CM News Network

CM News Network आजमगढ़ जिले की सभी खबरों के लिए पेज को फॉलो जरूर करें।
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें ।
मो.9565991494

बिना नंबर प्लेट और जर्जर स्कूली वाहन से बच्चों की ढुलाई, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवालअतरौलिया, आजमगढ़। जनपद में जिलाधिकारी ...
15/07/2026

बिना नंबर प्लेट और जर्जर स्कूली वाहन से बच्चों की ढुलाई, सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
अतरौलिया, आजमगढ़। जनपद में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर स्कूली वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच अतरौलिया क्षेत्र में एक निजी विद्यालय का कथित तौर पर बिना नंबर प्लेट और जर्जर हालत में स्कूली वाहन सड़कों पर बच्चों को लेकर दौड़ता दिखाई दिया, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि वाहन की स्थिति बेहद खराब है। वाहन के कई हिस्सों में जंग लगी हुई है और उस पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी है। प्रथम दृष्टया वाहन की हालत देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वह सुरक्षा मानकों पर खरा नहीं उतरता। बावजूद इसके, उसी वाहन में मासूम बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय लाया और ले जाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब प्रशासन पूरे जिले में स्कूली वाहनों की जांच कर रहा है, तब ऐसे वाहन खुलेआम कैसे संचालित हो रहे हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से मामले की जांच कर वाहन की फिटनेस, परमिट, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच कराने तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित विद्यालय प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। ऐसे में यदि कोई वाहन निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन नहीं कर रहा है, तो उस पर तत्काल कार्रवाई आवश्यक है। अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले का संज्ञान लेकर क्या कदम उठाता है।

12/07/2026

33 हजार वोल्ट हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवती की दर्दनाक मौत, आम तोड़ते समय हुआ हादसा

पाही पर दादा की हत्या तो घर में पोते की कुल्हाड़ी से हत्या, दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनीदिल्ली से प्रतियोगी परीक्षा...
10/07/2026

पाही पर दादा की हत्या तो घर में पोते की कुल्हाड़ी से हत्या, दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी

दिल्ली से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था युवक
फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड ने जुटाए साक्ष्य

पवई (आजमगढ़)। पवई थाना क्षेत्र के हेवती गांव में सोमवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब दादा और पोते की निर्मम हत्या की खबर सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने 70 वर्षीय जगदम्बा प्रसाद यादव और उनके 25 वर्षीय पोते श्रेयांशु उर्फ अंकित यादव की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में दहशत और शोक का माहौल है। वही हत्याकांड की जानकारी होने पर घटना स्थल आलाधिकारियों ने पहुँचकर ढांढस बंधाया और मामले की गहन जांच पड़ताल का आश्वासन किया ।
जानकारी के अनुसार, जगदम्बा प्रसाद यादव रात में गांव से लगभग 300 मीटर दूर स्थित अपनी पाही (छावनी) पर सो रहे थे, जबकि उनका पोता अंकित घर में था। देर रात करीब 75 वर्षीय दादी फूलकुमारी को कुछ आहट सुनाई दी। उन्होंने अंकित का नाम लेकर आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो घर में सो रहे अंकित के भाई शिवराज यादव, शिवकुमार और माता रबिंद्रा यादव बाहर आए।
परिजनों ने अंकित को लहूलुहान हालत में पाया और तत्काल इलाज के लिए अंबेडकर नगर के नग जलालपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसी दौरान पाही से सूचना मिली कि दादा जगदम्बा प्रसाद भी खून से लथपथ मृत अवस्था में पड़े हैं।
मृतक अंकित दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था और कुछ दिन पहले ही गांव आया था। दोहरे हत्याकांड की सूचना मिलते ही एडीजे लायन ऑर्डर वाराणसी पीयूष मोड़िया , कप्तान डॉ अनिल कुमार , ग्रामीण पुलिस अधीक्षक चिराग जैन, सीओ किरण पाल सिंह, थानाध्यक्ष मनीष पाल तथा आसपास के थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिले से आई फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने घर से करीब 200 मीटर दूर एक कुल्हाड़ी भी बरामद की है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
परिजनों ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व गांव के कुछ पट्टीदारों से रास्ते को लेकर विवाद हुआ था। मृतक के भाई शिवराज यादव ने राजमन यादव, राम उजागिर ,सन्तोष और सभाजीत के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है। कप्तान डॉ अनिल कुमार का कहना है कि तहरीर के अनुसार कार्यवाही की जा रही है । हत्याकांड के खुलासे के लिए कई टीमें गठित किया गया है । शीघ्र ही हत्याकांड के मामले का खुलासा किया जायेगा ।

🎉 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ बड़े भैया! 🎉अतरौलिया की शान, निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान, आदरणीय बड़े भाई आ...
09/07/2026

🎉 जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ बड़े भैया! 🎉

अतरौलिया की शान, निर्भीक एवं निष्पक्ष पत्रकारिता की पहचान, आदरणीय बड़े भाई आशीष कुमार निषाद जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ एवं बधाई। 🌹

आपकी बेबाक लेखनी, सत्य के प्रति आपकी निष्ठा और जनता की आवाज़ को बुलंद करने का आपका जज़्बा हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। आपने अपनी मेहनत, ईमानदारी और समर्पण से पत्रकारिता के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाई है।

ईश्वर से प्रार्थना है कि बाबा विश्वनाथ की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुख-समृद्धि और निरंतर सफलता प्राप्त हो। आपकी कलम हमेशा सत्य और न्याय की आवाज़ बनकर समाज का मार्गदर्शन करती रहे।

🎂 जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएँ बड़े भैया!
आपका हर नया वर्ष नई ऊँचाइयाँ, नई सफलताएँ और असीम खुशियाँ लेकर आए।

🌹 हर दिन हो आपका खास,
हर सपना हो आपका साकार।
यही है दिल से दुआ हमारी,
सदा मुस्कुराते रहें आप हर बार। 🎉🎂

09/07/2026

अतरौलिया। खेलते समय सर्पडंस से ढाई वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम।

07/07/2026

अतरौलिया। यूपीएससी में 457वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनीं रोली मद्धेशिया का अतरौलिया में भव्य स्वागत

06/07/2026

अतरौलिया। संदिग्ध हालात में नहर किनारे मिला मजदूर का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

06/07/2026

अतरौलिया । अवैध कब्ज़ा धारकों पर स्थानीय प्रशासन की कार्रवाई ,बुलडोजर लगाकर खाली कराया गया नवीन परती की भूमि।
नहीं किया जाएगा।

02/07/2026

अतरौलिया के सुखीपुर गांव में सर्पदंश से बीए छात्रा की मौत, परिवार में मचा कोहराम
#सर्पदंश #आजमगढ़ #अतरौलिया #उत्तरप्रदेश #ब्रेकिंगन्यूज़ #स्थानीयसमाचार

01/07/2026

कोहड़ीखुर्द के पास तेज रफ्तार बाइक ढलाई मशीन से टकराई, युवक गंभीर घायल, युवक की लापरवाही आई सामने

Address

Atraulia
223223

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when CM News Network posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share