22/04/2022
वन्यजीव तस्करी मामले में विभाग की रेड पुलिस ने काबू किया सफीदों का आशीष पंसारी
( HR40 LIVE HARYANA)
सफीदों के आशीष सफीदों का नामदार चेहरा है क्योंकि इनके भाई विकास गुप्ता शहर की नगर पालिका में पूर्व पार्षद भी रहे हैं कहीं ना कहीं राजनीतिक रसूख की आड में इस प्रकार के धंधे लंबे समय से चले आ रहे हैं
ऐसे लोगों के ऊपर एक कहावत फिट बैठती है बकरे की मां कब तक खैर मनाएगी अवैध तरीके से वन्य जीव की तस्करी से पैसे कमा रहे आशीष की तलाश भी वन विभाग और पुलिस को थी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और बड़े खुलेंगे राज
मामला में लंबी तारे जुड़े होने की आशंका हैं सफीदों: वन्य जीव संरक्षण विभाग की टीम ने सफीदों की पुरानी अनाज मंडी से आशिष कुमार नामक एक व्यक्ति को वन्य जीव अंगों का व्यापार करते हुए रंगे हाथ काबू किया है। पुलिस ने उसके खिलाफ विभाग की शिकायत पर अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार वन्य जीव संरक्षण विभाग जींद को गुप्त सूचना मिली थी कि पुरानी अनाज मंडी निवासी आशिष कुमार वन्य जीवों के अंगों का व्यापार करता है। सूचना के आधार पर विभाग ने निरिक्षक मनवीर सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने सफीदों पुलिस की मदद से आशिष कुमार की दुकान पर रेड की। तलाशी के दौरान विभाग की टीम को दुकान से 2 लंबे टुकडे सांभर के सींग, 3 टुकडे लाल मुंगां (कोरल) तथा कुठ के 13 नगो सहित रंगे हाथ काबु किया। इन सारे अंगों को कब्जे में लेकर वन्य जीव संरक्षण विभाग जींद के निरिक्षक मनवीर सिंह की शिकायत पर पुलिस धारा 2, 9, 39, 44, 48, 49, 51, 55 व वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।