VKG Creation

VKG Creation हमारे पेज पर आपका स्वागत 🙏 है आप मुझे फॉलो करें और मेरे पेज को लाइक करना न भूले .

03/08/2026

#बांकीपुर #कि #जनता #ने #एक #नया #अध्याय #
#लिखा #है
#कोटि #कोटि #धन्यवाद #बांकीपुर
#बधाई #हो 💐💐💐





आरा में आधार-पैन से फर्जी खाता खुलवाकर अवैध निकासी, दो साइबर अपराधी गिरफ्तारआरा साइबर थाने की पुलिस ने ग्रामीणों के आधार...
26/07/2026

आरा में आधार-पैन से फर्जी खाता खुलवाकर अवैध निकासी, दो साइबर अपराधी गिरफ्तार

आरा साइबर थाने की पुलिस ने ग्रामीणों के आधार और पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल कर बैंक खाता खुलवाने तथा पैसे की अवैध जमा-निकासी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

इनके पास से एक बायोमेट्रिक थंब इम्प्रेशन मशीन और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गजराजगंज ओपी क्षेत्र के बीबीगंज गांव निवासी मुकेश कुमार उर्फ मुकेश सिंह और उसी गांव के जयराम चौधरी के रूप में हुई है.

एयरटेल और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खुलवाते थे खाता

भोजपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) राज ने प्रेस बयान जारी कर इस कार्रवाई की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पवट गांव निवासी विनोद राम द्वारा शनिवार को साइबर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी.

आवेदन में आरोप लगाया गया था कि विशाल सिंह, जयराम चौधरी, मुकेश सिंह और सुमित सिंह नाम के व्यक्ति एयरटेल पेमेंट बैंक और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता खुलवाने के नाम पर सीधे-साधे ग्रामीणों से उनके आधार और पैन कार्ड ले लेते थे. इसके बाद इन दस्तावेजों का इस्तेमाल कर धोखे से खाते खुलवाए जाते थे और उन खातों के माध्यम से अवैध पैसों का लेन-देन किया जा रहा था.

साइबर डीएसपी के नेतृत्व में बनी टीम ने की छापेमारी

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर साइबर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान की मदद से त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और बीबीगंज गांव से मुकेश सिंह एवं जयराम चौधरी को दबोच लिया.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले में नामजद दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. इस सफल छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर पिंटू कुमार, दारोगा शेख रेहान, नीरज कुमार समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे.

विदेश जाना अब हुआ महंगा: पासपोर्ट सेवा शुल्क में भारी बढ़ोतरी; आरा डाकघर में 25 जुलाई तक सभी स्लॉट फुल अब इसके लिए 2,500...
11/07/2026

विदेश जाना अब हुआ महंगा: पासपोर्ट सेवा शुल्क में भारी बढ़ोतरी; आरा डाकघर में 25 जुलाई तक सभी स्लॉट फुल अब इसके लिए 2,500 रुपये खर्च करने होंगे

केंद्र सरकार ने पासपोर्ट सेवा शुल्क में वृद्धि की है, जिससे अब आरा प्रधान डाकघर में सामान्य, नवीनीकरण और क्षतिग्रस्त पासपोर्ट बनवाना महंगा हो गया है।

अब पीसीसी बनवाने के लिए 750 रुपये का अलग शुल्क देना होगा। नए शुल्क के अनुसार 36 पृष्ठों वाले सामान्य पासपोर्ट के लिए पहले जहां 1,500 रुपये शुल्क देना पड़ता था, वहीं अब इसके लिए 2,500 रुपये खर्च करने होगा


02/07/2026

आरा में नए केंद्रीय विद्यालय निर्माण की दिशा में बड़ा कदम, 5 एकड़ भूमि का निबंधन संपन्न

भोजपुर जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में नए केंद्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु प्रस्तावित 5 एकड़ सरकारी भूमि का निबंधन (रजिस्ट्रेशन) आज दिनांक 01 जुलाई 2026 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इससे जिले में नए केंद्रीय विद्यालय की स्थापना का मार्ग और अधिक प्रशस्त हो गया है।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन के प्रस्ताव पर राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आरा सदर अंचल के धनुपरा मौजा स्थित 5 एकड़ गैरमजरुआ मालिक भूमि को नए केंद्रीय विद्यालय के निर्माण हेतु केंद्रीय विद्यालय संगठन (शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) के पक्ष में 30 वर्षों की लीज पर टोकन मूल्य ₹1 पर बंदोबस्त किए जाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। इसके बाद आज भूमि का विधिवत निबंधन भी पूरा कर लिया गया।
निबंधन प्रक्रिया पूर्ण होने पर केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य श्री शहनवाज अहमद ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जिला प्रशासन के सहयोग, मार्गदर्शन एवं विशेष पहल से यह महत्वपूर्ण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सका।
भूमि निबंधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नए केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण की दिशा में आगे की कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है, जिससे भोजपुर जिले के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण केंद्रीय शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराने का मार्ग प्रशस्त होगा।


Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar Department of Information Technology
Home Department, Govt. of Bihar

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी आज बिहार विधान परिषद् के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।ब...
01/07/2026

माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी आज बिहार विधान परिषद् के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

बिहार विधान परिषद् के सभापति श्री अवधेश नारायण सिंह ने बिहार विधान परिषद् के उप-भवन सभागार में आयोजित समारोह में नवनिर्वाचित 10 विधान पार्षदों—श्री निशांत, श्री ललन प्रसाद, श्री अनिल ठाकुर, श्री अशरफ अंसारी, श्री पवन सिंह, डॉ. भारती मेहता, श्रीमती शिवरानी देवी, श्रीमती शीला पंडित, श्री संजय प्रकाश एवं डॉ. सुनील कुमार सिंह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।







Pawan Singh Samrat Choudhary Nitin Nabin
Nitish Kumar Following Love Following

01/07/2026

#शपथ #ग्रहण #समारोह
बहुत बहुत बधाई हो 💐💐💐
Pawan Singh





इनमें से एक शहर और एक सब्जी का नाम बताइए दोस्तो।
01/07/2026

इनमें से एक शहर और एक सब्जी का नाम बताइए दोस्तो।


सोशल मीडिया पर पुलिस को ललकारना पड़ा भारी, FIR की तैयारी में भोजपुर पुलिससमय के भीतर मार देंगे की धमकी पर एक्शन, भोजपुर ...
30/06/2026

सोशल मीडिया पर पुलिस को ललकारना पड़ा भारी, FIR की तैयारी में भोजपुर पुलिस

समय के भीतर मार देंगे की धमकी पर एक्शन, भोजपुर पुलिस ने कसा शिकंजा

आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सोशल मीडिया कोषांग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में शाहपुर थाना क्षेत्र से जुड़ी एक पुलिस मुठभेड़ के बाद सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और धमकी भरे बयान देने का गंभीर मामला सामने आया है। साइबर थाना की ओर से जारी सूचना के अनुसार दीपक दीक्षित उर्फ पंडित नामक व्यक्ति द्वारा विभिन्न सोशल मीडिया हैंडल और मीडिया माध्यमों पर लगातार बयान (बाइट) जारी कर पुलिस अधिकारियों को जान से मारने की खुली धमकियां दी जा रही हैं।

पुलिस के अनुसार संबंधित व्यक्ति द्वारा लोक व्यवस्था भंग करने, पुलिस अधिकारियों के विरुद्ध घृणा और हिंसा के लिए उकसाने तथा भय का माहौल उत्पन्न करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही पुलिस अधीक्षक भोजपुर एवं अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सुनियोजित एवं दुर्भावनापूर्ण अभियान चलाने का भी आरोप है।

प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि बिना किसी सत्यापित अथवा विश्वसनीय आधार के पुलिस मुठभेड़ को लेकर गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं और पुलिस की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया और मीडिया के माध्यम से पुलिस अधिकारियों को गोली मारने जैसी धमकियां, चुनौतीपूर्ण और भड़काऊ भाषा का प्रयोग किया गया है, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

पुलिस ने बताया कि संबंधित व्यक्ति का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश के विभिन्न थानों में गंभीर प्रकृति के मामले दर्ज हैं, जिनमें महिला से छेड़छाड़, बलात्कार से जुड़े आरोप, फोटो-वीडियो वायरल करने और परिजनों को जान से मारने की धमकी देने जैसे मामले शामिल हैं।

साइबर थाना ने स्पष्ट किया है कि पुलिस और प्रशासन के विरुद्ध दिए गए धमकीपूर्ण बयानों, मीडिया में प्रसारित बाइट और अन्य डिजिटल सामग्री की तकनीकी एवं विधिक जांच की जा रही है। भोजपुर पुलिस को इस संबंध में आवेदन प्राप्त हो रहे हैं और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।

✨ क्या आपने कभी ऐसा पुराना ₹1 का नोट देखा है?यह सिर्फ एक नोट नहीं, बल्कि पुरानी यादों और भारत के इतिहास की एक खूबसूरत नि...
19/06/2026

✨ क्या आपने कभी ऐसा पुराना ₹1 का नोट देखा है?
यह सिर्फ एक नोट नहीं, बल्कि पुरानी यादों और भारत के इतिहास की एक खूबसूरत निशानी है। ❤️🇮🇳
💬 अगर आपके पास भी कोई पुराना नोट या सिक्का है?
तो कमेंट में ज़रूर बताइए!


Address

Ara
802206

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when VKG Creation posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share