21/08/2026
Yogi Adityanath लखनऊ में बीजेपी विधायक ने लगाया जातिगत भेदभाव का आरोप, कहा- ‘अगरबत्ती तक नहीं जलाने दी’
लखनऊ के काकोरी कस्बे में शीतला मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में बीजेपी विधायक जय देवी कौशल ने जातिगत भेदभाव का आरोप लगाया है। विधायक के मुताबिक, जिस मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए उन्होंने करीब 1 करोड़ रुपये का बजट पास करवाया, उसी मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में उन्हें विधायक होने के बावजूद सम्मान नहीं दिया गया।
जय देवी कौशल ने आरोप लगाया कि पासी समाज से होने के कारण उन्हें मंदिर में पूजा करने की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि उन्हें न तो पूजा करने दी गई, न ही एक अगरबत्ती जलाने दी गई और कार्यक्रम में बैठने के लिए भी नहीं कहा गया। विधायक ने इस घटना पर नाराजगी जताते हुए इसे जातिगत भेदभाव बताया।