27/06/2026
प्राइवेट अस्पतालों का ये घटिया सच देखकर खून खौल जाता है 🤯🔥🏥
मतलब हद होती है यार किसी भी चीज की। इंसान यहां अपनी जान गँवा रहा है, पूरा परिवार टूट गया है, लेकिन इन काउंटर वाले बाबुओं को सिर्फ और सिर्फ अपने बिल और पैसों की पड़ी है। इनको कोई मतलब नहीं कि सामने वाला किस दर्द से गुजर रहा है।
ये डायलॉग सुनो इसका कि मेरा काम सिर्फ पैसों का हिसाब करना है। भाई तू इंसान है या कोई रोबोट? ये सीन देखकर सच में ऐसा लग रहा है कि कोई बस इसे कस के एक थप्पड़ लगा दे।
पीछे अक्षय सर का एक्सप्रेशन देखकर ही समझ आ रहा है कि आम जनता के अंदर ऐसे सिस्टम को लेकर कितना गुस्सा भरा हुआ है। ऐसे लालची लोगों का तो पक्का इलाज होना ही चाहिए।
क्या आपके साथ भी कभी किसी बड़े अस्पताल में ऐसा कुछ हुआ है जहां उन्होंने इंसानियत से ज्यादा पैसों को अहमियत दी हो? अपने अनुभव नीचे कमेंट्स में जरूर शेयर करना यार क्योंकि ये दुख हम सब का है।