The Network News India

The Network News India Team
TNI
अपने आस पास की खबरें देखने व विज्ञापनो के लिए The Network News India चैनल को फॉलो करे ।।।।

14/08/2026

लक्सर में धूमधाम से मनाई गई हरियाली तीज, महिलाओं ने गीतों पर किया नृत्य
नगर पालिका लक्सर के चेयरमैन संजीव कुमार नीटू एवं उनकी पत्नी सविता सिंह के नेतृत्व में आज लक्सर स्थित रॉयल पैलेस में हरियाली तीज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लक्सर नगर के साथ-साथ आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 🇮🇳देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स...
14/08/2026

🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई 🇮🇳
देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लें और भारत को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाएं।
आप सभी देशवासियों को 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई। 🇮🇳
The Network News India की ओर से
संपादक — नवाब खटाना
📞 9411102757
जय हिंद! 🇮🇳 भारत माता की

14/08/2026

लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रधान व ठेकेदार कटार सिंह ने विभागीय अधिकारियों पर टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है, जिससे ठेकेदारों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया तो ठेकेदारों को साथ लेकर लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। LaksarNews




14/08/2026

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के हरिद्वार जिला अध्यक्ष चौधरी जसवीर सिंह बसेड़ा की ओर से देश व प्रदेश व लक्सर क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई
#किसानमोर्चा
#बीजेपीकिसानमोर्चा


#वायरलपोस्ट
#स्वतंत्रतादिवस
#शुभकामनाएं

14/08/2026

15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के अवसर पर लक्सर विधायक मोहम्मद शहजाद ने देश व प्रदेशवासियों और लक्सर विधान सभा के क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं एवं बधाई।
#स्वतंत्रतादिवस

#सहजादविधायक



14/08/2026

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने देश व प्रदेशवासियों और लक्सर विधान सभा के क्षेत्रवासियों को दी शुभकामनाएं एवं बधाई।
#स्वतंत्रतादिवस




14/08/2026

स्वतंत्रता दिवस से पहले खानपुर विधानसभा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत खानपुर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता की जय के नारे… यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, देशभक्ति का जोश भी बढ़ता गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई इस भव्य तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया।
यात्रा में पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, रानी देवयानी, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए।




#लक्सर
#खानपुर
#हरिद्वार

13/08/2026

राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदगनी ने निकाली तिरंगा यात्रा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति का जज्बा लक्सर क्षेत्र में भी देखने को मिला। लक्सर में दर्जाधारी राज्य मंत्री ओमप्रकाश जमदगनी के नेतृत्व में गांव निरंजनपुर और ऐथल बुजुर्ग में बाइक से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।





13/08/2026

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जितेंद्र पंवार(खानपुर विधान सभा)की ओर से सभी देश और प्रदेशवासियों को 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

13/08/2026

हरिद्वार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। साप्ताहिक बैठक में विपक्षी विधायकों ने कथित फर्जी और थोक में दाखिल की जा रही फॉर्म-7 आपत्तियों का मुद्दा उठाते हुए चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं ADM जितेंद्र कुमार ने नियमों और क्रॉस वेरिफिकेशन की प्रक्रिया स्पष्ट की।

Issue


Address

Laksar Road
Area
247663

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when The Network News India posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share