Himachal Report

Himachal Report हिम दृष्टि

05/09/2026

उचित मूल्य की दुकानें खोलने के लिए 28 सितंबर तक करें आवेदन*

जिला नियंत्रक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शिमला नरेंद्र कुमार धीमान ने जानकारी दी कि जिला शिमला में उचित मूल्य की नई दुकानें खोलने के लिए इच्छुक व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह निर्णय 18 जुलाई, 2026 को आयोजित सार्वजनिक वितरण प्रणाली समिति की बैठक में लिया गया था।

उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न विकास खंडों एवं शिमला शहर में कुल 19 स्थानों पर उचित मूल्य की दुकानें खोली जानी प्रस्तावित हैं। इनमें विकास खंड छौहारा की ग्राम पंचायत सारीबासा में देवीधार वार्ड नंबर-2, विकास खंड नारकंडा की ग्राम पंचायत खनेटी के ग्राम खनेटी वार्ड नंबर-5, विकास खंड नारकंडा की ग्राम पंचायत बड़ागांव के गांव सराहन, विकास खंड जुब्बल की ग्राम पंचायत झगटान के झगटान में, विकास खंड रामपुर की ग्राम पंचायत सनारसा के ग्राम शाह वार्ड नंबर-4 तथा विकास खंड रामपुर की ग्राम पंचायत कलेडा मझेवटी के ग्राम व्यनूथल शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त शिमला शहर के वार्ड नंबर-2 के कुफटाधार में, विकास खंड जुब्बल की ग्राम पंचायत भोलाड़ के भोलाड़ में, विकास खंड जुब्बल की ग्राम पंचायत झड़ग के झड़ग में, शिमला शहर के वार्ड नंबर-17 में लोअर खलीणी, विकास खंड टुटू हीरानगर की ग्राम पंचायत बढ़ई के ग्राम क्यारी, विकास खंड मशोबरा की ग्राम पंचायत बलोग के स्थान डुबलू में, विकास खंड ठियोग की ग्राम पंचायत धगाली के धगाली में, विकास खंड छौहारा की ग्राम पंचायत डोडरा के स्थान डोडरा वार्ड नंबर-1, विकास खंड चौपाल के नगर पंचायत चौपाल के स्थान चौपाल वार्ड नंबर-1, विकास खंड चौपाल के नगर पंचायत नेरवा के स्थान नेरवा वार्ड नंबर-3, विकास खंड चौपाल की ग्राम पंचायत गोरली मडावग के मडावग वार्ड नंबर-6, विकास खंड रोहड़ू की ग्राम पंचायत शील के शीलघाट वार्ड नंबर-5 और विकास खंड रोहड़ू की ग्राम पंचायत पुजारली नंबर-4 के पुजारली नंबर-4 के वार्ड नंबर-4 शामिल हैं।

आवेदन के लिए विभाग की वेबसाइट emerginghimachal.hp.gov.in पर आवश्यक सूचना एवं दस्तावेज अपलोड करने होंगे तथा आवेदन की अंतिम तिथि 28 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है। आवेदनकर्ता की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा पात्रता के अनुसार शैक्षणिक योग्यता, वित्तीय स्थिति, भूतपूर्व सैनिक, दिव्यांग, शिक्षित बेरोजगार, विधवा/एकल नारी आदि से संबंधित प्रमाण पत्र प्रस्तुत किए जा सकते हैं। आवेदक को संबंधित पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र तथा स्वयं या परिवार के किसी सदस्य के विधायक, सांसद अथवा स्थानीय निकाय में किसी पद पर निर्वाचित न होने संबंधी शपथ पत्र भी अपलोड करना अनिवार्य होगा। निर्धारित दस्तावेजों के बिना प्राप्त आवेदन अस्वीकृत/रद्द कर दिए जाएंगे। उचित मूल्य की दुकानों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति कार्यालय दिवस में जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शिमला के कार्यालय अथवा दूरभाष नंबर 0177-2657022 पर संपर्क कर सकते हैं।

लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवसअर्की। लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्स...
05/09/2026

लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस
अर्की। लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की में शिक्षक दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंध निदेशक आकाश गुप्ता ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि प्रधानाचार्य वीना गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में भाषण, कविताएं, गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान, प्रेम और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षक दिवस के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर प्रबंध निदेशक आकाश गुप्ता ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन में सही मार्ग चुनने, संस्कारवान बनने और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की प्रेरणा भी देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षकों के बताए मार्ग पर चलने तथा शिक्षा के साथ अच्छे संस्कारों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रधानाचार्य वीना गुप्ता ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सफलता ही शिक्षक के लिए सबसे बड़ा सम्मान है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने शिक्षकों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित कीं। विद्यालय परिसर में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल रहा। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।

05/09/2026

6.81 लाख लंबित राजस्व मामलों का निपटारा
सरकारी सेवाओं को बनाया जा रहा सरल, सहज और सुगम

राज्य सरकार द्वारा प्रदेशवासियों को पारदर्शी जवाबदेह एवं जनोन्मुखी सुशासन उपलब्ध करवाने के लिए उठाए गए प्रभावी कदमों के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। शासन-प्रशासन की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के साथ-साथ सरकारी सेवाओं को सरल, सहज और सुगम बनाया जा रहा है, ताकि आमजन को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े।
प्रदेश के लोगों की सुविधा के लिए शुरू की गई राजस्व लोक अदालतों और विशेष राजस्व लोक अदालतों की अभिनव पहल कारगर साबित हो रही है। इन लोक अदालतों के आयोजन से प्रदेशभर में 5,44,000 से अधिक इंतकाल के मामलों, 47,333 तकसीम के मामलों तथा 63,000 से अधिक निशानदेही के मामलों का सफलतापूर्वक निपटारा सुनिश्चित किया गया है। इसके अतिरिक्त, राजस्व अभिलेख में 26,288 दुरुस्ती कार्य भी किए गए हैं।
लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए अक्तूबर, 2023 से प्रत्येक माह के अंतिम दो दिनों में तहसील और उप-तहसील मुख्यालयों पर राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। जनवरी, 2026 से तकसीम और राजस्व दस्तावेजों में सुधार से संबंधित मामलों के समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को तीन दिनों तक विशेष राजस्व लोक अदालतें आयोजित की जा रही हैं। इन लोक अदालतों के आयोजन से लोग उत्साहित हैं क्योंकि ये पहल लंबित राजस्व मामलों के शीघ्र समाधान के लिए एक प्रभावी मंच साबित हो रही हैं। राज्य सरकार की इस पहल से राजस्व मामलों की लंबित संख्या में उल्लेखनीय कमी आई है।
यह पहल विशेष रूप से ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए काफी लाभदायक साबित हो रही है। पूर्व में, लोगों को भूमि संबंधी मामलों के निपटारे के लिए बार-बार राजस्व कार्यालय में जाना पड़ता था, जिससे समय और धन भी अधिक व्यय होता था। प्रदेश सरकार ने लोगों को मामलों के समयबद्ध समाधान के लिए उपयुक्त मंच उपलब्ध करवाया जिससे भूमि मालिकों का बहुमूल्य समय और पैसा दोनों की बचत हो रही है। लोगों की ओर से मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया यह प्रदर्शित कर रही है कि इस नागरिक-केंद्रित पहल पर लोगों का विश्वास बढ़ रहा है।
राजस्व लोक अदालतें राजस्व संबंधित दस्तावेजों में सुधार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इनके माध्यम से आवश्यक सुधार किए जा रहे हैं तथा भूमि से संबंधित विवादों का समयबद्ध निपटारा किया जा रहा है। इस पहल से प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को मजबूती मिल रही है तथा प्रदेश के लोगों के लिए प्रशासनिक कार्य अधिक सुगम हो रहे हैं।

सनरॉक प्ले स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया जन्माष्टमी पर्व
04/09/2026

सनरॉक प्ले स्कूल में धूमधाम के साथ मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

04/09/2026
04/09/2026

Janmdivas ki hardik bdhai gurudev sh hemant bharti ji maharaaj

03/09/2026

ड्राइवर व सेल्समैन के पदों पर भर्ती के लिए 07 सितंबर को होगा साक्षात्कार*

जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से सर्वो एसआरएस इंटरप्राइजेज बियोलिया पंथाघाटी, शिमला में 7 सितंबर, 2026 को दोपहर 2:00 बजे कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में ड्राइवर के 1 नियमित पद तथा सेल्समैन के 3 नियमित पद भरे जाएंगे। ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास, वैध ड्राइविंग लाइसेंस तथा अनुभव आवश्यक है और आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तथा वेतन 15,000 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।
इसी प्रकार सेल्समैन पद के लिए बी.एससी. हॉर्टिकल्चर/बी.एससी. एग्रीकल्चर अथवा स्नातक योग्यता रखी गई है तथा सेल्स/मार्केटिंग में अनुभव आवश्यक है। सेल्स मैन के पद के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष तथा वेतन 15,000 से 20,000 रुपये प्रतिमाह रहेगा। दोनों पदों के लिए केवल पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे।

उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकरण अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे रोजगार विभाग की वेबसाइट eemis.hp.gov.in पर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेज एवं रिज्यूम साथ लेकर निर्धारित स्थान पर तय समय एवं तिथि पर कैंपस इंटरव्यू में उपस्थित हो सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर: 9816328760, 9459035474 पर संपर्क कर सकते हैं।

लक्षय पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने मनाया जन्माष्टमी उत्सवअर्की। लक्षय पब्लिक स्कूल के Little Champs Pre-Primary Win...
03/09/2026

लक्षय पब्लिक स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने मनाया जन्माष्टमी उत्सव

अर्की। लक्षय पब्लिक स्कूल के Little Champs Pre-Primary Wing में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजकर सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप को दर्शाते हुए सुंदर प्रस्तुतियां दीं। बच्चों का पारंपरिक वेशभूषा में सजना कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। विद्यालय परिसर में जन्माष्टमी की थीम पर सजावट भी की गई, जिससे वातावरण पूरी तरह कृष्णमय नजर आया।
शिक्षिकाओं ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके बाल स्वरूप तथा जन्माष्टमी पर्व के महत्व के बारे में जानकारी दी। विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मकता एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने में भी सहायक होते हैं।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों और शिक्षिकाओं ने मिलकर जन्माष्टमी की खुशियां साझा कीं।

01/09/2026

मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा 8 सितंबर, 2026 को कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है जोकि उप रोजगार कार्यालय रामपुर में प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकारी शिमला प्रवीन नगराईक ने बताया कि कैंपस इंटरव्यू में ऑरो टेक्सटाइल बद्दी, जिला सोलन द्वारा मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 10वीं/आईटीआई पास अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 28 वर्ष के बीच है, आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 रुपये वेतन के साथ आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी। इन पदों के लिए महिला एवं पुरुष दोनों अभ्यर्थी पात्र हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवारों का रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जिन उम्मीदवारों का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं है, वे eemis.hp.gov.in पर जाकर घर बैठे ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पात्र उम्मीदवार अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं बायोडाटा/रिज्यूम सहित निर्धारित स्थान पर निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं।
अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी 8410184542 तथा 9816021174 पर संपर्क कर सकते हैं।

Address

Chhota Shimla
Arki
173208

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Himachal Report posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share