09/08/2025
बिहार राजस्व महाअभियान 2025: अंचल अधिकारी सुशील कुमार सिंह से जानिए सबकुछ!
बिहार में 16 अगस्त 2025 से 20 सितंबर 2025 तक राजस्व महाअभियान शुरू होने जा रहा है। इस अभियान में जमीन के कागजात में सुधार, जमाबंदी, और भूमि विवादों का समाधान होगा। अंचल अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने हमें बताया कि इस दौरान राजस्व अधिकारी आपके घर तक पहुंचेंगे और जरूरी दस्तावेज वितरित करेंगे। जानिए इस अभियान की पूरी जानकारी, तारीखें, और लाभ!
🔹 क्या होगा इस अभियान में?
जमाबंदी में सुधार
उत्तराधिकार के आधार पर नामांतरण
संयुक्त जमाबंदी का बंटवारा
🔹 कब आएंगे राजस्व अधिकारी?
16 अगस्त से 15 सितंबर तक आपके मौजा में माइक्रो प्लान के अनुसार।
अधिक जानकारी के लिए अपने अंचल कार्यालय या बिहारभूमि पोर्टल पर जाएं।
संपर्क करें: अपने पंचायत के मुखिया, सरपंच, या राजस्व कर्मचारी से।
#बिहार_राजस्व_महाअभियान
#जमाबंदी_सुधार
#बिहार_सरकार