Auraiya Times

Call Directions Website Contact the business

Auraiya Times नमस्ते औरैया!

Auraiya Times एक स्थानीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जहाँ औरैया व आसपास की ताज़ा, विश्वसनीय और ज़मीनी खबरें मिलती हैं। हम जनहित से जुड़ी खबरें निष्पक्षता और ज़िम्मेदारी से प्रस्तुत करते हैं। औरैया टाइम्स एक क्षेत्रीय न्यूज़ पोर्टल है जिसमे जिले की हर खबर हिंदी भाषा में प्रकाशित की जाती हैं | हम अपने जनपद वासियो को जिले की हर छोटी से छोटी एवं बड़ी से बड़ी खबर से रूबरू करवाने का प्रयाश करते है और खबर की सत्यता की जाँच करके के ही हम अपने पाठको तक पहुँचाने का प्रयाश करते हैं | ख़बरों से सम्बंधित क्षेत्र जैसे राजनीतिक,अपराध,जिला प्रशाशन,सरकारी योजनायें,किसानो की समस्याएं ,शिक्षा आदि विषयों पर ख़बरें प्रकाशित की जाती हैं |

औरैया टाइम्स का उद्देश्य है लोगो को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाये और उनकी समस्याओ के लिए निस्तारण के लिए एक सशक्त माध्यम बना जाये

16/10/2026

औरैया में नशे के कारोबार पर पुलिस की कार्रवाई!

फफूंद रोड नहर पुल के पास से एक युवक गिरफ्तार। पुलिस के मुताबिक, उसके कब्जे से कोकीन, M**A और मेथामफेटामाइन समेत करीब 20 लाख रुपये के मादक पदार्थ बरामद हुए। आरोपी पर गाजियाबाद से नशीले पदार्थ लाकर बेचने का आरोप है।

#औरैया

16/10/2026

75 साल के रामसुगर और 30 साल की रीना राजपूत की सगाई चर्चा में!

औरैया की इस कहानी ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। दोनों की उम्र में करीब 45 साल का अंतर है। कोई इसे प्यार की नई शुरुआत बता रहा है, तो कोई उम्र के अंतर पर सवाल उठा रहा है। आपकी राय क्या है—रिश्ते में उम्र ज्यादा मायने रखती है या आपसी समझ, सहमति और सम्मान?

# #

16/10/2026

📍 अजीतमल, औरैया के श्री जन सहयोगी इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के सदस्यों ने प्रबंधक पर मनमानी और नियमों की अनदेखी के आरोप लगाए हैं।

शिकायत के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक और जिला विद्यालय निरीक्षक ने आख्या मांगी है। अब सवाल है कि कार्यभार ग्रहण कराने की प्रक्रिया में नियमों का पालन हुआ या नहीं?

फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और विभागीय जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी है।

#शिक्षाविभाग #इंटरकॉलेज #प्रधानाचार्य #उत्तरप्रदेश

15/10/2026

औरैया के नुमाइश मैदान में रामलीला के सातवें दिन निषाद मिलन और केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन हुआ। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम की लीला का आनंद लिया। मंचन ने प्रेम, समर्पण, मित्रता और सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

#रामलीला #तिलकनगर #निषादमिलन #केवटसंवाद #जयश्रीराम #धार्मिकआयोजन

🗳️ आपकी राय, औरैया की आवाज!औरैया विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट का प्रबल दावेदार कौन है? 🤔💬 अपनी राय क...
15/10/2026

🗳️ आपकी राय, औरैया की आवाज!

औरैया विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट का प्रबल दावेदार कौन है? 🤔

💬 अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर लिखें। आपके अनुसार कौन-सा चेहरा बसपा की ओर से मजबूत दावेदारी पेश कर सकता है?

📊 जनता की राय से बनेगा हमारा सर्वे! जिन 3–4 नेताओं के नाम सबसे ज्यादा सामने आएंगे, उन्हें हमारे फाइनल वोटिंग पोल में शामिल किया जाएगा।

📍 जुड़े रहिए Auraiya Times के साथ और अपनी राय बेबाकी से रखिए।

#औरैया #औरैयाविधानसभा #बसपा #जनताकीराय #औरैया_न्यूज़

15/10/2026

“धन के निमित्त धर्म नहीं त्यागूंगा और छिड़ गया युद्ध तो बम-गोले भी दागूंगा।”

वाराणसी में भारत सेवाश्रम संघ के शताब्दी समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह बयान चर्चा में है। उन्होंने धर्म के प्रति निष्ठा, राष्ट्ररक्षा और जरूरत पड़ने पर संघर्ष के लिए तैयार रहने की बात कही।

आप योगी जी के इस बेबाक बयान को कैसे देखते हैं? 💬

#योगीआदित्यनाथ #वाराणसी

 #उत्तरप्रदेश पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का आदेश, तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निवर्तमान ग्र...
14/10/2026

#उत्तरप्रदेश पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का आदेश, तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निवर्तमान ग्राम प्रधानों को चुनाव तक प्रशासक बनाए रखने के फैसले को वैध माना। कोर्ट के अनुसार, चुनाव प्रक्रिया मौजूदा नियमों के तहत होगी और 27% ओबीसी आरक्षण के प्रावधान का पालन किया जाएगा।

#उत्तरप्रदेश #पंचायतचुनाव #इलाहाबादहाईकोर्ट

13/10/2026

#औरैया: भक्ति के साथ सामाजिक एकता की मिसाल पेश कर रही अजीतमल की समिति!

अजीतमल के बाबरपुर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में जी हां बजरंग सेवा समिति ने सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। समिति दो वर्षों से अधिक समय से हर मंगलवार यह आयोजन कर रही है और जाति-पाति से ऊपर उठकर भाईचारे व समरसता का संदेश दे रही है।

#बजरंगसेवासमिति #सुंदरकांड #जयश्रीराम #सामाजिकसमरसता

13/10/2026

औरैया के बेला थाना क्षेत्र के दलपपुर जंगल में मिले युवती के शव के मामले में पुलिस ने मृतका के पिता चंद्रप्रकाश और रिश्तेदार दीपक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान कन्नौज निवासी 16 वर्षीय शिवानी के रूप में हुई।

पुलिस का दावा है कि बेटी की हत्या कर शव को गड्ढे में छिपाया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर मोटरसाइकिल और फावड़ा भी बरामद किया गया। शव की पहचान न होने पर रक्तदाता समूह ने मृतका का अंतिम संस्कार कराया था।

13/10/2026

औरैया के भगौतीपुर सरैया गांव में मिट्टी हटाने को लेकर हुआ विवाद दर्दनाक घटना में बदल गया। गंभीर रूप से झुलसे श्रीकांत उर्फ टिल्लू की दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

परिजनों ने मृतक के सगे भाई अनुरुद्ध सिंह उर्फ रेनू और उनकी पत्नी सुधा देवी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। मामले में FIR दर्ज है और पुलिस जांच जारी है।

घटना के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Address

Auraiya
206122

Opening Hours

Monday 9am - 7pm
Tuesday 9am - 7pm
Wednesday 9am - 7pm
Thursday 9am - 7pm
Friday 9am - 7pm
Saturday 9am - 7pm
Sunday 10am - 3pm

Telephone

+918700375245

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Auraiya Times posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Auraiya Times:

Shortcuts

Share