G Hulchul

G Hulchul स्मार्ट होना एक नई सोच

सुपर AI या पब्लिसिटी स्टंट? Anthropic के नए मॉडल पर ‘AI के गॉडफादर’ Geoffrey Hinton की बड़ी टिप्पणीआर्टिफिशियल इंटेलिजें...
13/04/2026

सुपर AI या पब्लिसिटी स्टंट? Anthropic के नए मॉडल पर ‘AI के गॉडफादर’ Geoffrey Hinton की बड़ी टिप्पणी

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में इन दिनों Anthropic के नए AI मॉडल को लेकर काफी हलचल है। कुछ लोग इसे “सुपर AI” की दिशा में बड़ा कदम बता रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ AI के दिग्गज Geoffrey Hinton ने इसे लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने इस पूरे मामले को “ड्रामा” और संभावित रूप से “पब्लिसिटी स्टंट” तक करार दिया है।...

क्या Anthropic का सुपर AI सच में खतरनाक है या सिर्फ hype? AI गॉडफादर Geoffrey Hinton के बयान से समझें पूरा मामला।

20/03/2026

रविवार की शाम को मनाया जायेगा श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव : योगेश कंसल शहर के रत्तक रोड़ स्थित महाराजा अग्रवाल भवन .....

Untitledरविवार की शाम को मनाया जायेगा श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव : योगेश कंसल शहर के रत्तक रोड़ स्थित महाराजा अग्रवाल भव...
20/03/2026

Untitled

रविवार की शाम को मनाया जायेगा श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव : योगेश कंसल शहर के रत्तक रोड़ स्थित महाराजा अग्रवाल भवन में 22 मार्च (रविवार) को श्री खाटू श्याम परिवार के द्वारा बाबा खाटू श्याम का विशाल श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विधायक योगेंद्र राणा शिरकात कर बाबा खाटू श्याम का आशीर्वाद लेने पहुंचेगे ।प्रोग्राम मे भजन गायक अंजली द्विवेदी बरेली, शुभम रूपम कोलकाता शिरकत कर बाबा के भजनों का गुणगान करेंगे। इस बारे में श्री खाटू श्याम परिवार के प्रधान योगेश कंसल ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार रविवार की शाम को विशाल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बाबा का गुणगान सुनने के लिए हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि यह 14वा श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव है। बड़े ही धूमधाम से सभी के सहयोग से मनाया जायेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं को अपील की है कि बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए सभी ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। इस अवसर पर राजेश गोयल, दीपक मित्तल, रवींद्र गर्ग, डॉ श्री राम, राहुल गर्ग, संदीप, सुरेंद्र, दिनेश बिंदल, श्रवण गर्ग, घनश्याम, राजेंद्र जांगड़ा, अंकुल गौतम, प्रदीप पांचाल सहित अन्य मौजूद रहे।

रविवार की शाम को मनाया जायेगा श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव : योगेश कंसल शहर के रत्तक रोड़ स्थित महाराजा अग्रवाल भवन .....

असंध अनाज मंडी में किए 48 ट्रैक्टर वितरितअसंध के विधायक योगेंद्र राणा ने शुक्रवार को नई अनाज मंडी में आत्मा उपक्रम के अं...
20/03/2026

असंध अनाज मंडी में किए 48 ट्रैक्टर वितरित

असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने शुक्रवार को नई अनाज मंडी में आत्मा उपक्रम के अंतर्गत आयोजित किसान प्रशिक्षण शिविर में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने अनुसूचित जाति के पात्र किसानों को लकी ड्रा के माध्यम से लगभग 48 ट्रैक्टर वितरित किए। इस मौके पर विधायक योगेन्द्र राणा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध और आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि इन सभी ट्रैक्टरों पर सरकार की ओर से प्रति किसान 3 लाख रुपये की सब्सिडी दी जाएगी, जबकि शेष राशि का भुगतान किसान द्वारा किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रही और उन्हीं किसानों को इसका लाभ मिला जिन्होंने सरल पोर्टल पर अपना पंजीकरण कराया था।...

असंध के विधायक योगेंद्र राणा ने शुक्रवार को नई अनाज मंडी में आत्मा उपक्रम के अंतर्गत आयोजित किसान प्रशिक्षण शिवि.....

बचपन की दोस्ती बनी जीवनभर का सहारा, मेहर सिंह–पूर्ण सिंह ने कायम की भाईचारे की मिसाल
20/03/2026

बचपन की दोस्ती बनी जीवनभर का सहारा, मेहर सिंह–पूर्ण सिंह ने कायम की भाईचारे की मिसाल

भाईचारा फार्म हाउस’ बना ग्रामीण एकता का केंद्र, हर खुशी-गम में साथ निभाने की अनोखी पहल  गांव जलमाना के दो मित्र मेह.....

अपने 100 साल के भविष्य के स्वयं को एक पत्र: जीवन पर एक अनोखा विचारकभी आपने सोचा है कि अगर आप 100 साल के हो जाएँ, तो आज क...
10/03/2026

अपने 100 साल के भविष्य के स्वयं को एक पत्र: जीवन पर एक अनोखा विचार

कभी आपने सोचा है कि अगर आप 100 साल के हो जाएँ, तो आज के अपने आप को देखकर क्या महसूस करेंगे? शायद आप अपने फैसलों को याद करेंगे, कुछ बातों पर गर्व होगा और कुछ बातों पर अफसोस भी। इसी विचार से जुड़ा एक दिलचस्प अभ्यास है — अपने 100 साल के भविष्य के स्वयं को एक पत्र लिखना।...

अगर आप 100 साल के हो जाएँ तो अपने भविष्य के स्वयं को क्या लिखेंगे? जानिए कैसे यह अनोखी सोच जीवन, सपनों और लक्ष्यों को सम...

जब जीवन में मदद की ज़रूरत हो: सही सहारा कैसे पहचानें और कहाँ खोजेंआज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में तनाव, चिंता और मानसिक दबा...
10/03/2026

जब जीवन में मदद की ज़रूरत हो: सही सहारा कैसे पहचानें और कहाँ खोजें

आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में तनाव, चिंता और मानसिक दबाव आम हो गए हैं। काम का बढ़ता दबाव, पारिवारिक जिम्मेदारियाँ, आर्थिक चुनौतियाँ और सामाजिक अपेक्षाएँ कई लोगों को मानसिक रूप से थका देती हैं। ऐसे समय में मदद लेना बेहद ज़रूरी हो जाता है। हालांकि, बहुत से लोग यह नहीं समझ पाते कि उन्हें किस तरह की मदद की ज़रूरत है और सही सहारा कहाँ मिल सकता है।...

तनाव, चिंता या जीवन की समस्याओं से जूझ रहे हैं? जानिए मुश्किल समय में सही मदद कहाँ और कैसे मिल सकती है।

मासूम शर्मा विवाद , तीन दिन में मांगे माफ़ी नहीं तो होगा मासूम शर्मा का विरोध !सिंगर मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच राजेंद्र ...
27/02/2026

मासूम शर्मा विवाद , तीन दिन में मांगे माफ़ी नहीं तो होगा मासूम शर्मा का विरोध !

सिंगर मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के विवाद को लेकर हैबतपुर के ग्राम सचिवालय में सैकड़ो सरपंचों की हुई पंचायत हैबतपुर,जींद हरियाणा में मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा विवाद को लेकर काफी घमासान बना हुआ है जी हां यह विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा,बीते दिनों मासूम शर्मा ने ANI एजेंसी में दिए इंटरव्यू के बाद विवाद तेजी से आगे बढ़ रहा है जिसमें जींद के गांव हैबतपुर ग्राम सचिवालय में हरियाणा के सरपंचों ने पंचायत की जिसके अंदर सरपंचों के अपमान को लेकर पंचायत ने कड़ा निर्णय लिया है वही हरियाणा सरपंच संगठन के अध्यक्ष रणवीर समैण ने जानकारी देते हुए कहा कि अगर मासूम शर्मा तीन दिन के अंदर पंचायत द्वारा गठित कमेटी में आकर माफी मांगता है तो यह विवाद यहीं पर थम जाएगा । उन्होंने यह भी कहा कि अगर मासूम शर्मा माफी नहीं मांगता तो हरियाणा के अंदर होने वाले मासूम शर्मा के कार्यक्रम को का विरोध किया जाएगा !

सिंगर मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के विवाद को लेकर हैबतपुर के ग्राम सचिवालय में सैकड़ो सरपंचों की हु....

विधायक योगेंद्र राणा ने विधानसभा में फिर उठाया मुद्दा !हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दौरान विधायक योगेंद्र राणा ने असंध क...
25/02/2026

विधायक योगेंद्र राणा ने विधानसभा में फिर उठाया मुद्दा !

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दौरान विधायक योगेंद्र राणा ने असंध के मूनक में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु गाँव मुनक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के रुके हुए निर्माण कार्य को लेकर सदन में अपनी बात रखी। विधायक ने कहा कि पानीपत रिफाइनरी नजदीक होने से मूनक गांव में पीएचसी बनने से यहां से गुजरने वाले लोगों को भी लाभ होगा। दुर्घटनाओं और आपातकालीन चिकित्सा मामलों में लोगों को त्वरित उपचार मिल सकेगा।...

हरियाणा विधानसभा बजट सत्र के दौरान विधायक योगेंद्र राणा ने असंध के मूनक में लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवान.....

जेडी इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह में एसपी कुलदीप सिंह बच्चो का मनोबल बढ़ाने पहुंचे !अ...
25/02/2026

जेडी इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह में एसपी कुलदीप सिंह बच्चो का मनोबल बढ़ाने पहुंचे !

असंध । असंध रोड स्थित जेडी इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर जींद एसपी कुलदीप सिंह व विशेष अतिथि के तौर सफीदों डीएसपी गौरव शर्मा ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि को सम्मानित कर व सरस्वती वंदना से हुई। विद्यार्थियों के पुरस्कार वितरण समारोह में सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में प्रथम , द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी महक , हार्दिक व् महक प्रीत को लैपटॉप, टैब , स्मार्ट वॉच और नगद इनाम से सम्मानित किया गया। कक्षा चौथी से नौवीं तक की परीक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। …...

असंध । असंध रोड स्थित जेडी इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जि.....

शेखुपुरा-कुरलन मार्ग पर डाले पत्थरों से बढ़ी मुसीबतें, किसान-मजदूर व स्कूली बच्चे रोज उठा रहे जोखिमशेखुपुरा गांव से कुरल...
25/02/2026

शेखुपुरा-कुरलन मार्ग पर डाले पत्थरों से बढ़ी मुसीबतें, किसान-मजदूर व स्कूली बच्चे रोज उठा रहे जोखिम

शेखुपुरा गांव से कुरलन जाने वाले मुख्य मार्ग पर डाले गए पत्थरों (रोड़े) ने आवागमन को कष्टमय बना दिया है। शेखुपुरा, कुरलन और ठरवा मजरा के किसानों, मजदूरों, पशुपालकों और स्कूली बच्चों को रोजाना इस रास्ते से गुजरते समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब नौ महीनों से सड़क पर रोड़ा डाला हुआ है, जिससे दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीण नरसी राम ने बताया कि वे तीन-चार बार अपनी साइकिल के टायर-ट्यूब बदलवा चुके हैं और आए दिन साइकिल का लंगर निकलवा रहे है। राजमिस्त्री सतीश बाल्मीकि ने कहा कि उन्हें आसपास के तीन गांवों में चिनाई कार्य के लिए मोटरसाइकिल से आना-जाना पड़ता है, लेकिन रास्ते में भारी वाहनों के नीचे से उछलकर पत्थर लगते हैं, जिससे जान का खतरा बना रहता है।...

शेखुपुरा गांव से कुरलन जाने वाले मुख्य मार्ग पर डाले गए पत्थरों (रोड़े) ने आवागमन को कष्टमय बना दिया है। शेखुपुरा, क...

Address

Main Bazaar
Assandh

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when G Hulchul posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to G Hulchul:

Share