09/04/2026
मासुम भांजे ने खोला मामा की हत्या का राज, मां को अंकल के साथ देख लिया था विस्तर में...तो मार दी गोली
संवाद सूत्र, कुसमरा (मैनपुरी) । खून के रिश्ते कलंकित होने की घटना सामने आई है। प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने से डरी बहन ने प्रेमी के हाथों भाई की हत्या करा डाली। राज छिपा रहे इसके लिए शव को भी ठिकाने लगाने की पूरी योजना भी बनाई थी।
लेकिन 10 वर्षीय भांजे ने मामा की हत्या का राज खोल दिया। बहन ने घटना को छिपाने के लिए भाई के लापता होने की तहरीर देकर पुलिस को भी गुमराह किया। युवक के लापता होने की सूचना पर पहुंचे स्वजन को देख बालक ने हिम्मत भरी और पूरी घटना बता डाली। कई घंटों की तलाश के बाद पुलिस ने शव बरामद कर महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। कसबा कुसमरा निवासी दिलीप दुबे उ्फ गोरे पुणे में रहकर प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। पर पत्नी पूरजा 10 वर्षीय पुत्र रितिक और पांच वर्षीय पुत्र शिवांश के साथ रहती हैं। मंगलवार की सूबह वह बच्चों को लेकर फर्रुखाबाद के थाना मोहम्मदाबाद क्षेत्र के गांव करथिया गई थी। जहां से शाम को 25 वर्षीय छोटा भाई करन मिश्रा बाइक द्वारा पूजा को छोड़ने आया था। रात में खाना खाने के बाद वह सो गया। रात 12 बजे के करीब अचानक आंख खुली तो करन ने घर में आए प्रेमी जितेंद्र उर्फ जीतू निवासी नगला भूपति के साथ पूजा को आपत्तिजनक स्थिति में देखा। जिससे दोनों की बीच विवाद हुआ तो पूजा के कहने पर जितेंद्र ने सिर में गोली मारकर करन की हत्या कर दी और रात में ही शव को बाइक पर रखकर करीब ढाई किमी दूर ईशन नदी किनारे झाड़ियों में फेंक दिया।
बुधवार की सूबह पूजा ने भाई के अचानक लापता होने की स्वजन को जानकारी दी। स्वजन के आने के बाद उसने कुसमरा चौकी पर भाई को तलाश कराने के लिए तहरीर भी दी। शाम चार बजे के करीब पुलिस जब स्वजन से जानकारी कर रही थी। तभी 10 वर्षीय रितिक ने हिम्मत जूटाकर नाना और स्वजन को ताया कि रात में घर आए एक अंकल, मम्मी और मामा का विवाद हुआ था। इसके बाद उसने ही गोली मारकर मामा की हत्या कर दी। ये जानकार स्वजन के होश उड़ गए। पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो दोनों ने अपना अपराध स्वीकार कर पूरी घटना बताई। शाम छह बजे के करीब पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जांच शुरू कर दी है।
14 घंटे तक महिला पुलिस को करती रही गुमराह
प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर हुए विवाद के बाद भाई की हत्या करानी वाली महिला 14 घंटे तक स्वजन और पुलिस को गुमराह करती रही। बुधवार की सुबह भाई मोहित मिश्रा के नाम से पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुबह पांच बजे करन मिश्रा बाइक लेकर घर से निकल गया था।
करीब दो घंटे बाद फोन कर जब जानकारी की तो वह गांव नहीं पहुंचा। उसकी तलाश कराई जाए। कक्षा पांच में पढ़ने वाले रितिक ने मां की पूरी करतूत स्वजन के सामने लाकर रख दी। घटना की सूचना मिलते ही शाम को ASP नगर अरुण कुमार सिंह और स्वाट टीम प्रभारी जितेंद्र चंदेल ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया
महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर भाई की हत्या की है। अपराध छिपाने के उद्देश्य से दोनों ने शव बाइक पर रखकर नदी किनारे झाड़ियों में फेंक दिया। प्रथम दृष्ट्या पेट और सिर में गोली लगने के कारण युवक की मृत्यु हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। महिला और युवक से पुछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा। अरूण कुमार सिंह, ASP नगर