APR News

APR News aprnews.in

30/08/2026

*CHC कोठी में 'वसूली गैंग' का नंगा नाच! ₹10 की पर्ची पर पेन से ₹20 लिख मलाई काट रहे साहिब, विरोध पर नर्स के दबंग पति ने दी फर्जी केस में फंसाने की धमकी*
*कोतमा (कोठी):* *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) कोठी अब गरीबों के इलाज का केंद्र नहीं, बल्कि अवैध वसूली और गुंडागर्दी का अखाड़ा बन चुका है। स्वास्थ्य विभाग के नियमों की चिंदी-चिंदी उड़ाते हुए यहाँ मरीजों से खुलेआम डाका डाला जा रहा है। सबूत इतने ठोस हैं कि पर्ची खुद चीख-चीखकर भ्रष्टाचार की गवाही दे रही है!*
*पर्ची पर पेन का 'खेल', नियम-कानून ढेल!*
*सरकारी पर्ची पर साफ़-साफ़ "शुल्क 10 रु." छपा हुआ है, लेकिन अस्पताल की 'अदृश्य तानाशाही' ने पेन चलाकर उसे "20 Rs" बना दिया। शाम 3:55 बजे इलाज कराने पहुंचे बेबस मरीज से जब जबरन दोगुनी रकम मांगी गई और मरीज ने सवाल पूछा, तो नियम बताने के बजाय उसे व्यवस्था का रौब दिखाया गया।*
*कैमरे में कैद 'पतिदेव' की दबंगई*
*मामले की हद तो तब हो गई जब पर्ची की धांधली का विरोध करने पर ऑन-ड्यूटी नर्स के पति (जो अस्पताल में पूरी तरह अनधिकृत हैं) गुंडों की तरह मरीज पर टूट पड़े।*
*अस्पताल में बाहरी हस्तक्षेप: नर्स के पति किस हैसियत से अस्पताल के सरकारी काम और वसूली की पहरेदारी कर रहे हैं?*
*खुलेआम धमकी: जब पीड़ित ने अपने हक की बात की, तो जवाब मिला— "ज्यादा बोले तो पुलिस में FIR करवा देंगे और इलाज भी नहीं होने देंगे!"*
*BMO कोतमा की शह या गहरी नींद?*
*यह पूरी धांधली BMO कोतमा के नाक के नीचे चल रही है।*
*क्या BMO साहब ने CHC कोठी को ठेके पर दे रखा है?*
*क्या छपी हुई रसीद पर ओवरराइटिंग करके अवैध वसूली करने की छूट BMO के 'मौखिक आदेशों' से मिली है?*
*शासकीय परिसर के भीतर मरीजों को धमकाने वाले कर्मचारियों के परिजनों पर कार्रवाई करने की हिम्मत प्रशासन क्यों नहीं जुटा पा रहा?*
*कलेक्टर अनूपपुर! अब तो उठाइए कार्रवाई का चाबुक*
*यह मामला सिर्फ ₹10 की अतिरिक्त वसूली का नहीं, बल्कि शासकीय व्यवस्था पर माफियागीरी के कब्जे का है। पीड़ित पक्ष और आक्रोशित जनता ने जिला कलेक्टर अनूपपुर से सीधी मांग की है:*
*तत्काल FIR दर्ज हो: छपी हुई सरकारी पर्ची पर हेरफेर (Tampering) करने वाले अमले और शह देने वाले अधिकारियों पर धोखाधड़ी का आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।*
*दबंगों पर कार्रवाई: ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और अस्पताल में अनधिकृत रूप से आकर धौंस जमाने वाले उनके परिजनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित/बैन किया जाए।*
*सरकारी अस्पताल गरीबों के खून-पसीने की कमाई लूटने का अड्डा नहीं बन सकते! अब देखना यह है कि अनूपपुर का कड़क प्रशासन इस 'वसूली गैंग' का इलाज कब करता है।*

28/08/2026

*CHC कोठी में 'वसूली गैंग' का नंगा नाच! ₹10 की पर्ची पर पेन से ₹20 लिख मलाई काट रहे साहिब, विरोध पर नर्स के दबंग पति ने दी फर्जी केस में फंसाने की धमकी*

28/08/2026

उमरिया में छात्राओं का हल्ला बोल! सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं छात्राएं, कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर

25/08/2026
23/08/2026

*झींक बिजुरी में पंचायत की घोर लापरवाही: लबालब भरी नालियां दे रहीं बड़े हादसे को न्योता, चोटिल हो रहे मासूम*

22/08/2026

वाह रे राजस्व विभाग! साहब की सुरक्षा करने वाले जवान की जमीन ही 'सुरक्षित' नहीं, स्टे ऑर्डर को ठेंगा दिखाकर पटवारी ने बदला नक्शा!
​शहडोल। इसे कहते हैं असली "चिराग तले अंधेरा"! शहडोल में कानून और व्यवस्था का एक अनूठा ही नजारा देखने को मिल रहा है। जो जवान दिन-रात उपखंड अधिकारी (SDM) कार्यालय की सुरक्षा में मुस्तैद रहकर व्यवस्था को महफूज रखता है, उसी जवान की पुस्तैनी जमीन को राजस्व विभाग के पटवारी साहब ने एक झटके में 'असुरक्षित' कर दिया।
​माननीय अपर कलेक्टर साहब का स्थगन आदेश (Stay Order) अपनी जगह धरा का धरा रह गया और जयसिंहनगर तहसील के हुनरमंद अमले ने बिना किसी नोटिस या सुनवाई के, रातों-रात जमीन का नक्शा ही बदलकर अपनी कलाकारी का अद्भुत नमूना पेश कर दिया।

16/08/2026

जैतहरी में मिठाई वितरण के दौरान बच्चे से मारपीट का आरोप, VIDEO आया सामने

Address

Anuppur

Telephone

+916261603683

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when APR News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to APR News:

Shortcuts

Share