12/08/2026
रोहतक में कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा के मामले में पंचायत का बड़ा फैसला, 3 शर्तों पर बनी सहमति
रोहतक में कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा की मौ #त* के मामले में मंगलवार को फरमाणा गांव में पंचायत हुई। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद बड़ा फैसला लिया गया। मुस्कान के परिवार ने शीलू के परिवार को माफ करने पर सहमति जताई है।
पंचायत में तीन अहम बातों पर सहमति बनी। पहली, शीलू और मुस्कान के बेटे हार्दिक के नाम 50 लाख रुपए की फिक्स्ड डिपॉजिट यानी FD कराई जाएगी। दूसरी, जिस मकान में शीलू का परिवार रहता है, उसे बच्चे के नाम किया जाएगा। और तीसरी, एकेडमी के नाम खरीदी गई जमीन भी हार्दिक के नाम कराने का फैसला हुआ है।
मुस्कान के पिता सुखबीर सिंह ने पंचायत के फैसले पर सहमति जताई और कहा कि इन शर्तों को पूरा किए जाने के बाद शिकायत वापस ले ली जाएगी।
दरअसल, 31 जुलाई को मुस्कान बहु अकबरपुर गांव स्थित अपनी ससुराल में *फां के *फं #दे* पर ल #ट #की मिली थी। इसके बाद मुस्कान के पिता की शिकायत पर बहु अकबरपुर थाने में शीलू बल्हारा समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।
बहु अकबरपुर गांव के सरपंच प्रतिनिधि सत्यवान नंबरदार ने बताया कि शीलू के परिवार ने पंचायत में माफी मांगी। फरमाणा गांव की पंचायत ने चारों को माफ कर दिया है। पंचायत ने इन फैसलों को पूरा कराने की जिम्मेदारी ली है। उन्होंने कहा कि करीब एक सप्ताह में बच्चे के नाम FD कराने का प्रयास किया जाएगा, जबकि जमीन और मकान को नाम कराने में जितना समय लगेगा, उसकी जानकारी पंचायत को दी जाएगी।
वहीं, फरमाणा गांव के पूर्व सरपंच सतीश ने कहा कि शीलू को वे अपने बेटे की तरह देखेंगे। अगर शीलू दूसरी शादी करना चाहता है, तो उसका घर बसाने में भी मदद की जाएगी।
पंचायत के मुताबिक, जिस दिन जमीन, मकान और 50 लाख रुपए की FD बच्चे के नाम हो जाएगी, उसी दिन मुस्कान के परिवार की ओर से शिकायत वापस ले ली जाएगी।
🫡🫡🫡🫡