Aaina

Aaina ANN stands for Aaina News Network is a web portal runs and managed from Ara, Bihar.

03/08/2026

हाई स्कूल पीरो से निकाली गई मद्यनिषेध जागरूकता रैली

छात्र-छात्राओं ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश

पीरो (भोजपुर)। हाई स्कूल पीरो से बिहार सरकार के मद्यनिषेध एवं नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत सोमवार को छात्र-छात्राओं द्वारा एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य समाज में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था। रैली का नेतृत्व विद्यालय के वरीय शिक्षक डॉ. मनोज कुमार ने किया। विद्यालय परिसर से प्रारंभ हुई रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ अनुशासित एवं कतारबद्ध होकर शामिल हुए। रैली के दौरान बच्चों ने "नशा छोड़ो, जीवन जोड़ो", "शराब छोड़ो, परिवार जोड़ो", "नशा मुक्त बिहार, स्वस्थ परिवार" तथा "युवा शक्ति का यही है नारा, नशामुक्त हो देश हमारा" जैसे प्रेरणादायक नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। रैली के उपरांत विद्यालय परिसर में एक जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संगीत शिक्षक ब्रजमोहन पाठक एवं कॉमर्स के शिक्षक अभय उपाध्याय ने नशामुक्ति पर आधारित प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए। उनके गायन ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को भावविभोर कर दिया तथा नशा छोड़कर स्वस्थ जीवन अपनाने का प्रभावशाली संदेश दिया। रैली के दौरान विद्यार्थियों ने आसपास के लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और समाज को भी नशामुक्त बनाने में सहयोग करें। बच्चों का उत्साह और अनुशासन पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा।
कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की ओर से सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को टॉफियाँ वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय के प्रभारी भीम राय ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज के लिए गंभीर चुनौती है। विद्यार्थियों के माध्यम से चलाया गया यह जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना का भी केंद्र है, और इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। उपस्थित सभी शिक्षकों ने छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसे सामाजिक जागरूकता अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया।

भोजपुरी पेंटिंग प्रदर्शनी का हुआ आयोजन भोजपुरी पेंटिंग को बाजार से जोड़ने का चले अभियानआरा . आज स्थानीय महंथ महिला महाविद...
03/08/2026

भोजपुरी पेंटिंग प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

भोजपुरी पेंटिंग को बाजार से जोड़ने का चले अभियान

आरा . आज स्थानीय महंथ महिला महाविद्यालय आरा के कला प्रेक्षागृह कला गैलरी में, भोजपुरी पेंटिंग सह सेमिनार का आयोजन हुआ। आसरा सेवा केन्द्र व प्रभाव क्रियेटिव सोसायटी आरा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह कला प्रदर्शनी अपने मौलिक मौजूदगी को लेकर काफी उत्साहित करने जैसा है।कला गैलरी में प्रदर्शित तकरीबन 40 चित्र और अलग-अलग लोक कलात्मक चिजे प्रदर्शित किया गया है जो काफी सृजनात्मक है। भोजपुरी पेंटिंग भोजपुरिया संस्कृति से जुड़े लोक कला को एक साथ प्रदर्शित करना निश्चित रूप से भोजपुर के धरती पर गर्व महसूस करने जैसा है। भोजपुरी पेंटिंग सह सेमिनार कार्यक्रम का उद्घाटन पद्मश्री श्याम शर्मा जी ने सभा में उपस्थित अशोक कुमार सिन्हा अपर निदेशक बिहार संग्रहालय पटना, पृथ्वीराज सिंह, बीरेंद्र कुमार सिंह,नरेंद्र प्रताप पालित प्राचार्य महंथ महिला महाविद्यालय आरा, पद्मश्री भीम सिंह भवेश, भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन, रालोमो प्रदेश सचिव सुनील पाठक आरा के संयुक्त उपस्थित में किया गया। उसके बाद आगंतुक सभी अतिथियों को भोजपुरी पेंटिंग किया हुआ अंगवस्त्र और भोजपुरी पेंटिंग किया हुआ मोमेंटो से सम्मानित किया गया जिसका उपस्थित सभी लोगो ने सराहना किया और संकल्प लिया कि आगे से सम्मानित करने के लिए भोजपुरी पेंटिंग किया हुआ अंगवस्त्र से सम्मानित किया जाएगा।
भोजपुरी पेंटिंग प्रदर्शनी सह सेमिनार में उपस्थित कलाविदों , कला समीक्षकों ने भोजपुरी चित्र शैली को लेकर काफी गहरी बातें कही । पदम् श्री श्याम शर्मा ने भोजपुरी पेंटिंग को लेकर इसके विकास के क्रम को लेकर ढेरों ऐसे सुझाव दिए जो आने वाले समय में काफी मददगार साबित होगा। वहीं मुख्य वक्ता पृथ्वीराज सिंह अपने संबोधन में कहा कि भोजपुरिया कला संस्कृति में सीधे जीवन दर्शन होता है। हम आने वाले समय को लेकर सजग रहें । स्थानीय कला संस्कृति के लिए अनुकूल समय चल रहा है। संबोधन क्रम को आगे बढ़ाते हुए बिहार संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा बोले यह शुरूआत है, किसी भी कला को आगे बढ़ाने का। हम सभी अगर एकजुट होकर भोजपुरी कला संस्कृति पर इसी तरह विचार रखते रहे तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। वहीं कला शिक्षक रौशन राय ने भोजपुरी पेंटिंग के शुरूआती संघर्ष को याद दिलाते हुए कहा कि आज हम बिल्कुल सही और सटीक दिशा में काम कर रहे हैं। एक जागरूक माहौल कलात्मक सृजित होना चाहिए। वहीं बिरेंद्र कुमार सिंह ,सचिव, बिहार कला मंच पटना अपने संबोधन में कहा कि भोजपुरिया संस्कृति समृद्ध रही है। कला संस्कृति का विकास तब संभव है जब स्थानीय लोग इसे स्वीकार कर अपने घरों में स्थान देना शुरु कर दें।
कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए संचालक अभय विश्वास भट्ट ने कहा कि हम अपने कला को ,अपने संस्कृति को गहराई से समझें ,सीधा जीवन दर्शन होता है। भोजपुरी भाषी क्षेत्र के हर सरकारी दफ्तर,हर जगह भोजपुरी चित्रों को जगह मिले तब सफलता मिलेगी। कार्यक्रम दो हिस्सों में बटा हुआ था,कला प्रदर्शनी और उसी चित्रों यानी भोजपुरिया कला संस्कृति पर सार्थक विचार विमर्श। कार्यक्रम निश्चित रूप से अपने कलात्मकता को लेकर काफी उत्साहित करने वाला कलात्मक रहा।हम भोजपुरी पेंटिंग को जनमानस तक पहुंचाने में कामयाब हो रहें हैं। कला गैलरी का अवलोकन करते हुए यथार्थ सचिव भास्कर मिश्र, वरिष्ठ चित्रकार सुरेश कुमार पाण्डेय, रंगकर्मी कृष्णेंदु, रंगकर्मी अनुप अवलीक ने कहा कि भोजपुरी कला प्रदर्शनी अपने कलात्मकता को लेकर काफी रोचक और ज्ञानवर्धक लग रहा है। इस तरह के कला प्रदर्शनी भोजपुरी पेंटिंग का समय समय पर शहर में होते रहना चाहिए। इस कला प्रदर्शनी में तकरीबन 25 अनुभवी कलाकारों की भोजपुरी पेंटिंग प्रदर्शित किया गया है जो लोगों के लिए काफी रोचक और कलात्मक लग रहा है। स्वागत गीत रूपा कुमारी ने गाकर सभी को पीडिया कला के बारे बताया।कलाकारों में मुख्य रूप से चित्रकार कमलेश कुंदन, रौशन राय, सुरेश कुमार पाण्डेय, अनीता पाण्डेय, अंजली तिवारी,अमन राज,मधु कुमारी, रूपा कुमारी, गुड़िया कुमारी, सुनिता राय, मुकेश चौधरी,सुशिल विश्वकर्मा,रूकसार प्रविण,अभिनव मिश्रा, संगीता कुमारी,दिप शिखा, प्रियंका कुमारी, प्रियंका गुप्ता, खुशबू कुमारी, रामावती देवी,साइमा,आदि कलाकारों की कला काफी सृजनात्मक और भोजपुरिया संस्कृति के अनुकूल थी ।लोगों ने खूब पसन्द किया ,सराहना किया। अंत में सभी सम्मानित कलाकारों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ चित्रकार कमलेश कुंदन ने किया, बारी बारी से सभी कलाकारों और सभी मंच पर उपस्थित आगंतुक का धन्यवाद कर कार्यक्रम समापन की घोषणा की। कलाकारो के साथ साथ शहर के बुद्धिजीवी और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

03/08/2026

प्रशांत किशोर की जीत ने बिहार में लोगों के अंदर उत्साह भरा. उतर पड़े लोग पीके के साथ ...रंग -गुलाल से लाल-पीला हुआ बांकीपुर, पटना की सड़क
@टॉप फ़ैन

03/08/2026

जनसुराज के प्रशांत किशोर भाजपा उम्मीदवार से 12000 वोटों से आगे चल रहे हैं । समर्थकों में जीत का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है।
Rupendra Mishra Sanjay Shashwat

15 वें राउंड के बाद जनसुराज 8200  से अधिक वोटों से आगे , कार्यकर्ताओं में उत्साह
03/08/2026

15 वें राउंड के बाद जनसुराज 8200 से अधिक वोटों से आगे , कार्यकर्ताओं में उत्साह

03/08/2026

सातवें राउंड में प्रशांत किशोर 4007 वोटों से आगे

03/08/2026

बांकीपुर उपचुनाव में जनसुराज 3647 वोटों से आगे ,बीजेपी के गढ़ में पीके के बडी पैठ

5 वें राउंड में प्रशांत किशोर बीजेपी से 2379 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुबह से ही पीके लगातार आगे चल हैं
03/08/2026

5 वें राउंड में प्रशांत किशोर बीजेपी से 2379 वोटों से आगे चल रहे हैं। सुबह से ही पीके लगातार आगे चल हैं

प्रशांत किशोर तीसरे राउंड में भी आगे चल रहे हैं । ज्ञात हो कि शुरुआती रुझान से ही पीके आगे हैं।        #जनसुराज
03/08/2026

प्रशांत किशोर तीसरे राउंड में भी आगे चल रहे हैं । ज्ञात हो कि शुरुआती रुझान से ही पीके आगे हैं।
#जनसुराज

आरा में भोजपुरी पेंटिंग प्रदर्शनी के हो रहल बा  आयोजन ,भोजपुरिया समाज के लोगन के लउकत बा मिजाज़ आरा । स्थानीय महंथ महिला ...
02/08/2026

आरा में भोजपुरी पेंटिंग प्रदर्शनी के हो रहल बा आयोजन ,भोजपुरिया समाज के लोगन के लउकत बा मिजाज़

आरा । स्थानीय महंथ महिला कॉलेज आरा में भोजपुरी पेंटिंग प्रदर्शनी के तैयारियों में लगे भोजपुर के कलाकार। आसरा सेवा केन्द्र व प्रभाव क्रियेटिव सोसायटी आरा के संयुक्त तत्वावधान में 3 अगस्त को आयोजित है यह प्रदर्शनी। स्थानीय कलाकारों में एक वैचारिक उत्साह साफ दिख रहा है। आरा में यह लोक कलात्मक भोजपुरी पेंटिंग कला प्रदर्शनी आने वाले समय में खुद को साबित करने में कितना सफल हो रहा है वक्त बताएगा। प्रदर्शनी सह कला सेमिनार आयोजित हैं, भोजपुरिया कला संस्कृति पर बतकही किया जाएगा अपने आप में एक अनोखा पहल है यह। वरिष्ठ चित्रकार कमलेश कुंदन ने भोजपुर के कलाकार और कला प्रेमियों से अपील किया है कि आप इस प्रदर्शनी में उपस्थित होकर इस कला संस्कृति का हिस्सा बने। भोजपुरिया कला संस्कृति अपने अनमोल मूल्यों को लेकर आज आपके सामने है। कला गैलरी में भोजपुरी पेंटिंग पीड़िया लेखन, कोहबर लेखन, कपड़े का चिड़िया,कुसन कभर,जुट का बटूआ,कैनवस बैग,उन का बना थाली परोस, ऐपलिक साड़ी, शील्क दुपट्टा, टेबल क्लौथ, ओड़िया,डलिआ, कुरिसिआ धागा का माला। जैसे अनेकों भोजपुरिया कलात्मक कलाकृतियों को एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा। वरिष्ठ कला शिक्षक रौशन राय ने पेंटिंग प्रदर्शित करते हुए कहा कि भोजपुरिया कला संस्कृति पर काम करने कि जरूरत है।शहर वासियों से अपील किया कि आप इस प्रदर्शनी में उपस्थित होकर यहां के स्थानीय कला संस्कृति से जुड़कर प्रदर्शनी को सफल बनावे। वरिष्ठ भोजपुरी कला चीतेरी अनिता पाण्डेय ने कहा कि महंथ महिला कॉलेज में आयोजित कला प्रदर्शनी अपने आप में स्थानीय संस्कृति के अनुसार होगा। अपने लोगों के बीच खुद को साबित करने में मुझे पुरा विश्वास की यह कला प्रदर्शनी सफल होगा। डॉ प्रोफेसर नरेंद्र प्रताप पालित प्राचार्य महंथ महिला कॉलेज आरा ने शहर वासियों से अपिल किया कि आप इस प्रदर्शनी में आए और यहां के कला संस्कृति से रूबरू होकर हमें बताएं और सारगर्भित सुझाव दें।तैयारियां जोरों पर है सम्मिलित कलाकारों में मुख्य,अमन राज,अभिनव मिश्रा, संगीता कुमारी, अंकिता सिन्हा, मुकेश चौधरी,सुशील विश्वकर्मा, गुड़िया कुमारी, आदि।

Address

Ara
802301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aaina posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share