Arrah Calling

Arrah Calling Ara calling

08/07/2026

आरा के धरहरा बाईपास में बड़ा हादसा.. कंटेनर में जा घुसी अपाची 180 बाइक..नम्बर- बीआर 03न 7350.... रौजा मोहल्ला के दो युवक थे सवार.. एक की मौत

07/07/2026

उदतनगर, भोजपुर ,शिक्षा के माध्यम से वंचित बच्चों को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से पीआर होंडा आरा के सौजन्य से प्रखंड के चौराई महादलित टोला स्थित छात्रावास में स्कूली बच्चों के बीच बैग और पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।

07/07/2026

आरा, भोजपुर,
एटीएम से पैसे निकालने गई एक महिला के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। ठगों ने खुद को बैंक का इंजीनियर बताकर महिला का एटीएम कार्ड बदल लिया और रकम निकाल ली। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत नगर थाना में दर्ज कराई है।

पीड़िता सविता देवी, पति अजय कुमार, निवासी वलीगंज, मोहल्ला चिकटोली ने बताया कि 05 जुलाई 2026 को शाम लगभग 4:50 बजे वह वलीगंज स्थित एसबीआई एटीएम पैसे निकालने गई थीं। पैसे निकालते समय उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया।

इसी दौरान एटीएम पर लगे एक नंबर 8969233417 पर "एटीएम इंजीनियर" लिखा मिला। परेशान होकर सविता ने उस नंबर पर कॉल किया। फोन उठाने वाले व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मी/इंजीनियर बताया और कहा कि "आप चिंता मत कीजिए, हम अभी आकर कार्ड निकाल देंगे। आपका कार्ड गायब नहीं होगा। आप बाहर आ जाइए।"

कुछ देर बाद जब सविता वापस एटीएम गई तो उनका कार्ड वहां नहीं था। बाद में पता चला कि उनके खाते से रकम निकाल ली गई है।

06/07/2026
06/07/2026

आरा आरपीएफ की कार्रवाई: प्लेटफार्म नंबर 2 से मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल बरामद*

06/07/2026

आरा नवादा थाना क्षेत्र स्थित प्राइवेट आरा बस स्टैंड में ऑटो हटाने को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछ ऑटो चालकों ने जवान की जमकर पिटाई कर दी. इस हमले में होमगार्ड जवान गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया

06/07/2026

आरा मिरगंज सब्जी मंडी में बीच सड़क पर ठेला से रोज जाम, विरोध पर मारपीट, बक्सु शहीद बाबा के सेवादार पिता-पुत्र घायल

06/07/2026

आरा में धूमधाम से मनाया गया राजद का 30वां स्थापना दिवस समारोह

सामाजिक न्याय को मजबूत करने का संकल्प

Address

Ara
802301

Telephone

+919122491774

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arrah Calling posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share