manoj mishra

manoj mishra work is worship

16/05/2026
जो कुछ सीखा जीवन के संघर्षों से सीखा हमने जीने का अंदाज बुजुर्गों से सीखा कैसे एक अदावत सब कुछ छीन लिया करती हमने कोर्ट ...
12/05/2026

जो कुछ सीखा जीवन के संघर्षों से सीखा
हमने जीने का अंदाज बुजुर्गों से सीखा
कैसे एक अदावत सब कुछ छीन लिया करती
हमने कोर्ट कचहरी और मुकदमों से सीखा
कांटों में रहकर भी खुशबू बांटी दुनिया को
यह दुस्साहस हमने केवल फूलों से सीखा
पल में कुट्टी कर ले पल में फिर से मिल जाएं
निश्छल मन का यह संवेदन बच्चों से सीखा
व्यर्थ गंवा बैठे हैं हम जीवन के कुछ लम्हे
हर लम्हे की कीमत है यह लम्हों से सीखा
बात इशारों में कैसे होती है गजलों में
ऐसा तौर तरीका हमने गूंगों से सीखा
कैसे शेर कहा जाता है कैसा लहजा हो
हमने मीर नजीर जिगर की गजलों से सीखा ।

10/05/2026
Happy mother's day
10/05/2026

Happy mother's day

06/05/2026

वापस न लौटने की खबर छोड़ गए हो,
मैंने सुना है तुम यह शहर छोड़ गए हो.....
दीवाने लोग मेरी कलम चूम रहे हैं,
तुम मेरी ग़ज़ल में वह असर छोड़ गए हो......
सारा जमाना तुमको मुझ में ढूंढ रहा है,
तुम हो कि मुझको जाने किधर छोड़ गए हो....
दामन चुराने वाले मुझको यह तो दे बता,
क्यों मेरे पीछे अपनी नजर छोड़ गए हो......
मंजिल की है खबर ना रास्तों का है पता,
यह मेरे लिए कैसा तन्हा सफर छोड़ गए हो.......!!mm

Address

Ayodhya

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when manoj mishra posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share