Aurangabad Bihar Updates - Panthalassa News

Aurangabad Bihar Updates - Panthalassa News बिहार की खबरे, Breaking News, Live News Hindi, आज की ताजा खबर

03/09/2026
2 करोड़ का बजट, 40 करोड़ की कमाई! इसे कहते हैं नीम करौली बाबा का चमत्कार! बिना किसी बड़े सुपरस्टार और बिना भारी भरकम प्र...
02/09/2026

2 करोड़ का बजट, 40 करोड़ की कमाई! इसे कहते हैं नीम करौली बाबा का चमत्कार!

बिना किसी बड़े सुपरस्टार और बिना भारी भरकम प्रमोशन के, फिल्म 'हनुमान अंश' ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है। फिल्म की टीम ने रिलीज से पहले बाबा के दर पर माथा टेका था, और आज नतीजा सबके सामने है।

बाबा की कृपा जिस पर हो जाए, उसका समय बदलते देर नहीं लगती।

पोस्ट को शेयर करें और लिखें— जय श्री राम, जय बाबा नीम करौली!

01/09/2026

बिहार के औरंगाबाद में एक छात्रा के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता को तीन युवकों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोप है कि मनचलों ने छात्रा का अपहरण कर चलती कार में करीब 6 घंटे तक उसके साथ हैवानियत की। इसके बाद आरोपी पीड़िता को उसके गांव के समीप फेंककर मौके से फरार हो गए।

घटना की भनक लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पीड़िता की शिकायत और परिजनों के बयान के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, घटना में शामिल तीसरे मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और मामले से जुड़े सभी वैज्ञानिक व तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों में इस जघन्य अपराध को लेकर भारी आक्रोश है और सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की जा रही है।

31/08/2026

देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट इलाके से एक बेहद खौफनाक और शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले की रहने वाली 11वीं कक्षा की एक 16 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ चलती स्लीपर बस के भीतर कथित तौर पर गैंगरेप किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

रास्ता भटकने पर बनी शिकार

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता का अपने घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद वह बिना बताए घर से निकल गई। इस दौरान तेज बारिश और अंधेरे के कारण वह रास्ता भटक गई और गलती से ग्रेटर नोएडा के परी चौक पहुंच गई।

वहां से नोएडा जाने के लिए उसने सड़क से गुजर रही एक खाली निजी स्लीपर बस को रुकने का इशारा किया। बस के रुकते ही वह उसमें सवार हो गई। आरोप है कि बस में सवार ड्राइवर और कंडक्टर ने छात्रा को अकेला देखकर उसकी नीयत बिगड़ गई। दोनों ने मिलकर नाबालिग के साथ यौन हिंसा की और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस हरकत में आई और इलाके में छानबीन शुरू की। तकनीकी निगरानी और सुरागों के आधार पर पुलिस ने तिमारपुर स्थित एक बस पार्किंग से दोनों आरोपियों (ड्राइवर और कंडक्टर) को धर दबोचा।

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल स्लीपर बस को जब्त कर लिया है और साक्ष्य जुटाने के लिए उसकी फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में कड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और छात्रा को चिकित्सीय व कानूनी सहायता प्रदान की जा रही है। महिला सुरक्षा पर उठे इस गंभीर सवाल ने एक बार फिर शहर में सनसनी फैला दी है।

27/08/2026

🌸 रक्षाबंधन 2026 शुभ मुहूर्त | 28 अगस्त 2026 🌸

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास का पवित्र बंधन और भी खास बनाएं। 🪷

📅 रक्षाबंधन की तारीख: 28 अगस्त 2026, शुक्रवार

🕉️ रक्षाबंधन का मुख्य शुभ मुहूर्त:
⏰ सुबह 05:58 AM से दोपहर 01:30 PM तक
(पूर्णिमा तिथि समाप्त होने तक)

🌿 अमृत/शुभ चौघड़िया मुहूर्त:
• सुबह 05:58 AM – 07:34 AM — चर
• सुबह 07:34 AM – 09:09 AM — लाभ
• सुबह 09:09 AM – 10:45 AM — अमृत

✨ अभिजीत मुहूर्त:
⏰ सुबह 11:56 AM से दोपहर 12:47 PM तक

🙏 इस रक्षाबंधन अपने भाई-बहन की कलाई पर प्रेम, सुरक्षा और खुशियों की राखी बांधें।
रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं! ❤️

🔎 रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त 2026 | Raksha Bandhan 2026 Muhurat | Rakhi Shubh Muhurat 2026 | Raksha Bandhan Date 2026 | 28 August 2026 Raksha Bandhan | राखी बांधने का शुभ समय | रक्षाबंधन पूजा मुहूर्त | अभिजीत मुहूर्त

#रक्षाबंधन2026 #रक्षाबंधन #रक्षाबंधनशुभमुहूर्त #राखी #राखी2026 #राखीबांधनेकाशुभसमय #अभिजीतमुहूर्त #शुभमुहूर्त

27/08/2026

आरजेडी नेता तेजप्रताप यादव ने भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर तीखा जुबानी हमला बोला है। तेजप्रताप ने पवन सिंह पर शराब पीकर मंच पर ठुमका लगाने का गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें 'लफुआ' तक कह दिया। इसके साथ ही उन्होंने प्रशासन से पवन सिंह की अल्कोहल टेस्ट कराने की मांग की है। इस बयान से बिहार में नया सियासी बवाल खड़ा हो गया है।

26/08/2026

Yash की बहुप्रतीक्षित फिल्म Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई में फिल्म के लिए सुबह 6 बजे और रात 11:45 बजे तक के शो जोड़े गए।

Address

Aurangabad

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aurangabad Bihar Updates - Panthalassa News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Aurangabad Bihar Updates - Panthalassa News:

Shortcuts

Share