03/08/2026
बुलंदशहर के 2-BJP नेताओं ने पप्पू यादव पर हमला कियाः एक भाग निकला; सांसद बोले- चाकू लेकर मेरी हत्या करने आए थे...
👉🏿 बिहार के बाहुबली सांसद पप्पू यादव पर रविवार शाम दिल्ली में उनके आवास पर बुलंदशहर के रहने वाले दो युवकों ने हमला कर दिया। पप्पू यादव प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, तभी उन पर चप्पल फेंकी गई।
👉🏿 आरोपियों में एक का नाम सुमित प्रधान उर्फ सुमित गिरि गोस्वामी और दूसरा हैप्पी शर्मा है। दोनों भाजपा नेता हैं। सुमित भाजपा का नगर मंत्री तो हैप्पी मंडल महामंत्री है। दोनों ठेकेदारी करते हैं। पप्पू यादव ने सुमित को दबोच लिया था, जबकि उनके समर्थकों ने हैप्पी की जमकर पिटाई की। हंगामे के बीच हैप्पी भाग निकला, जबकि सुमित को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
👉🏿 पप्पू यादव बिहार में पूर्णिया से निर्दलीय बाहुबली सांसद है। शाम करीब 5:30 बजे की ये घटना है। पप्पू यादव का कहना है कि आरोपी अपने साथ चाकू भी लेकर आए थे। वह मेरी हत्या करना चाहते थे। पुलिस को अभी सुमित का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं मिला है। इस बात की जांच की जा रही है कि आरोपी चाकू लेकर कैसे पहुंचे थे।