I Love Ara

I Love Ara आरा, बिहार, भारत, विदेश एवं एंटरटेनमेंट जैसी खबर को जानने के लिए पेज को फॉलो करे...

24/05/2026
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब को हराकर आज आईपीएल 2026 में क्वालीफाई कर गया
17/05/2026

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब को हराकर आज आईपीएल 2026 में क्वालीफाई कर गया

17/05/2026
16/05/2026

चर्चित IAS अधिकारी शुभम कुमार को पटना का नया उप विकास आयुक्त (DDC) बनाया गया है. उनकी नियुक्ति सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बन गई है. बिहार के कटिहार निवासी शुभम कुमार ने साल 2021 में UPSC सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर देशभर में पहचान बनाई थी. उन्होंने IIT बॉम्बे से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है. शुभम कुमार का UPSC सफर आसान नहीं रहा. साल 2018 में उनका पहला प्रयास असफल रहा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.

15/05/2026

बीसीआई ने पश्चिम बंगाल बार काउंसिल के सचिव को ममता बनर्जी के वकील के रूप में पंजीकरण से संबंधित पूरी जानकारी और 2011 से 2026 तक उनके मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान और उसके बाद वकालत के संबंध में विवरण दो दिन के भीतर भेजने का निर्देश दिया।

15/05/2026

राजद प्रत्याशी सोनू राय ने भोजपुर-बक्सर एमएलसी उपचुनाव में जीत दर्ज कर महागठबंधन को बड़ी राहत दी है। उनके ससुर पूर्व विधायक विजेन्द्र यादव ने जीत की रणनीति बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

10/05/2026

Bihar Land Registry: बिहार में जमीन की रजिस्ट्री से पहले खरीदारों को उस भूमि की पूरी जानकारी मिलेगी। राजस्व एवं निबंधन विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। रैयती जमीन के निबंधन से पहले पूरी जानकारी जल्द दी जाएगी। यह व्यवस्था इसी महीने शुरू होने जा रही है। राज्य के सभी अंचलाधिकारियों को भी इस संबंध में प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जमीन निबंधन के लिए मोबाइल यूनिट भी तैयार कर लिया गया है।

सीओ करेंगे जांच
इस आवेदन के बाद अंचल अधिकारी जमीन से जुड़े सभी दस्तावेजों और विक्रेता के दावों की जांच करेंगे। इसके बाद उसकी रिपोर्ट साझा की जाएगी। इसके लिए सरकार ने समयसीमा भी तय की है। बताया जा रहा है कि सीओ को 10 दिनों के भीतर यह रिपोर्ट देनी होगी।

नई व्यवस्था का क्या फायदा?
जमीन निबंधन से जुड़ी इस नई व्यवस्था से भूमि की खरीद-बिक्री में और पारदर्शिता आएगी। इससे जमीन से जुड़े विवाद कम होंगे। खरीदार को रैयती जमीन की रजिस्ट्री कराने से पहले ही उससे जुड़ी सभी जानकारी मिल जाएगी। अगर उस जमीन पर पहले से कोई लोन है या विवाद है तो पता चल जाएगा।

10/05/2026

भोजपुर के उदवंतनगर का 100 साल पुराना खुरमा, देसी घी छेना से बनती है ये मिठाई, रोज 35 किलो बिक्री
Bhojpur Traditional Khurma: बिहार का भोजपुर जिला अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के साथ-साथ अपने खास जायके के लिए भी विश्व प्रसिद्ध है. यहां का उदवंतनगर आज महज एक प्रखंड या बाजार भर नहीं है, बल्कि अपनी एक अनूठी पहचान खुरमा के लिए जाना जाता है. यह मिठाई यहां के लोगों की जुबान पर तो बसती ही है. साथ ही यह पूरे इलाके की अर्थव्यवस्था की मुख्य कड़ी बन चुकी है.

10/05/2026

SUPAUL CENCUS : एक माह में काम को पूरा करने का मिला था लक्ष्य, मात्र छह दिनों कर दिया पूरा
जनगणना 2026 के तहत चल रहे मकान सूचीकरण व गणना के कार्य में एक प्रगणक ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते सबको चौंका दिया है. प्रगणक प्रिया राज ने एक महीने तक में पूरा किये जाने वाले कार्य को मात्र छह दिनों के अंदर पूरा कर दिखाया है.

10/05/2026

भोजपुर के कुमार विवेकानंद ने यूपीएससी भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 में 22वीं रैंक हासिल कर बिहार और झारखंड का नाम रोशन किया है। आईआईटी खड़गपुर से पढ़ाई के बाद उन्होंने समाज सेवा के लक्ष्य के साथ यह सफलता प्राप्त की।

Address

Ara
Ara
802301

Telephone

+919031094518

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when I Love Ara posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to I Love Ara:

Share