Samridhi news channel

Samridhi news channel किसी भी तरह की ख़बर पर पैनी नजर
हमारा सिर्फ एक ही मकसद सबसे पहले ख़बर पहुचे आप तक
(3)

02/08/2026

आरा में कवियों ने बांधा समां, दर्शक हँसते-हँसते लोटपोट!
ऐतिहासिक रहा आरा का हास्य कवि सम्मेलन
हास्य कवि सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब, देर रात तक गूंजते रहे ठहाके

01/08/2026
01/08/2026

हास्य कवि सम्मेलन

भोजपुर जिले में एक बार फिर सरोज त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी चर्चा में हैं। उनके घर प्रशासन की ओर से छापेमारी की गई है। माम...
01/08/2026

भोजपुर जिले में एक बार फिर सरोज त्रिपाठी और पंकज त्रिपाठी चर्चा में हैं। उनके घर प्रशासन की ओर से छापेमारी की गई है। मामला एक घायल हिरण को अपने घर में रखकर उसका इलाज कराने से जुड़ा बताया जा रहा है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

सरोज त्रिपाठी का कहना है कि जब बाढ़ आती है तो बड़ी संख्या में हिरण जंगल और सुरक्षित स्थानों की तलाश में इधर-उधर भटकने लगते हैं। इसी दौरान आवारा कुत्ते उनका पीछा करते हैं और कई बार उन्हें घायल कर देते हैं।
सरोज त्रिपाठी के अनुसार, ऐसा ही एक घायल और डरा-सहमा हिरण उनके घर के पास पहुंच गया था। उन्होंने मानवीय आधार पर उसकी जान बचाई और एक योग्य पशु चिकित्सक की देखरेख में उसका इलाज कराया। उनका दावा है कि इलाज से जुड़े सभी आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य उनके पास मौजूद हैं।
हालांकि, प्रशासन की कार्रवाई के बाद अब इस पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि आखिर ऐसी स्थिति क्यों बनी? क्या यह केवल वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी कानूनी कार्रवाई है, या इसके पीछे कोई और वजह भी है?
लोग यह सवाल भी उठा रहे हैं कि जिन लोगों ने भरत तिवारी के मामले को प्रमुखता से उठाया और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाई, क्या आज वही लोग किसी साजिश का निशाना बन रहे हैं? या फिर यह केवल एक संयोग है? इन सवालों का जवाब जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
फिलहाल प्रशासन की ओर से जांच जारी है। मामले के सभी तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही हो पाएगी।

आज आरा शहर में साहित्य और हास्य प्रेमियों के लिए एक शानदार अवसर है। समृद्धि वेलफेयर सोसाइटी ट्रस्ट के तत्वावधान में आज 1...
01/08/2026

आज आरा शहर में साहित्य और हास्य प्रेमियों के लिए एक शानदार अवसर है। समृद्धि वेलफेयर सोसाइटी ट्रस्ट के तत्वावधान में आज 1 अगस्त 2026, शनिवार को शाम 6:00 बजे से नागरिक प्रचारिणी सभागार, आरा में भव्य हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है।

इस भव्य आयोजन में बिहार और उत्तर प्रदेश के ख्याति प्राप्त हास्य, व्यंग्य, गीत, ग़ज़ल और ओज के कवि अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को हँसी, व्यंग्य और कटाक्ष से सराबोर करेंगे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अखिलेश द्विवेदी, नीरज पांडेय, उत्कर्ष उत्तम, श्रीमती मीरा तिवारी, राकेश ओझा उर्फ गुड्डू ओझा तथा पूनम पांडेय अपनी काव्य प्रस्तुतियाँ देंगे।
इस कार्यक्रम का आयोजन समृद्धि वेलफेयर सोसाइटी ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है, जबकि मीडिया पार्टनर समृद्धि न्यूज़ है। कार्यक्रम को वास्तु विहार, SISS सिक्योरिटी, सिंह इंडस्ट्रीज, श्रीनिकेतन होटल, अलंकार ज्वेलर्स, बिहार हार्डवेयर मॉल तथा Samridhi Shakti Gold Aata का सहयोग प्राप्त है।

आयोजकों ने भोजपुर जिले सहित आसपास के सभी साहित्य प्रेमियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और मित्रों के साथ कार्यक्रम में पहुँचकर इस अविस्मरणीय हास्य संध्या का आनंद लें।

तो देर किस बात की... आज शाम 6:00 बजे, नागरिक प्रचारिणी सभागार, आरा में आइए और हास्य, व्यंग्य, गीत और ग़ज़लों से सजी इस यादगार शाम का हिस्सा बनिए।

Address

Ara
802301

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samridhi news channel posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share