10/05/2026
📍 अछल्दा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की उठी मांग
आज दिनांक 10-05-2026 को अछल्दा रेलवे स्टेशन पर एकलव्य वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों द्वारा स्टेशन अधीक्षक आस्तिक जी को ज्ञापन सौंपा गया।
👉 कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनों के ठहराव को पुनः शुरू कराने की मांग को लेकर यह पहल की गई।
इस दौरान सोसायटी के सदस्य रोहित सिंह, पीयूष यादव और छोटू मौजूद रहे।
🗣️ स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रेनों के ठहराव बंद होने से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
🚆 अब देखना यह है कि रेलवे प्रशासन इस मांग पर क्या कदम उठाता है।