29/08/2025
अलीगढ़ रामघाट कल्याण मार्ग जरगवां में सड़क में हो रहे गड्ढों में गिरकर दो बाइक सवार घायल
*जे पी गौतम*
रामघाट बुलंदशहर अलीगढ़ रामघाट कल्याण सिंह मार्ग जरगवां में सड़क में हो गहरे गड्ढों में बाइक सवार गिरकर कर गंभीर रूप से घायल हो गए रिकॉर्डर मेडिकल भर्ती कराया गया है
आपको बता दें अलीगढ़ रामघाट कल्याण सिंह मार्ग गांव जरगवां में दीपक प्रजापति पेंट कलर की दुकान के सामने गांव की नालियों के पानी का निकलने के लिए कोई रास्ता ना होने के कारण सड़क पर पानी भरने से सड़क में गहरी लंबे गड्ढे पड़ गए हैं जिसके कारण स्कूली बच्चे वाहन चालक बेहद परेशान है इन गड्ढों के कारण दो बाइक सवार गत रात्रि 10:00 बजे गिरकर गंभीर रूप घायल हो गए सूचना पाकर मौके पर पहुंची 112 नंबर की पुलिस ने आनन फानन में दोनों बाइक सवार घायलों को अलीगढ़ मेडिकल भिजवाया गया
इस संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई हरीश लोधी ने बताया इन गड्ढों को कई भरवा चुके हैं बार-बार गांव की नालियों का पानी सड़क पर आने के कारण सड़क टूट कर गड्ढे बन जाते हैं
जब तक गांव नालियों का पानी सड़क पर आना बंद नहीं होगा यही समस्या बनती रहेगी इस संबंध में डिबाई ब्लॉक के बीडीओ को पत्र भेजकर अवगत कराके पानी की समस्या को हल कराया जाएगा