23/05/2026
आरा। संस्कृति पब्लिक स्कूल, कायमनगर में बुधवार को पांच दिवसीय ग्रीष्म अवकाश कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य बच्चों का सर्वांगीण विकास करना और शिक्षा के साथ रचनात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ाना है।
सचिव व निदेशक ने बताया जरूरी
कार्यक्रम में विद्यालय के सचिव डॉ. अजय सिंह, पूर्व एम.एल.सी, एवं निदेशक डॉ. आलोक सिंह ने कहा कि विद्यालय की गुणवत्ता को सतत विकसित करने के लिए समय-समय पर इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन आवश्यक है। इससे बच्चों में शिक्षा के अलावा अन्य रचनात्मक और कलात्मक कार्यों के प्रति जागरूकता आती है।
कक्षावार बांटी गईं गतिविधियां
आयोजन को कक्षाओं के आधार पर कई वर्गों में बांटा गया है:
नर्सरी से यूकेजी: बच्चों के मनोरंजन के लिए नृत्य एवं संगीत की प्रस्तुति की गई और इसके महत्व को समझाया गया।
कक्षा 1, 2 और 3: कहानी एवं कठपुतली शो के माध्यम से बच्चों की कल्पनाशीलता और अपने विचारों को समझने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया गया।
कक्षा 4, 5 और 6: क्रिकेट एवं शूटिंग का आयोजन किया गया। इससे बच्चों को टीमवर्क, अनुशासन, धैर्य, शारीरिक स्वास्थ्य, एकाग्रता और आत्मनियंत्रण की शिक्षा दी गई।
कक्षा 7 से 10: बच्चों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, ताकि वे आधुनिक तकनीक से जुड़ सकें।
प्राचार्य ने बताया सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी
इस अवसर पर प्राचार्य नितिन मुकेश ने कहा कि नियमित कक्षाओं के अलावा इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अति आवश्यक हैं। इससे बच्चों की छुपी प्रतिभा सामने आती है और आत्मविश्वास बढ़ता है।
शिक्षकों ने दिया भरपूर सहयोग
आयोजन को सफल बनाने में डॉ. सत्यदेव सिंह, डॉ. अमित उपाध्याय, दीपक तिवारी, रोशन सिंह, अमरेश मिश्रा, अशोक सिंह, पियूष भारद्वाज, विशाल, एजाज, सुनील, राम नारायण शुक्ला, समीर, लक्ष्मी सिंह, शिवांगी सिंह, ममता, कोमल, सिमरन, कुमुद सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भरपूर सहयोग दिया।
भोजपुर टुडे संवाददाता - दिलीप कुमार
आरा। संस्कृति पब्लिक स्कूल, कायमनगर में बुधवार को पांच दिवसीय ग्रीष्म अवकाश कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्य...