Samacharaajtak Jharkhand

Samacharaajtak Jharkhand लाग लपेट से अलग शुद्ध राजनीतिक खबरों के लिए तुरंत फॉलो कीजिए, बाकी जोहार 🙏
अपने क्षेत्र की ख़बर देने के लिए संपर्क करें
(3)

चोरी का माल गलाकर खपाने की तैयारी में था गिरोह, पुलिस ने दबोचा; 4 गिरफ्तार..
07/09/2026

चोरी का माल गलाकर खपाने की तैयारी में था गिरोह, पुलिस ने दबोचा; 4 गिरफ्तार..

06/09/2026

झारखंड के शिक्षा मंत्रियों के साथ ये कैसा खौफनाक संयोग?
एक ही विभाग, 3 मंत्री और तीनों की आकस्मिक मौत... शिक्षा मंत्री की कुर्सी पर बैठने वाले तीनों नेताओं के साथ ऐसा क्या हुआ? देखकर रूह कांप जाएगी!

झारखंड की राजनीति में आखिर ऐसा कौन सा खौफनाक साया मंडरा रहा है कि शिक्षा मंत्री की कुर्सी पर बैठने वाला हर एक नेता कुछ ही समय के भीतर इस दुनिया को अलविदा कह रहा है? क्या यह सिर्फ एक डरावना इत्तेफाक है या फिर इस महकमे की कुर्सी से जुड़ी कोई ऐसी अनहोनी, जिसे जानकर हर किसी की रूह कांप जाए?
सोशल मीडिया पर इस वक्त यही सवाल सबसे बड़ा बवंडर बना हुआ है:
🔹 जगरनाथ महतो (शिक्षा मंत्री) — निधन: 6 अप्रैल 2023
🔹 रामदास सोरेन (स्कूली शिक्षा मंत्री) — निधन: 15 अगस्त 2025
🔹 सुदिव्य कुमार सोनू (उच्च शिक्षा मंत्री) — निधन: 6 सितंबर 2026
एक ही विभाग, लगातार तीन अलग-अलग मंत्री और तीनों की ऐसी आकस्मिक विदाई—क्या इसे महज एक इत्तेफाक मानकर छोड़ दिया जाए या इसके पीछे कुछ और है?
👉 आपकी इस चौंकाने वाली घटना पर क्या राय है? कमेंट करके अपनी बात जरूर रखें और वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि हर कोई यह सच देख सके!

संजय यादव के कार्यकाल में बदली विकास की तस्वीर, युवाओं के लिए खुल रहे रोजगार के नए रास्ते..see more
05/09/2026

संजय यादव के कार्यकाल में बदली विकास की तस्वीर, युवाओं के लिए खुल रहे रोजगार के नए रास्ते..see more

गोड्डा में लगभग 4,5 seconds तक ये झटके महसूस किए गए !According to the sources:पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद क्षेत्र के आसप...
05/09/2026

गोड्डा में लगभग 4,5 seconds तक ये झटके महसूस किए गए !
According to the sources:
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद क्षेत्र के आसपास आए भूकंप (लगभग तीव्रता 3.7) के प्रभाव से गोड्डा और आसपास के कुछ इलाकों में हल्के झटके महसूस किए गए हैं। स्थानीय स्तर पर लोगों को अचानक हल्के कंपन का अहसास हुआ।

Note: image used in the post is AI generated!

05/09/2026

गोड्डा में ऐसा सियासी रायता फैला कि सब हैरान 😂
लंदन की डिग्री, ब्लॉक नंबर और फॉर्म-7 का खेल!

गोड्डा में वोटर लिस्ट से नाम काटने का ऐसा जादुई खेल पकड़ा गया है कि जनता भी माथा पीट ले! बीजेपी के बीएलए के पास से 200 से ज्यादा प्रिंटेड फॉर्म-7 क्या मिले, पूरा सियासी रायता फैल गया। पूर्व विधायक अमित मंडल ने इसे 'मोब लिंचिंग' और 'बनिया' कार्ड बताकर पूरी सहानुभूति बटोरने की कोशिश की, लेकिन आरजेडी नेता रजनीश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐसा जोरदार पलटवार किया कि सारे ड्रामे की हवा निकल गई!

गोड्डा में नवनिर्मित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की होगी खुली नीलामी11 इकाइयों के लिए 25 सितंबर से खुली डाक, न्यूनतम किराया ₹6...
05/09/2026

गोड्डा में नवनिर्मित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स की होगी खुली नीलामी

11 इकाइयों के लिए 25 सितंबर से खुली डाक, न्यूनतम किराया ₹6,800 से ₹1.68 लाख तक; लीज अधिकतम 10 वर्ष

रिपोर्ट:- शाहीन खान

गोड्डा। जिला परिषद के नवनिर्मित कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स में व्यावसायिक गतिविधियां शुरू करने की तैयारी है। जिला परिषद ने 11 अलग-अलग इकाइयों की बंदोबस्ती के लिए खुली डाक के माध्यम से नीलामी आमंत्रित की है। इसमें व्यक्ति, संस्था, कंपनी, बैंक, फर्म और कोचिंग संस्थान भाग ले सकेंगे।

कॉम्प्लेक्स की इकाइयों का कारपेट एरिया 400 से 9,358 वर्गफीट तक है। सबसे छोटी इकाई के लिए न्यूनतम मासिक किराया ₹6,800 और पूरे भवन के लिए ₹1,68,444 निर्धारित किया गया है। सुरक्षित जमा राशि क्रमशः ₹80 हजार से ₹20 लाख तक रखी गई है।

19 सितंबर तक जमा होगा शुल्क

नीलामी में शामिल होने के लिए ₹1,000 निविदा शुल्क निर्धारित है। इच्छुक प्रतिभागी 7 से 19 सितंबर 2026 दोपहर 2 बजे तक जिला परिषद कार्यालय में शुल्क जमा कर सकेंगे। खुली डाक 25 सितंबर 2026 को सुबह 11 बजे से शुरू होगी। जमानत राशि बैंक ड्राफ्ट के माध्यम से जमा करनी होगी।

दस्तावेज जरूरी, लीज 10 साल तक

संस्था, कंपनी, बैंक, फर्म और कोचिंग संस्थानों को वैध व्यावसायिक दस्तावेज, GST व आयकर रिटर्न से जुड़े कागजात जमा करने होंगे। व्यक्तिगत प्रतिभागियों के लिए आधार और PAN कार्ड अनिवार्य है।

लीज अवधि अधिकतम 10 वर्ष होगी और निर्धारित शर्तों के अनुसार किराये में वार्षिक वृद्धि की जाएगी। परिसर का उपयोग केवल स्वीकृत एवं वैध व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा। नीलामी की विस्तृत शर्तें जिला परिषद कार्यालय के सूचना पटल और आधिकारिक NIC पोर्टल पर उपलब्ध हैं।

जनता दरबार में पहुंची फरियादें, डीसी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देशरिपोर्ट:- शाहीन खानगोड्डा। समाहरणालय में शनिवार को...
05/09/2026

जनता दरबार में पहुंची फरियादें, डीसी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

रिपोर्ट:- शाहीन खान

गोड्डा। समाहरणालय में शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी लोकेश मिश्रा ने जनता दरबार लगाकर आमजनों की समस्याएं सुनीं। भूमि, पेंशन, आवास, रोजगार और सरकारी योजनाओं से जुड़े कई आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच कर समयबद्ध एवं त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है।

05/09/2026

गोड्डा में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम! 🦚✨
श्याम दरबार में आधी रात गूंजे “नंद के घर आनंद भयो” के जयकारे, भव्य महाआरती में उमड़े श्रद्धालु। एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने परिवार संग किया दर्शन-पूजन। 🙏💐

Part 10

05/09/2026

गोड्डा में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम! 🦚✨
श्याम दरबार में आधी रात गूंजे “नंद के घर आनंद भयो” के जयकारे, भव्य महाआरती में उमड़े श्रद्धालु। एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने परिवार संग किया दर्शन-पूजन। 🙏💐

कृष्ण जन्माष्टमी पर सजा भव्य श्याम दरबार, महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर विशेष पूजन एवं मह...
05/09/2026

कृष्ण जन्माष्टमी पर सजा भव्य श्याम दरबार, महाआरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

श्री कृष्ण जन्मोत्सव पर विशेष पूजन एवं महाआरती, एसडीपीओ आकाश भारद्वाज ने परिवार संग किया भागवत कथा का श्रवण

गोड्डा। श्री दादी श्याम मंदिर परिसर में कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भव्य श्याम दरबार सजाया गया। भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।

जन्माष्टमी के अवसर पर जजमान प्रितम गाडिया एवं श्वेता गाडिया ने विधि-विधान के साथ भगवान श्री कृष्ण का विशेष पूजन किया। रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म के शुभ अवसर पर मंदिर के कपाट खुलते ही भव्य महाआरती आयोजित की गई। महाआरती के दौरान श्रद्धालुओं ने जय श्री कृष्ण और जय श्री श्याम के जयकारे लगाए, जिससे पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा।

इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आकाश भारद्वाज अपने माता-पिता एवं पत्नी के साथ श्री दादी श्याम मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान के दर्शन-पूजन किए और भागवत कथा में शामिल होकर कथा वाचक गोविंद शरण महाराज के श्रीमुख से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण किया। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण एवं श्याम बाबा से आशीर्वाद प्राप्त किया।

वहीं, पंचम दिवस की श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक गोविंद शरण महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने मानव रूप में अवतार लेकर अनेक कठिन परिस्थितियों का सामना किया, लेकिन विपरीत परिस्थितियों में भी सदैव मुस्कुराते रहे और मानव कल्याण का संदेश देते रहे।

उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन हमें कठिन परिस्थितियों में भी धैर्य, प्रेम, करुणा और सकारात्मक सोच के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उनका संपूर्ण जीवन मानव समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम में श्री दादी श्याम सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण टेकरीवाल, सचिव मुकेश गाडिया, पवन टेकरीवाल, पियूष खेमानी, दीपक बजाज, अंकित गाडिया, सरिता टेकरीवाल, कुसुम टेकरीवाल एवं संगम भगत सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

भगवान श्री कृष्ण के जन्म के साथ ही श्रद्धालुओं ने “नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष लगाए। भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर देर रात तक भक्तिमय बना रहा।

Address

Ranchi Road
Area
8142004

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Samacharaajtak Jharkhand posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Samacharaajtak Jharkhand:

Shortcuts

Share