Aary Prayas News

Aary Prayas News आर्य प्रयास समाचार (सच तक)

शोक संदेश देव बक्श बलदेव स्मारक इंटर कॉलेज हनुमानगंज सरूरपुर अयोध्या के चपरासी रन बहादुर यादव का हुआ आकस्मिक निधन lभगवान...
22/04/2026

शोक संदेश

देव बक्श बलदेव स्मारक इंटर कॉलेज हनुमानगंज सरूरपुर

अयोध्या के चपरासी रन बहादुर यादव का हुआ आकस्मिक

निधन l

भगवान अपने श्री चरणों में स्थान दें, ओम शांति ,ओम शांति l

युवक की पिटाई मामले में एक दरोगा व दो सिपाही लाइन हाजिर lअयोध्या/कुमारगंजअयोध्या जिले के कुमारगंज कस्बे में बाइक की चाबी...
14/04/2026

युवक की पिटाई मामले में एक दरोगा व दो सिपाही लाइन हाजिर l
अयोध्या/कुमारगंज
अयोध्या जिले के कुमारगंज कस्बे में बाइक की चाबी मांगने की बात को लेकर अनावश्यक रूप से 25 वर्षीय युवक की पुलिस कर्मियों द्वारा बर्बरता पूर्वक पिटाई किए जाने के मामले ने इस कदर तूल पकड़ लिया कि थाने के एक उप निरीक्षक सहित दो सिपाहियों को एसएसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। हालांकि अभी समूचे घटनाक्रम के सूत्रधार आरोपी एक सिपाही के खिलाफ कार्यवाही नहीं हो सकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे चूड़ामणि अकमा निवासी संतोष पाण्डेय का 25 वर्षीय बेटा हरिकृष्ण पाण्डेय बाइक लेकर कुमारगंज बाजार गया था, रास्ते में बाइक का पेट्रोल खत्म हो जाने के कारण वह पैदल ही पेट्रोल भरवाने के लिए बाइक लेकर हनुमानगढ़ी के पास पहुंचा जहां एक मोमोज की दुकान पर थाने के तीन सिपाही सिविल ड्रेस में मोमोस खा रहे थे। युवक ने उन्ही सिपाहियों से टंकी का लॉक खोलने के लिए चाबी मांग ली।फिर क्या था तीनों सिपाही युवक पर बिफर पड़े और कहा कि यह बाइक चोरी की है। मौके पर मौजूद सिपाहियों उमेश गौतम, भगवान सिंह एवं शशिकांत मिश्रा ने युवक हरिकृष्ण की पिटाई शुरू कर दी। यह देख मौके पर भारी संख्या में बाजार के व्यापारी भी पहुंच गए। इतने में सिपाहियों ने थाने से उपनिरीक्षक विमल कुमार यादव को बुला लिया। फिर क्या था तीनों सिपाही एवं दरोगा ने पहले युवक को खूब जमकर बाजार में ही पीटा, फिर उसे थाने लाद ले गए। आरोप है कि थाने में भी उपरोक्त चारों पुलिसकर्मी उसे लाठियों से पीटते रहे। प्राप्त जानकारी पर युवक के पिता संतोष पाण्डेय कुमारगंज कस्बे से दर्जनों व्यापारियों के साथ थाने पहुंच गए। भारी संख्या में लोगों के थाने पहुंचने के बाद चारों पुलिस कर्मियों ने युवक को पीटना बंद किया। गुस्साए एवं आक्रोशित लोगों ने घटना की जानकारी क्षेत्रीय विधायक चंद्रभानु पासवान को दी। सूचना मिलते ही विधायक भी थाने पहुंच गए। उधर क्षेत्रीय विधायक के साथ दर्जनों की संख्या में उनके समर्थकों के थाने पहुंचने के बाद कुमारगंज पुलिस के हाथ पांव फूल गए और उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी विभागीय उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बलवंत चौधरी एवं क्षेत्राधिकारी पीयूष भी थाने पहुंच गए। विधायक एवं उनके दर्जनों समर्थकों को देख घबराई पुलिस ने आनन फानन में मिल्कीपुर सर्कल के खंडासा एवं इनायत नगर थानों से भी अतिरिक्त फोर्स बुला ली। थाने पहुंचे विधायक चंद्रभानु पासवान युवक की पिटाई का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखने के बाद आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्यवाही की जिद पर अड़ गए। युवक के पिता संतोष पाण्डेय ने बेवजह पिटाई करने वाले दरोगा विमल कुमार यादव सहित तीनों सिपाहियों के खिलाफ मुकदमा कायम किए जाने हेतु तहरीर दी। थानाध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने पिटाई से घायल युवक हरिकृष्ण पाण्डेय का मेडिकल परीक्षण कराए जाने हेतु 100शैय्या चिकित्सालय कुमारगंज भेजा। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही का भरोसा दिलाया तब जाकर मामला शांत हुआ और आक्रोशित व्यापारी तथा ग्रामीण अपने घरों को वापस गए। हालांकि पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों की ओर से घटनाक्रम का संज्ञान लेते हुए आरोपी किए गए चारों पुलिस कर्मियों में से एक दरोगा विमल कुमार यादव तथा सिपाही शशिकांत मिश्रा एवं भगवान सिंह कोलाइन हाजिर कर दिया है जबकि घटना के मुख्य सूत्रधार सिपाही उमेश गौतम पर अभी कोई भी कार्यवाही नहीं हो सकी है। जिसे लेकर अभी भी क्षेत्रवासी लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है।

धर्मेन्द्र शुक्ल की बङी माता जी का निधन, मंगलवार को राजघाट कुङवार में होगा अंतिम संस्कार lशोक की लहर, परिजनों में व्याप्...
13/04/2026

धर्मेन्द्र शुक्ल की बङी माता जी का निधन, मंगलवार को राजघाट कुङवार में होगा अंतिम संस्कार l

शोक की लहर, परिजनों में व्याप्त दुःख — सुबह 8 बजे होगा अंतिम संस्कार
************************************************
सुल्तानपुर। जनपद के बल्दीराय तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पूरे कंधई शुक्ल, बघौना की निवासी पूज्यनीय बङी मां श्रीमती गायत्री देवी, पत्नी स्वर्गीय श्री राधे श्याम शुक्ल का सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को सायं लगभग 6 बजे निधन हो गया।

उनके निधन से पूरे परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
दिवंगत के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया 14 अप्रैल 2026, दिन मंगलवार को प्रातः 8 बजे राजघाट कुङवार में संपन्न होगी।
शोकाकुल परिवार मेंराम यज्ञ शुक्ल, बालकृष्ण शुक्ल, अमितेन्द्र शुक्ल, ऋषि शुक्ल, राम अंजोर शुक्ल, राम सागर शुक्ल, श्री निवास शुक्ल, धर्मेन्द्र शुक्ल, भूपेन्द्र शुक्ल, अक्षय शुक्ल, देवेन्द्र शुक्ल, विष्णु देव जी महराज, स्वतंत्र देव शुक्ल सहित अन्य परिजन शामिल हैं। दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में धैर्य एवं सहनशक्ति प्रदान करें।
ॐ शान्ति ॐ शान्ति ॐ शान्ति

शोक संदेश सुधांशु तिवारी का हुआ आकस्मिक निधन l-------------------------------------------------------अयोध्या कुमारगंज अय...
05/03/2026

शोक संदेश

सुधांशु तिवारी का हुआ आकस्मिक निधन l
-------------------------------------------------------
अयोध्या कुमारगंज

अयोध्या जिले के कुमारगंज के निकट ग्राम सभा तेधा निवासी सुधांशु तिवारी (17वर्ष ) का लंबी बीमारी के कारण अल्पायु में हुआ आकस्मिक निधन l इनके पिता शिवनाथ तिवारी जो पेसे से कृषक है। बताते चले कि सुधांशु तिवारी डॉ0 बद्री प्रसाद स्मारक सर्वोदय इंटर कॉलेज रामगंज में कक्षा 12 का विद्यार्थी था l लंबी बीमारी होने के कारण इस वर्ष की परीक्षा देने में असमर्थ रहा l इस दुखद घटना को लेकर आसपास के लोगों में शोक की लहर।
भगवान अपने श्री चरण में इस पुण्य आत्मा को स्थान दें।

ओम शांति-- ओम शांति।

11/01/2026

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के प्रथम अयोध्या आगमन पर भव्य स्वागत की तैयारी, जिले से महानगर तक जुटे कार्यकर्ता।
::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::
जिले की सीमा से श्रीराम जन्मभूमि तक 28 स्थलों पर होगा स्वागत कार्यक्रम।
-----------------------------------------------
अवध विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह में संगठनात्मक बैठकों में होंगे शामिल/

अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के जिले में प्रथम आगमन को लेकर संगठन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। उनके स्वागत की तैयारियों में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। जिले की सीमा से लेकर अयोध्या महानगर तक 28 स्थलों पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष का काफिला सोमवार 12 बजे जिले की सीमा में प्रवेश करेगा। जिले की सीमा रामसनेही घाट पेट्रोल पंप पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह, विधायक रामचंदर यादव तथा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, जिला प्रभारी मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। महानगर की सीमा में प्रवेश करते ही सहादतगंज ब्रिज के पास विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव और मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह की अगुवाई में अभिनंदन किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह ने बताया कि जिले की सीमा से लेकर अयोध्या नगर तक विभिन्न प्रमुख स्थलों पर स्वागत कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। इनमें वीपी मवई के पास मंदिर, कुड़ा सदाब अम्बेडकर प्रतिमा, अख्तियारपुर मोड़ (लोहियापुल), चौधरी चरण सिंह द्वार महोली, मुबारकगंज चौराहा, रौनाही टोल प्लाजा, मगलसी चौराहा जुबेरगंज बाजार, उदय धर्म कांटा कोटसराय, त्रिमूर्ति होटल अयोध्या, गरुड़ द्वार, सहादतगंज हनुमानगढ़ी, श्यामा प्रसाद मुखर्जी प्रतिमा बस स्टेशन के निकट, पुलिस लाइन तिराहा, रिकाबगंज चौराहा, नियावां चौराहा, गुदडी बाजार, आंख अस्पताल तिराहा, जलकल विभाग कार्यालय के सामने, उदया चौराहा, निषाद राज चौराहा, श्री राम चिकित्सालय के सामने, श्री रामजन्म भूमि के मुख्य द्वार, संस्कत महाविद्यालय के सामने तथा हनुमान गढी तिराहा शामिल हैं।
इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष श्री राम जन्मभूमि मुख्य द्वार पहुंचकर दर्शन करेंगे तथा श्री हनुमानगढ़ी में भी दर्शन-पूजन करेंगे। पंकज चौधरी अवध क्षेत्र की क्षेत्रीय बैठक स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह, राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में करेंगे। साथ ही संगठनात्मक क्षेत्रीय बैठक कुलपति कार्यालय के सभागार में आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि हर स्वागत स्थल पर पुष्प वर्षा, स्वस्तिवाचन, ढोल-नगाड़ा, डमरू, शंखनाद, डीजे और मानव श्रृंखला बनाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं में प्रदेश अध्यक्ष के आगमन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

09/01/2026
04/01/2026

कृषि मौसम विज्ञान विभाग,
आ०न०दे० कृषि एवं प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज अयोध्या।
दिनांक-04-01-2026
अधिकतम तापमान (डिग्री से०) : 16.0 (-4.0)
न्यूनतम तापमान (डिग्री से०) : 7.0 (-0.5)
सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम : 82 प्रतिशत
सापेक्षिक आर्द्रता न्यूनतम : 79 प्रतिशत
हवा की गति : 3.3 कि०मी०/घंटा
हवा की दिशा : उत्तरी-पश्चिमी
पूर्वानुमान:
आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में कोहरा/बादल छाए रहने, औसत तापमान सामान्य के आसपास रहने एवं हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने की संभावना है। जिससे अभी शीतलहर जारी रहने की संभावना है।

Address

Ayodhya

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aary Prayas News posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Shortcuts

Share