाई पर लगा दिया, उन्हें ग्रेजुएशन करवाई और फिर धूमधाम से विदा किया

आश्रम के संचालक आनंद कुमार के मुताबिक, जैसे ही शिवचरण की मृ^त्यु की पुष्टि हुई, उन्होंने तुरंत सबसे छोटी बेटी प्रिया को फोन मिलाया। संचालक को लगा कि खबर सुनते ही बेटियां रो पड़ेंगीं और पहली फ्लाइट या ट्रेन पकड़कर दौड़ी चली आएंगी। मगर, फोन के उस पार से जो जवाब मिला, उसने इंसानियत को सन्न कर दिया। तीनों बेटियों में से किसी ने भी आने की इच्छा तक नहीं जताई।

बड़ी बेटी नीता इन दिनों नेपाल में रहती है। उसने कॉल पर कहा- “बहुत दूर हूं, आना संभव नहीं”। यूपी के आजमगढ़ में रहने वाली मंझली बेटी निशा ने कहा- “मैं नहीं पहुंच सकती”। मुंबई में रहने वाली छोटी बेटी प्रिया ने सबसे शॉकिंग जवाब दिया। बोलीं- “हम इतनी जल्दी नहीं आ सकते, आप फोन पर ही अंतिम संस्कार दिखा दीजिए।”

जब शिवचरण की छोटी बेटी प्रिया से फोन पर बात की, तो उसके जवाब में पछतावे की जगह एक अजीब सी ठंडक थी। प्रिया ने कहा, "आज दुख का दिन है कि पापा नहीं रहे। 2 साल पहले मां भी चली गई थीं। पापा का बिजनेस डूब गया था, हम बहुत गरीब हो गए थे!

सवाल पूछा कि क्या आप अस्थियां चुनकर गंगा में प्रवाहित करने तो आएंगी ना? इस पर प्रिया ने कहा- "अब तो पिताजी दुनिया में ही नहीं रहे, तो अब आकर क्या करेंगे!

05/08/2026

जोधपुर "महिला ने लगाये ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
वायरल वीडियो

02/08/2026

#वायरल वीडियो
इस वीडियो के बारे में किसी को स्टीक जानकारी हो तो
प्लीज आप कमेंट करके बताएं

Address

Anupgarh
Anupgarh
335707

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when loktantar halchal news posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share

l="false"> Add listing
  • Login
  • Subscribe

    We will notify you when anything happens in Anupgarh.