MSYC _ NYK ARWAL

MSYC _ NYK ARWAL Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from MSYC _ NYK ARWAL, News & Media Website, Basti Bigha , Karpi Arwal, Arwal.

प्रेस विज्ञप्ति      नेहरू युवा केन्द्र अरवल  माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मगध सम...
08/03/2025

प्रेस विज्ञप्ति
नेहरू युवा केन्द्र अरवल माय भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा के द्वारा एस. एम. ई. क्लासेज भदासी में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । युवा क्लब अध्यक्ष सूरज कुमार ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एस. एम. ई . क्लासेज भदासी के डायरेक्टर संतोष कुमार उपस्थित हुए। कार्यक्रम में छात्राओं ने निबंध लेखन प्रतियोगिता में भाग लिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मधु कुमारी द्वितीय स्थान चुबल कुमारी तथा तृतीय स्थान बुसरा प्रवीण को चयन समितियों द्वारा चयन किया गया। चयनित छात्राओं को मुख्य अतिथियों के द्वारा मोमेंटो एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन कहा कि महिलाओं को हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए एवं सकारात्मक उर्जा के साथ देश के विकास में योगदान देना चाहिए। इस कार्यक्रम में सहायक शिक्षक नवीन कुमार,एवं विष्णु कुमार का सराहनीय योगदान रहा।मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा अध्यक्ष सूरज कुमार ने अतिथि एवं सभी छात्राओं को धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आप सबको बहुत-बहुत धन्यवाद।
अध्यक्ष
मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा, करपी,अरवल।
Nehru Yuva Kendra Sangathan - NYKS India

अखबार की सुर्खियां। पत्रकार बंधु को बहुत बहुत धन्यवाद।
18/01/2025

अखबार की सुर्खियां। पत्रकार बंधु को बहुत बहुत धन्यवाद।

भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम साहब की जयंती पर उन्हें नमन करते हैं। उनका जीवन हमें...
15/10/2024

भारत के पूर्व राष्ट्रपति और 'मिसाइल मैन' डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम साहब की जयंती पर उन्हें नमन करते हैं। उनका जीवन हमें सिखाता है कि कैसे कड़ी मेहनत, ज्ञान और दृढ़ संकल्प से जीवन की चुनौतियों को पार किया जा सकता है। उन्होंने युवाओं को सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा दी। कलाम साहब की सादगी, समर्पण और देशप्रेम हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा। आइए उनके आदर्शों को जीवन में अपनाएं और भारत को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएं। ❤️❤️🙏🙏
अध्यक्ष
मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा

26/09/2024

संवाददाता रितिक राज वर्मा

स्वच्छता ही सेवा, कार्यक्रम के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन के ओर से चलाया गया स्वच्छता अभियान।

अरवल। करपी प्रखंड अंतर्गत माई भारत युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेहरू युवा केंद्र संगठन अरवल के तत्वाधान में मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा के द्वारा स्वच्छता ही सेवा के तहत मां सरस्वती शिशु पाठशाला दोर्रा के खेल मैदान में दिनांक 24 सितंबर 2024 को साफ सफाई की गई। विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में राजेश कुमार सिन्हा, सतीश कुमार श्रीवास्तव, युवा क्लब अध्यक्ष सूरज कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें। राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि स्वच्छता बहुत जरूरी है जब हमलोग साफ सफाई पर ध्यान देते रहेंगे तो पर्यावरण भी स्वच्छ रहेंगे हम स्वस्थ रह सकते हैं एवं साथ ही गांव कस्बे में गली नाली की सफाई करेंगे। नेहरू युवा केंद्र संगठन अरवल द्वारा पूरे प्रखंड में सभी ग्राम पंचायतों में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम का आयोजन सार्वजनिक स्थल, धार्मिक स्थल, विद्यालय, कॉलेज एवं अन्य जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना है एवं गली नाली की सफाई स्वयं करना है।

#अरवल #करपी
#मां #सरस्वती #शिशु #पाठशाला
#संगठन



23/09/2024

संवाददाता रितिक राज वर्मा
नेहरू युवा केंद्र ने किया स्वच्छता हीं सेवा कार्यक्रम का आयोजन।
अरवल। करपी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रसलपुर तितिरा में नेहरू युवा केंद्र अरवल के द्वारा स्वच्छता की सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र अरवल के द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय रसलपुर तितिरा में विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि स्वच्छ रहकर हम स्वस्थ रह सकते हैं एवं साथ हीं गांव कस्बे में गली नाली की सफाई करेंगे। नेहरू युवा केंद्र अरवल द्वारा पूरे प्रखंड में सभी ग्राम पंचायतों में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम का आयोजन सार्वजनिक स्थल, धार्मिक स्थल, विद्यालय, कॉलेज एवं अन्य जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना है एवं गली नाली की सफाई स्वयं करना है। इस अवसर पर युवा क्लब अध्यक्ष सूरज कुमार विद्यालय प्रभारी अरुण कुमार चौधरी एवं अन्य लोग शामिल थें।

#स्वच्छता #अभियान
#अरवल #तितीरा #करपी

23/09/2024

संवाददाता रितिक राज वर्मा
मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा ने किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन।
अरवल। करपी प्रखंड अंतर्गत श्री राघव उच्च विद्यालय आनंदपुर में नेहरू युवा केंद्र अरवल के द्वारा स्वच्छता की सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र अरवल के तत्वावधान में मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा के द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्री राघव उच्च विद्यालय आनंदपुर में विद्यालय के छात्र एवं छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ हीं शपथ भी लिया गया। विद्यालय प्रभारी श्रीनिवास कुमार ने बताया कि स्वच्छता बहुत जरूरी है जब हमलोग साफ सफाई पर ध्यान देते रहेंगे तो पर्यावरण भी स्वच्छ रहेंगे हम स्वस्थ रह सकते हैं एवं साथ हीं गांव कस्बे में गली नाली की सफाई करेंगे। नेहरू युवा केंद्र अरवल द्वारा पूरे प्रखंड में सभी ग्राम पंचायतों में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम का आयोजन सार्वजनिक स्थल, धार्मिक स्थल, विद्यालय, काॅलेज एवं अन्य जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच में स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना है एवं गली नाली की सफाई स्वयं करना है। इस अवसर पर उपस्थित मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा अध्यक्ष सूरज कुमार, नीरज कुमार, छात्र शनि कुमार, सत्यम कुमार, सुधीर कुमार, अनिश कुमार, आशिष कुमार, बैजू कुमार, आनंद कुमार का कार्यक्रम में सराहनीय योगदान रहा। मौके पर उपस्थित विद्यालय प्रभारी श्रीनिवास कुमार, शिक्षक अमर कुमार, विजय कुमार, रणविजय कुमार एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
#अरवल #स्वच्छता #हीं #सेवा
#स्वच्छता #अभियान

23/09/2024

संवाददाता रितिक राज वर्मा
मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा ने किया स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन।
अरवल। करपी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कटेसर में नेहरू युवा केंद्र संगठन अरवल के द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नेहरू युवा केंद्र संगठन, अरवल के तत्वावधान में मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा के द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कटेसर के छात्र एवं छात्राओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही शपथ भी लिया गया।विद्यालय प्रभारी उपेन्द्र कुमार ने बताया कि स्वच्छता बहुत जरूरी है जब हमलोग साफ सफाई पर ध्यान देते रहेंगे तो पर्यावरण भी स्वच्छ रहेंगे हम भी स्वस्थ रहेंगे एवं साथ ही गांव कस्बे में गली नाली की सफाई करेंगे। नेहरू युवा केंद्र संगठन अरवल द्वारा पूरे प्रखंड में सभी ग्राम पंचायतों में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा अभियान कार्यक्रम का आयोजन सार्वजनिक स्थल, धार्मिक स्थल, विद्यालय, कॉलेज एवं अन्य जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों के बीच में स्वच्छता के बारे में जागरूकता फैलाना है एवं गली नाली की सफाई स्वयं करना है। इस अवसर पर उपस्थित मगध सम्राट युवा क्लब बस्ती बिगहा अध्यक्ष सूरज कुमार, नीरज कुमार का कार्यक्रम में सराहनीय योगदान रहा। मौके पर उपस्थित विद्यालय प्रभारी उपेन्द्र कुमार, शिक्षक राजू चौधरी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहें।


#स्वक्छता #अभियान
#स्वच्छता #सेवा

अखबार में सुर्खियां। सभी पत्रकार बंधु को धन्यवाद।
07/09/2024

अखबार में सुर्खियां। सभी पत्रकार बंधु को धन्यवाद।

Address

Basti Bigha , Karpi Arwal
Arwal

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when MSYC _ NYK ARWAL posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to MSYC _ NYK ARWAL:

Share