
15/07/2024
चंबल आए दुर्लभ 'साल और ढोर' कछुओं के दो हजार से अधिक नन्हें मेहमान; मगरमच्छ के 234 शिशुओं का हुआ जन्म
उत्तर प्रदेश के आगरा में चंबल के कुनबे में दुनियाभर में दुर्लभ हुए साल और ढोर प्रजाति के कछुओं के 2237 बच्चे शामिल हुए हैं। कछुओं की साल प्रजाति सिर्फ चंबल नदी में बची है, जबकि ढोर प्रजाति के 98 फीसदी कछुए चंबल नदी में हैं। दो फीसदी कछुए गंगा और यमुना नदी में हैं।
कछुओं की 500 मादाएं चंबल नदी में हैं। चंबल के रेंजर उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मार्च में रेहा, विप्रावली, उमरैठा, महुआशाला, चीकनीपुरा, नंदगवां वन ब्लॉक में 92 नेस्ट में कछुओं ने 2325 अंडे दिए थे। मई में हुई हैचिंग में 2237 नन्हे मेहमानों का जन्म हुआ है। 88 अंडे नष्ट हुए हैं।