Arang Time News

Arang Time News Arang Time News छत्तीसगढ़ से जुड़ी स्थानीय, ब्रेकिंग और जनहित की खबरों का डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है

27/08/2026

आरंग क्षेत्र के शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तमासिवनी में गणित शिक्षक की कमी को लेकर छात्रों का आक्रोश सामने आया। नाराज विद्यार्थियों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर परिजनों के साथ प्रदर्शन किया। छात्रों का कहना है कि लंबे समय से गणित शिक्षक नहीं होने के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

विद्यार्थियों ने तत्काल गणित शिक्षक की नियुक्ति या व्यवस्था किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और छात्रों, स्कूल प्रबंधन व जिला पंचायत सदस्य से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास शुरू किया।

अब छात्रों की मांग पर प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार है।

#तमासिवनी #आरंग #गणितशिक्षक #शिक्षा #स्कूल #छात्रप्रदर्शन #छत्तीसगढ़

25/08/2026

माता कौशल्या की पावन धरा चंदखुरी से बाबा बागेश्वरनाथ की नगरी आरंग तक निकली तीन दिवसीय सामाजिक सद्भाव विशाल कांवड़ यात्रा’ का भव्य समापन हुआ। कैबिनेट मंत्री एवं यात्रा संयोजक गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में करीब 71 किलोमीटर की इस यात्रा में हजारों कांवड़ियों और श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

तेज बारिश और कठिन रास्तों के बावजूद कांवड़ियों का उत्साह बरकरार रहा। “बोल रहा अब हिंदुस्तान, मनखे-मनखे एक समान” के जयघोष के साथ यात्रा ने सामाजिक एकता, समरसता और भाईचारे का संदेश दिया। आरंग पहुंचने पर भारी बारिश के कारण नगर भ्रमण के बजाय यात्रा सीधे पंचमुखी महादेव मंदिर पहुंची, जहां इसका समापन हुआ।

25/08/2026

वेदराम खुटे ने कहा कि आरंग विधानसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के नेतृत्व में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि मंत्री जी सर्व समाज के हित और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए काम कर रहे हैं। विकास योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने और क्षेत्र को आगे बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी है।

25/08/2026

जनपद सभापति लुकेश साहू ने कहा कि यह कांवड़ यात्रा किसी एक वर्ग की नहीं, बल्कि सर्व समाज की आस्था, एकता और भाईचारे की यात्रा है। उन्होंने कहा कि वे एक छोटे से कार्यकर्ता हैं और आगे भी हमेशा जनता के हित में काम करते रहेंगे। साथ ही उन्होंने सभी समाजों से धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में एकजुट होकर सहभागिता करने की अपील की।

#कांवड़यात्रा #सर्वसमाज #लुकेशसाहू #जनपदसभापति

25/08/2026

अनुसूचित जाति प्रदेश महामंत्री अनिल सोनवानी ने कांवड़ यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि यह यात्रा सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जनचेतना और सामाजिक जागरूकता का संदेश देने वाली यात्रा है। सोनवानी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब सच्चाई समझ चुकी है और विकास व जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार जागरूक हो रही है।
#विकास #जनहित #कांग्रेस

24/08/2026

मूसलाधार बारिश के बाद रायपुर की सड़कों पर जलभराव से हालात बिगड़ गए। अशोका रतन के सामने सड़क पर पानी भरने से ट्रैफिक की रफ्तार थम गई और लंबा जाम लग गया। बारिश के बीच राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

#रायपुर #बारिश

23/08/2026

समोदा मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने सोशल मीडिया पर महिलाओं के प्रति की गई कथित गलत टिप्पणी को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा कि उनके नाम से कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है और वे हमेशा नारी शक्ति, माता एवं बहनों का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान से कभी समझौता नहीं किया जा सकता।

23/08/2026

धर्म, संस्कृति और सामाजिक एकता को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ डॉ. गोविंद साहू इस बार विशाल कांवड़ यात्रा में शामिल हुए। चंदखुरी से कांवड़ लेकर आरंग के लिए निकली इस यात्रा में उन्होंने अपनी धर्मपत्नी के साथ कदम से कदम मिलाकर बाबा भोलेनाथ की भक्ति की।

डॉ. गोविंद साहू ने बताया कि धर्म और संस्कृति से समाज को जोड़ने के लिए वे लगातार कार्य करते रहे हैं। पिछले तीन वर्षों तक भागवत कथा का आयोजन, विशाल राम रथ रैली और अब कांवड़ यात्रा—इन सभी आयोजनों का उद्देश्य समाज में आस्था, संस्कार और एकता की भावना को मजबूत करना है।

उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कृति और समाजसेवा के लिए निरंतर कार्य करना उनका संकल्प है। इसी सेवा भावना के साथ वे साहू समाज भानसोज परिक्षेत्र के अध्यक्ष के रूप में समाज का नेतृत्व कर रहे हैं। वहीं, उनकी धर्मपत्नी ने भी बाबा भोलेनाथ के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ इस कांवड़ यात्रा का हिस्सा बनी हैं।

हर-हर महादेव! 🔱🚩

23/08/2026

नवा रायपुर भाजयुमो अध्यक्ष महेश यादव ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए बड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता लगातार मेहनत और संगठन के लिए काम करते रहें, आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी उन्हें कई अवसर प्रदान करेगी।

महेश यादव के इस बयान से भाजयुमो कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। उनका यह संदेश संगठन में सक्रिय युवाओं के लिए आगे बढ़ने की उम्मीद और ऊर्जा देने वाला माना जा रहा है।

23/08/2026

समाजसेवक विनीत पांडे ने कहा कि गुरु खुशवंत साहेब के ‘मनखे-मनखे एक समान’ के संदेश को समाज में चरितार्थ करना ही उनका उद्देश्य है। 🙏

बाबा भोलेनाथ से क्षेत्र की उन्नति, सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना के साथ उन्होंने तीन दिवसीय कांवर यात्रा में सभी श्रद्धालुओं से बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील की। हर वर्ग को साथ लेकर चलने और सामाजिक एकता का संदेश देने वाली यह यात्रा क्षेत्र में आस्था के साथ-साथ भाईचारे की मिसाल भी बनेगी। 🚩🔱

Address

Arang
493441

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Arang Time News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share