R9 Bharat.Bhojpur

Directions

R9 Bharat.Bhojpur always true news

29/09/2026

आरा के चंदवा जन सुराज कार्यालय पर प्रदेश संयोजक कौशल किशोर जी के आने पर कार्यकर्ता द्वारा फूल माला के साथ जोरदार तरीके से स्वागत किया गया उसके बाद प्रार्थना सभा आयोजित हुई सभी ने शांतिपूर्ण प्रार्थना सभा किया तथा कार्यक्रम की शुरुआत की गई

दिनांक 30.09.2026 दिन बुधवार को संदेश प्रखण्ड में बीस सूत्री की बैठक हैं, जिसमें संदेश के माननीय विधायक श्री राधाचरण साह...
29/09/2026

दिनांक 30.09.2026 दिन बुधवार को संदेश प्रखण्ड में बीस सूत्री की बैठक हैं, जिसमें संदेश के माननीय विधायक श्री राधाचरण साह जी,प्रखण्ड के सभी पदाधिकारी, बीस सूत्री अध्यक्ष/उपाध्यक्ष एवं सभी बीस सूत्री सदस्य इस बैठक में उपस्थित रहेंगे। अतः सभी संदेश प्रखण्ड के जनता से निवेदन हैं कि किसी को कोई समस्या/सुझाव हो, तो लिखित रूप से हमें दे इस बैठक के माध्यम से आपकी समस्या की दूर करने की कोशिश अवश्य किया जाएगा।

28/09/2026

बिहार सरकार के योजना एवं विकास मंत्री श्रीभगवान सिंह कुशवाहा द्वारा यादव समाज को लेकर दिए गए विवादित एवं आपत्तिजनक बयान के विरोध में सोमवार को जगदीशपुर किला मैदान गेट पर पुतला दहन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मंत्री के बयान पर आक्रोश व्यक्त करते हुए सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की।
पुतला दहन के बाद सभा को संबोधित करते हुए भाई दिनेश, पूर्व विधायक जगदीशपुर ने कहा कि किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से सभी जातियों और समुदायों के प्रति सम्मानजनक, जिम्मेदार एवं मर्यादित भाषा की अपेक्षा की जाती है। किसी पूरे समाज को अपमानजनक शब्दों से जोड़ना सामाजिक सौहार्द के लिए उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि अपराधी की पहचान उसके अपराध से होती है, उसकी जाति से नहीं। किसी व्यक्ति के अपराध को पूरे समाज या जाति से जोड़ना सामाजिक सद्भाव के लिए उचित नहीं है। राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी जाति या समुदाय का अपमान स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।
भाई दिनेश ने कहा कि यादव समाज का भारतीय सामाजिक और सार्वजनिक जीवन में लंबे समय से महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी ऐतिहासिक-सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ देश की सुरक्षा, समाज सेवा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में भी समाज के अनेक लोगों ने योगदान दिया है। किसी व्यक्ति के बयान से किसी पूरे समाज के सम्मान और इतिहास को परिभाषित नहीं किया जा सकता।
जगदीशपुर का विकास आंदोलनों और जनता के संघर्ष का परिणाम : भाई दिनेश
भाई दिनेश ने कहा कि जगदीशपुर नगर में आज जो विकास कार्य दिखाई दे रहे हैं, उनमें जगदीशपुर नगरवासियों के सहयोग और वर्षों से किए गए जनआंदोलनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
उन्होंने कहा कि वीर कुंवर सिंह किला मैदान के सौंदर्यीकरण के लिए हमारे आंदोलन के परिणामस्वरूप ₹1 करोड़ 12 लाख की राशि आई। जगदीशपुर नगर की सड़कों के निर्माण, पावर सब-ग्रिड की स्थापना तथा नहर के अंतिम छोर तक पानी पहुंचाने जैसे मुद्दों को लेकर भी लगातार आंदोलन और जनसंघर्ष किए गए। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के सवाल पर भी जनदबाव और आंदोलनों की अपनी भूमिका रही है।
भाई दिनेश ने कहा कि केवल मुख्यमंत्री या पूर्व मुख्यमंत्री के साथ तस्वीर खिंचवाकर प्रशासन पर अपना प्रभाव दिखाने और उसका राजनीतिक प्रदर्शन करने से विकास नहीं होता। विकास के लिए जमीन पर काम, जनता के सवालों पर संघर्ष और योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन जरूरी है।
उन्होंने मुख्यमंत्री के जगदीशपुर दौरे को लेकर कहा कि जनता यह जानना चाहती है कि उस कार्यक्रम से जगदीशपुर के लिए ठोस रूप से क्या मिला। मुख्यमंत्री को बुलाकर करोड़ों रुपये खर्च करने या विभिन्न मदों में राशि के इस्तेमाल की चर्चा के बजाय जनता के सामने यह स्पष्ट होना चाहिए कि वीर कुंवर सिंह का किला मैदान कब पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा और सैनिक स्कूल कब खुलेगा। इन महत्वपूर्ण विषयों पर स्पष्ट घोषणा नहीं हुई है।
सड़क निर्माण के लिए संघर्ष जारी रहेगा
भाई दिनेश ने कहा कि भोजपुर की जर्जर सड़कों और जलजमाव के खिलाफ चलाए जा रहे आंदोलन का असर अब दिखाई देने लगा है। जिलाधिकारी द्वारा मामले का संज्ञान लिया जा रहा है और जगदीशपुर नगर के वार्ड संख्या 11 और 12 में काम शुरू हुआ है।
उन्होंने कहा कि सनेया, दावा, जीरो माइल, हसन बाजार, चरपोखरी, चांदवा मोड़, गिरजा मोड़, महावीर टोला, बाजार समिति, बस स्टैंड, ओवरब्रिज और तेतरिया सड़क सहित विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया गया है। यह जनआंदोलन का परिणाम है कि प्रशासन को जर्जर सड़कों और जलजमाव की समस्या पर कार्रवाई के लिए आगे आना पड़ा है।
उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क का काम पूरी तरह गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा होने तक संघर्ष जारी रहेगा। केवल निरीक्षण या आश्वासन से समस्या का समाधान नहीं होगा।
मंत्री को विकास के लिए ठोस काम करने की चुनौती
भाई दिनेश ने श्रीभगवान सिंह कुशवाहा से कहा कि यदि वे वास्तव में जगदीशपुर और क्षेत्र का विकास करना चाहते हैं तो राजनीतिक बयानबाजी के बजाय नहरों का पक्कीकरण कराएं, नहर एवं नदी किनारे वर्षों से बंद पड़े नलकूपों को चालू करवाएं और किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने की ठोस व्यवस्था करें।
उन्होंने कहा कि जनता को फोटो और घोषणाओं से अधिक सड़क, पानी, सिंचाई, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी सुविधाओं की जरूरत है।
आंदोलन जारी रखने की घोषणा
भाई दिनेश ने कहा कि यदि श्रीभगवान सिंह कुशवाहा अपने बयान पर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते हैं तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। 29 सितंबर को ओझवलिया मोड़, पीरो तथा 30 सितंबर को आरा में पुतला दहन किया जाएगा। इसके बाद पटना सहित अन्य स्थानों और गांव-गांव में भी लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कानून-व्यवस्था तथा लोकतांत्रिक मर्यादा बनाए रखते हुए शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने की अपील की।
भाई दिनेश ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के खिलाफ व्यक्तिगत संघर्ष नहीं, बल्कि सम्मान, सामाजिक सौहार्द, सार्वजनिक जीवन की मर्यादा और जनता के अधिकारों के सवाल पर संघर्ष है।
उन्होंने कहा—
“अपराध को अपराधी तक सीमित रखिए, पूरे समाज को कटघरे में खड़ा मत कीजिए। राजनीति में मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी जाति का अपमान स्वीकार्य नहीं है। और विकास के नाम पर केवल तस्वीर नहीं, जमीन पर काम चाहिए।”
पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
प्रदेश सचिव गोरख सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह, चरपोखरी प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, बीरेन्द्र सिंह, हृदयानंद सिंह, नायक सिंह, अरुण चौबे, बीरबल पासवान, शैलेश कुमार, बिनोद सिंह, किरण सिंह, धनंजय सिंह, नरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, अंजनी सिंह, सियाराम सिंह, सुरेश सिंह, राजकुमार, श्याम बिहारी, मंजी सिंह, परमेश्वर सिंह, विपिन बिहारी, उपेन्द्र सिंह, जवाहरलाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, मनदीप सिंह, संतोष सिंह, संतोष यादव, मदन सिंह, संतोष मिश्रा, विजय सिंह, वीर बहादुर, मंटू सिंह, जय राम सिंह, सुरेश यादव, कुंदन सिंह, श्रीराम सिंह, टूटू यादव, धूमराज सिंह, जगदीश यादव, हरिचरण सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

28/09/2026

बिहार चुनाव से पूर्व निरंतर और बाद में भी कहता रहा हूं कि ये लोग वोट चोरी से सरकारें बना रहे है। 𝟔 दिसंबर 𝟐𝟎𝟐𝟓 को सिब्बल साहब के साथ इंटरव्यू में भी मैंने कहा था कि, "अभी 𝐞𝐱𝐚𝐜𝐭𝐥𝐲 इन लोगों की चोरी सामने नहीं आ रही है लेकिन आगे जरूर इनका पर्दाफाश होगा"! दो चुनाव आयुक्तों का खुलासा तो सिर्फ 𝐢𝐜𝐞 𝐛𝐫𝐞𝐚𝐤𝐢𝐧𝐠 है।

भविष्य में इन लोगों द्वारा जाँच एजेंसियों एवं अन्य संवैधानिक संस्थाओं के ज़रिए कराए गए काले कारनामें सामने आना शेष है।

बीजेपी और चुनाव आयोग में बैठे चोर, ठग, डकैत, लुटेरे, कपटी, धूर्त, जालसाज, फरेबी और मक्कार लोगों का 𝐝𝐞𝐚𝐝𝐥𝐲 𝐜𝐨𝐦𝐛𝐢𝐧𝐚𝐭𝐢𝐨𝐧 भारतीय लोकतंत्र का काल बन चुका है।

- श्री तेजस्वी यादव, माननीय नेता प्रतिपक्ष

28/09/2026

*शहीद कवि कैलाश के शहादत का सम्मान करते हुए उनके सपनों को साकार करें डीआइजी*
*कवि कैलाश की शहादत राष्ट्र प्रेम के प्रति प्रेरित करते रहेगी* *डीएम*
आरा। आज शहीद कवि कैलाश के 84 में शहादत दिवस पर भोजपुर समाहरणालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अमर शहीद कई कैलाश स्मृति संस्थान भोजपुर द्वारा किया गया जिसकी अध्यक्षता भाई ब्रमेश्वर ने किया। इस अवसर पर शाहाबाद के डीआईजी सत्य प्रकाश भोजपुर जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा,एसपी अवधेश दीक्षित, एसडीओ अंशु कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद कवि कैलाश के स्मारक स्थल पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि से किया गया,तत्पश्चात समाहरणालय सभागार में दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित की गई। समिति के संरक्षक श्री बी सिंह द्वारा सभी पदाधिकारी को पुष्पगुच्छ तथा अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए डीआईजी ने कहा कि यह धरती वीरों की धरती रही है यहां एक से एक ऐतिहासिक महापुरुषों ने जन्म लिया और देश के लिए अपनी कुर्बानी देकर एक नई दिशा दी। आज जो हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं वह ऐसे ही महापुरुषों के शहादत का फल है जिसमें कवि कैलाशपति सिंह का नाम सदा अमर रहेगा। इन्होंने कवि कैलाश की भावनाओं का नमन करते हुए कहा कि आजादी ऐसे ही नहीं मिली है बल्कि अनेक लोगों ने अपनी कुर्बानी दी और लहू बहाया हैं। इन्होंने कहा कि सच्ची श्रद्धांजलि वही होगी जिस भावना से कवि कैलाश ने भारत माता के लिए अपनी शहादत दी , जिस सपने को संयोया था, राष्ट्र निर्माण में उनके सपनों को साकार करना होगा। उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाना समिति का कर्तव्य और मूल भावना होनी चाहिए।
जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा ने कवि कैलाश के शहादत को नमन करते हुए बताया कि इसी कलेक्ट्री में झंडा फहराने के लिए अपनी शहादत दी थी। स्वतंत्रता आंदोलन में इनका महत्वपूर्ण स्थान है, इनकी शहादत सदा जिला वासियों को राष्ट्र प्रेम के प्रति प्रेरित करते रहेगा।
अध्यक्ष भाषण में भाई ब्रमेश्वर ने कवि कैलाश के जीवन वृत्त को विस्तार से रखा। इन्होंने आदम कद प्रतिमा के लिए
एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री से मिलेगा और परिवार के भरण पोषण के लिए एक व्यक्ति को नौकरी की बात रखेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करने वालों में महासचिव डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिन्हा मृत्युंजय भारद्वाज ,धीरेंद्र सिंह, नंदकिशोर यादव ,भाई अरुणेश, तथा कई गायक कवि भी अपनी बातों को भीतर कविता और गीत के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का संचालन प्रो रणविजय कुमार तथा धन्यवाद ज्ञापन संरक्षक श्री बी डी सिंह ने किया।।
**

28/09/2026

वोट भारतीय लोकतंत्र की नींव है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर कांग्रेस पार्टी का स्टैंड सख्त और स्पष्ट है को लेकर आज भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी ने पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ श्रीधर तिवारी के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय से विशाल प्रदर्शन एवं विरोध मार्च समाहरणालय आम्बेडकर चौक तक निकाला और मुख्य चुनाव आयुक्त एवं मोदी और अमित शाह का पुतला दहन किया। जिसमें सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित सभी वरिष्ठ कांग्रेस जनों ने काला पटी बांधकर शिरकत किया । जिलाध्यक्ष ने कहा कि हमारी पार्टी का मुख्य मांगें है कि CEC ज्ञानेश कुमार खुद इस्तीफा दें या
उन्हें पद से हटाया जाए और गिरफ्तार किया जाए
उनके कार्यकाल में लिए गए सभी फैसलों, खासकर *SIR (Special Intensive Revision)* के तहत मतदाता सूची में जोड़े/हटाए गए नामों की स्वतंत्र समीक्षा हो हमारे नेता माननीय राहुल गांधीजी कई महीनों बल्कि कितने सालों से 'वोट चोरी' का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि SIR के नाम पर विपक्षी वोटरों को वोटर लिस्ट से हटाया जा रहा है । एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चुनाव आयोग के 2 चुनाव आयुक्तों - सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में 14 बार CEC के फैसलों पर लिखित आपत्ति दर्ज की। इसे कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र पर हमला मानती है। इसी वोट से हमारे संविधान, कानून और सरकारी संस्थाओं को ताकत मिलती है। लेकिन आज यह कड़ी टूट गई है, ऐसा भारत में पहले कभी नहीं हुआ। सरकार और चुनाव आयोग ने वोट को चोरी करके हर एक भारतीय की आवाज़ पर हमला किया है। वोटों की चोरी के दम पर इस सरकार ने जो भी फैसला किया है, वह गैरकानूनी है। 'वोट चोरी' से जीता हुआ हर सांसद अवैध है, और उनके समर्थन से पास किया गया हर कानून भी अवैध है। इसलिए आज हम भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी के सभी लोग जिला प्रशासन से मांग करते हैं कि भोजपुर जिला में भी SIR में जो लाखों लोग का नाम कटा उसका एक बार फिर से जांच कराई जाए और जायज मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में शामिल किया जाए ‌। यह प्रक्रिया ज्ञानेश कुमार के निर्देश पर पुरे देश में चलाई जा रही है इसलिए आज हम सब पुतला दहन कर अपनी विरोध दर्ज कराई है।
कार्यक्रम में शामिल प्रमुख लोगों में - पुर्व अध्यक्ष अशोक राम,स्टेट बार कौंसिल के सदस्य पन्नग कुमार त्रिपाठी , मिडिया प्रभारी विरेन्द्र मिश्रा, अशोक यादव, आशुतोष कुमार सिंह,शिवजी उपाध्याय ,प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह, बबन पांडेय,राशिद इमाम मिंटु,मोहन दुबे, चितरंजन मुन्ना, मनोज कुमार अंजनी, युवा जिलाध्यक्ष डॉ भानु प्रताप सिंह, अल्पसंख्यक अध्यक्ष शारिक खां, शक्ति सिंह मनन,घनश्याम उपाध्याय, नागेन्द्र मिश्रा, डॉ शशि कुमार सिंह,डॉ मालती पांडेय, आनन्द तिवारी अमित मिश्रा, टपु तिवारी, अशोक सिंह, इमदाद अहमद, राघवेन्द्र धारी सिंह, अब्दुल सलाम कुरैशी,रामबचन तिवारी,लाल मोहन शत्रुघ्न, रमेंद्र कुमार सिंह, नर्मदेश्वर ओझा, लुटावन चौरसिया, अरविंद पाठक , बिजेंद्र राय, अरविंद कुमार सिंह, रमेंद्र कुशवाहा,नन्द जी राम, अंजनी पांडेय अजय पासवान, रविन्द्र उपाध्याय, मोहम्मद साहिद, रोहित कुमार रंजीत कुमार प्रेम रंजन घनश्याम चौधरी जयशंकर सैयद असलम नीमत अली, विशाल कुमार राय, कन्हैया कुमार चौधरी, आलोक कुमार, अनिल कुमार यादव, सतीश कुमार, मुकेश कुमार रिशु कुमार मनोज कुमार अजय सिंह अरुण कुमार अरुण, श्रीकांत राय ,अभिषेक सिंन्हा ,राजेश कुमार, घनश्याम चौधरी, रोहित कुमार ,लाल बाबू शाह ,आशुतोष सिंह, मनोरंजन सिंह, हरिकिशन तिवारी, अमीर हमजा खान, संजय यादव मनीष यादव, राम विलास पांडेय। सहित हजारों कि संख्या में लोग शामिल हुए।

28/09/2026

आज स्वतंत्रता संग्राम के महानायक अमर शाहिद कवि कैलाश के शहादत सभा एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम में शाहाबाद के डीआईजी श्री सत्य प्रकाश सभा को संबोधन किया तथा बताया की शहादत का मतलब क्या होता है

28/09/2026

बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ का 22 वा राज्य , सम्मेलन हुआ जिसमें बिहार ही नहीं बाहर से भी लोग शामिल हुए इसको लेकर मीडिया के सामने अपनी बातें रखी

28/09/2026

धोबहा थाना अंतर्गत मैनपुरा गांव में घटित गोलीबारी की घटना के सम्बन्ध में पुलिस उपाधीक्षक साइबर क्राइम (सह-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर -01) का बाइट.....

आज दिनांक 27 सितम्बर 2026 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा ईमादपुर थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ओ.डी. एव...
28/09/2026

आज दिनांक 27 सितम्बर 2026 की रात्रि को पुलिस अधीक्षक, भोजपुर द्वारा ईमादपुर थाना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ओ.डी. एवं संतरी ड्यूटी पर तैनात पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों की उपस्थिति की जांच की गई। साथ ही थाना के सिरिस्ता, सीसीटीएनएस, हाजत, बैरक, मालखाना एवं गश्ती वाहनों का गहन निरीक्षण करते हुए थाना की व्यवस्थाओं एवं पुलिसिंग कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई।

निरीक्षण के क्रम में अभिलेखों के रख-रखाव, थाना परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, मालखाना की स्थिति तथा गश्ती वाहनों की कार्यप्रणाली की बारीकी से जांच की गई। इसके साथ ही लंबित कार्यों एवं अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधार एवं कार्यों के त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

थाना निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक, महोदय द्वारा रात्रि गश्ती एवं सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्षेत्र में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पीरो, थानाध्यक्ष ईमादपुर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Address

Ara
802301

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when R9 Bharat.Bhojpur posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share