Nation Bharatvarsh

Nation Bharatvarsh Nation Bharatvarsh

15/04/2024

आरा में हथियारबंद अपराधियों ने पिता पुत्र को गोलियों से भूना, गोलीबारी की घटना में पुत्र की मौत पिता की हालत गंभीर अस्पताल में चल रहा है इलाज।

10/04/2024

शिवहर- तरियानी छपरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार की बड़ी कार्रवाई, फेसबुक पर हथियार लहराना दो युवक को पड़ा महंगा, एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनो युवक को लोहसुरका से गिरफ्तार कर भेजा जेल, हथियार भी बरामद, तरियानी छपरा थाना अध्यक्ष रोहित कुमार ने दी जानकारी।

27/03/2024

बिहार के भोजपुर जिला अंतर्गत कारीसाथ स्टेशन पर दानापुर लोकमान्यतिलक होली स्पेशल ट्रेन में लगी आग।

14/03/2024

बिहार/आरा - भोजपुर में अवैध खनन को लेकर भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार यादव, भोजपुर डीएम राज कुमार, और एसएसबी के कमांडेंट विवेक सिंह डांगी की संयुक्त कार्रवाई, लगभग 60 से ज्यादा ट्रकों को किया गया जप्त... 4 करोड़ के आप पास की जाएगी फाइन, इसमें कई ट्रक ओवर लोड तो कई बिना चालान के पकड़े गए।

28/01/2024

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भाजपा क्या कह रही है सुनिए।

28/01/2024

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद सुनिए राजद विधायक सुधाकर सिंह ने क्या कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में।

28/01/2024

इस्तीफा देने के बाद सुनिए क्या कहा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने

24/12/2023

शराब एक पेय पदार्थ है-मांझी

24/12/2023

छात्रा की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद भोजपुर पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने उदवंतनगर थानाध्यक्ष अवधेश यादव को किया निलंबित।

24/12/2023

लड़कियों पर लाठी डंडे से वार करता भोजपुर जिले के उदवंतनगर थानाध्यक्ष अवधेश यादव का वीडियो वायरल।

23/12/2023

वीर कुंवर विश्वविद्यालय में पुलिस का लाठीचार्ज, छात्रों को बीच सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; जानिए क्या है वजह

आरा - बिहार के आरा में छात्रों ने जमकर हंगामा किया है। वहीं पुलिसकर्मी और विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन छात्रों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद भी छात्र संगठन के लोग नहीं माने और इस बैठक का विरोध करना शुरू कर दिया। इसके बाद इन छात्रों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है।

दरअसल,आरा के वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय की सीनेट की बैठक शनिवार को आयोजित की गई है। वहीं इस बैठक में बिहार के राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर भी शामिल होने पहुंचे हैं। कई छात्र संगठन इस बैठक का विरोध कर रहे हैं। छात्र संगठन कुछ नेता यूनिवर्सिटी के अंदर घुसना चाहते थे। जिसके बाद छात्रों ने जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज करना शुरू कर दिया। लाठी चार्ज में छात्रों को गंभीर चोट आई है। जिसके बाद छात्र भागने लगे।

वहीं, विरोध कर रही छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेता का कहना है कि- कुलपति के तरफ से छात्रों की आवाज को दबाया जा रहा है। लेकिन, अब छात्र जग गए हैं और इनके आगे विश्वविद्यालय प्रशासन को झुकना पड़ेगा। क्योंकि, छात्र देश का भविष्य है और इस तरीके से अत्याचार छात्रों पर कहीं बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि, जिस तरह आज हम पर लाठी बरसाई गई है हमारा यही कहना है कि आपके लिए छात्र कीड़े की तरह हो सकते हैं। लेकिन, यह छात्र जब एक साथ होंगे तो सरकार को झुकाना पड़ता है और इस सरकार को भी झुकना होगा। आज जिस तरह से कुलपति काम कर रहे हैं तो उनको कहना है कि यह विश्वविद्यालय प्रशासन इन्हीं के दिए हुए नामांकन राशि और परीक्षा राशि के बदौलत आपका घर परिवार चलता है।

19/12/2023

I.N.D.I.A. अलायंस मार्केट की वो बढ़िया किताब है,जो खरीदी तो जा चुकी है लेकिन पढ़ी नहीं गई, जब आप पढ़ेंगे नहीं तो फेल हो ही जाएंगे: प्रशांत किशोर

पटना: I.N.D.I.A. गठबंधन के लोकसभा चुनाव-2024 पर पड़ने वाले प्रभाव पर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि इस गठबंधन का कितना असर होगा ये इस पर निर्भर करता है कि गठबंधन कितना बढ़िया बनता है और कितना बढ़िया चलाया जाता है। आप कोई किताब खरीदकर घर लेकर आइए उससे परीक्षा तो पास नहीं हो जाएंगे। सबसे बढ़िया जो मार्केट में किताब है उसे खरीदकर ले आइए, बगैर पढ़े तो आप पास नहीं होंगे। I.N.D.I.A. अलायंस भी वैसे ही है, जैसे आपने किताब जमा कर लिया है, लेकिन उसको पढ़ना भी तो होगा। कोई उसका कार्यक्रम हो, नैरेटिव हो, नीचे जनता उससे जुड़े समझे, तब तो फायदा होगा। किताब खरीदकर लाकर घर पर रख लीजिएगा और कहिएगा कि परीक्षा में कितना नंबर आएगा। बढ़िया पढ़ेंगे तो बढ़िया नंबर आएगा और नहीं पढ़ेंगे तो फेल हो जाएंगे।

*भाजपा जीत वहां रही है, जहां पर कांग्रेस है कमजोर: प्रशांत किशोर*

भाजपा के वोट बढ़ने से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि भाजपा बीते दिनों में 15 राज्यों में चुनाव कैसे हारी है। भाजपा जीत वहां रही है, जहां पर कांग्रेस कमजोर है। भाजपा का ज्यादातर जगहों पर मुकाबला कांग्रेस से है। भाजपा अपनी ताकत से जीतने के बजाय कांग्रेस की कमजोरी से ज्यादा जीत रही है। पिछली बार जो साल 2019 में चुनाव हुआ उसमें भाजपा को पूरे देश में 38 प्रतिशत वोट मिला। अगर 100 लोग जो वोट देने गए उसमें 62 आदमी तो भाजपा के साथ नहीं हैं। अब जो 62 लोग भाजपा के साथ नहीं थे उसे एकजुट करने वाला कोई व्यक्ति या राजनीतिक ताकत नहीं है इसलिए भाजपा आपको मजबूत दिख रही है। जब वो ताकत कोई बना लेगा, तो भाजपा को तो कोई ऐसा तो नहीं है कि 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलता है। भाजपा के पास हिंदु-मुस्लिम की जो ताकत है, वो नई नहीं है।

18/12/2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम सुनते ही आग बबूला हुए लालू प्रसाद यादव, कहा नरेंद्र मोदी को हम लोग उखाड़ फेकेंगे।

Address

Ara Jagdevnagar
Ara
802302

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Nation Bharatvarsh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Videos

Share