Up News Utter Pradesh

Up News Utter Pradesh Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Up News Utter Pradesh, Media/News Company, Ayodhya, UP, India, Ayodhya.

मा० सांसद मैनपुरी श्रीमती Dimple Yadav जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।आप दीर्घायु हों, शतायु हों जन्मदिवस...
15/01/2023

मा० सांसद मैनपुरी श्रीमती Dimple Yadav जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

आप दीर्घायु हों, शतायु हों जन्मदिवस पर यही मंगलकामना है।

#अयोध्या

अयोध्या The beautiful landscape of   is mesmerizing; it is believed to be the place where   meditated and undertook the ...
11/01/2023

अयोध्या
The beautiful landscape of is mesmerizing; it is believed to be the place where meditated and undertook the to leave the earth and go back to his original abode ' '. It is also one of the most revered & sanctified places.

#अयोध्या

सभी को 'विश्व हिंदी दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!हिंदी मात्र बोल-चाल की माध्यम नहीं है, अपितु यह संपूर्ण भारत को...
10/01/2023

सभी को 'विश्व हिंदी दिवस' की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

हिंदी मात्र बोल-चाल की माध्यम नहीं है, अपितु यह संपूर्ण भारत को जोड़ने वाली पावन भाषा-सेतु है। यह भारत को एकात्मता में पिरोती है।

आइए, दैनिक जीवन-व्यवहार में हिंदी भाषा के प्रयोग हेतु संकल्पित हों।

#अयोध्या

https://youtu.be/Q8LjpiYVSAoLike and Subscribe
20/11/2022

https://youtu.be/Q8LjpiYVSAo

Like and Subscribe

Today I Show You Poco X3 Pro 13.0.4.0 Update, New Features, Watch Full Video Don't Skip Video Welcome to My Channel Prince Pi TechSubscribe For More Videos∆ ...

26/09/2022

शक्ति की उपासना के पावन पर्व 'शारदीय नवरात्रि' की समस्त प्रदेश वासियों एवं श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं ।

19/09/2022

*तारुन थाने की गयासपुर चौकी क्षेत्र में मिला कंगाल गोंडा जिले की युवती रेनू यादव का निकला जिसकी हत्त्या कर गौरा गांव का युवक अनूप सिंह उर्फ जुगुनी ने फेका था*
=================
*तारुन अयोध्या*
तारुन थाने की गयासपुर चौकी क्षेत्र के गौरा गांव के निकट गन्ने के खेत मे शनिवार को एसओजी व नगर कोतवाली की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा बरामद की गयीं लाश पड़ोसी जिले नबाबगंज गोण्डा के गांव खुर्दाबाद जफरापुर की निवासी युवती रेनू यादव की निकली।जो बीते 27 अगस्त की शाम 8.17 बजे अयोध्या शहर के सीविल लाइन क्षेत्र में स्थित विशाल मेघा मार्ट से निकली थी। इस मामले में युवती के भाई प्रमोद यादव ने प्रकरण में अपनी बहन को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की रिपोर्ट बीते 27 अगस्त को नगर कोतवाली में दर्ज करायी थी।जिसकी जांच उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय कर रहे थे।जांच के दौरान पुलिस को युवती के मोबाइल फोन से कुछ अहम सुराग लगे तो जांच अधिकारी सहित एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने एक संदिग्ध ई रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ किया तो पूरे मामले से से पर्दा हट गया। पुलिस ने गौरा गांव के ई बैट्री रिक्शा चालक अनूप सिंह उर्फ जुगुनी की निशा देही पर युवती का शव भी गन्ने के खेत से कंगाल के रुप मे बरामद कर लिया।अनूप शहर में रहकर अपना सवारी ई रिक्शा चलाता हैं। युवती से हत्त्यारोपी के बीच करीबियां कहा और कैसे हुई यह एक अनुसूलझी पहेली बना हुआ है।पुलिस के हत्थे चढ़े अनूप सिंह जुगुनी की निशादेही पर पुलिस ने युवती का शव अनूप के पैतृक गांव गौरा के निकट मंगापुर निवासी बल्लाहाता में रह रहे एक व्यकित के गन्ने के खेत से बरामद किया था जिसे टाहडीह निवासी व्यकित ने बटाई पर लिया था। पुलिस ने पकड़े गये ई रिक्शा चालक के बिरुद्ध बहला फुसलाकर भगाने के साथ हत्त्या कर साक्ष्य छुपाने सहित मुकदमे में अन्य गम्भीर धाराओं को भी जोड़ दिया है और उसे जेल भेज दिया है तथा युवती का मोबाइल व बैग भी बरामद कर लिया। एसपी सिटी व सीओ सिटी ने घटना से पर्दा हटा पकड़े गये ई रिक्शा चालक को जेल भेज दिया।

08/09/2022

कांग्रेस नेता के घर खाकी का लाइव हाई वोल्टेज ड्रामा.....
▪️बिना महिला सिपाही के घर में घुसी पुलिस पिटाई का भी आरोप, महिला की तबियत बिगड़ी
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
#सुल्तानपुर।
======== सुल्तानपुर में रात के अंधेरे में कोतवाली पुलिस कांग्रेस नेता के घर में घुस गई। यही नहीं कायदे-कानून को ताक पर रखकर पुलिसने बहू को दीवाल के सहारे अंदर घुसा दिया। विरोध पर मां-बहनों की अमानवीय ढंग से पिटाई की वो भी बिना महिला पुलिस के। कांग्रेस पार्टी ने इस मुद्दे को उठाते हुए न्याय की मांग की है। वैसे इस क्षेत्र में कोतवाली पुलिस का घरों में घुसकर तांडव मचाने का ये कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि साल भर से पुलिस का ये कृत्य बदस्तूर जारी है।
जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली नगर क्षेत्र के डिहवा मोहल्ले से जुड़ा हुआ है। जहां पर अमन सिद्दीकी की एक साल पूर्व बिहार के सिवान निवासी लड़की से शादी हुई थी। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है कोर्ट में मुकदमा लंबित है। कोतवाली नगर पुलिस पर जबरन बहू को ससुराल में एंट्री दिलाने का आरोप लगा है। ‌विरोध करने पर सास और ननद को अमानवीय ढंग से पीटा गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद अमन की मां की तबियत बिगड़ गई उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
यूथ कांग्रेस के पूर्व सचिव अमन सिद्दीकी महिला के पति हैं। वो बताते हैं कि मेरी शादी 1 साल पहले हुई थी 5 मार्च 2021 को। इस दौरान मेरी पत्नी का व्यवहार मेरे प्रति अच्छा नहीं रहा। विवाद के दौरान महिला थाने से सुलह समझौता भी हो चुका है। मेरे ऊपर दहेज उत्पीड़न का केस भी मेरी पत्नी कर चुकी है। आए दिन IGRS पर शिकायत करती है। सुनवाई चलने के बावजूद नगर कोतवाल और स्थानीय चौकी प्रभारी ने मेरे दो भाई, दो बहनों और मेरी मां की पिटाई की है अमानवीय ढंग से।
कांग्रेस के निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष तेज बहादुर पाठक ने कहा कि हमारी पार्टी के पदाधिकारी है अमन सिद्दीकी। इनके घर में जाकर पुलिस वालों ने तांडव किया है। बिना महिला सिपाही के घर वालों को पीटा गया है।कोतवाली नगर में भी टॉर्चर किया गया है। जहां पुलिस बेलगाम होकर कार्रवाई करेगी। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी।
जबकि कोतवाली नगर पुलिस ने लगे आरोप को फर्जी बताया है।

06/09/2022

💥 युवती के उत्पीड़न से तंग बुजुर्ग हीरालाल ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर एसएसपी से मांगा इंसाफ*
=================
ब्रेकिंग न्यूज तारुन
अयोध्या
हैदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बेला बालेडीहा निवासी बुजुर्ग हीरालाल यादव ने सीएम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत कर गांव की सीमा नामक युवती के उत्पीड़न से तंग होकर एसएसपी से न्याय की गोहार लगाई है। बुजुर्ग का आरोप है कि गांव निवासी युवती सीमा यादव उनके भाई जवाहर यादव के नाम खरीदी बैनामे की भूमि मे बोई गयीं चरी चोरी से काटकर अपने घर उठा लाती थी। जिसे गांव के राम कृपाल की पत्नी गीता ने देख लिया था और बुजुर्ग से शिकायत कर दी थी। जबकि सीमा का खेत खाली पड़ा है। बुजुर्ग का कहना है कि सीमा दो बहन है दूसरी बहन प्रियंका की शादी हो चुकी है उसने अपने हिस्से की जमीन गांव के अन्य लोगो को बैनामा कर दिया है। युवती के पिता की मृत्यु हो चुकी है।माँ दूसरे के साथ चली गयी।बाबा शारदा यादव के मृत्योपरांत पैतृक जमीन सीमा प्रियंका व दादी शारदा की पत्नी भगवंता के नाम वरासत दर्ज हो गयी। दादी भगवंता ने अपने हिस्से की 8 बीघे भूमि में से 5 सौ 56 एयर जमीन का हीरालाल के भाई जवाहर के नाम 2020 मे बैनामा कर दिया था तथा शेष बची जमीन अन्य गांव के लोगो ने बैनामा करा लिया। जिसमे जवाहर की खारिज दाखिल भी हो चुकी हैं। हीरालाल ने भाई जवाहर के खेत मे चरी की बुवाई की है।जबकि सीमा का खेत खाली पड़ा है।आरोप है कि सीमा हीरालाल के भाई जवाहर के बैनामे की भूमि में बोई गई चरी चोरी से काटकर घर उठा लाती थी।जिसे गांव की अन्य महिला ने देखा था। आरोप हैं कि सीमा हीरालाल के बैनामे की भूमि हड़पना चाहती है। बुजुर्ग का आरोप है कि सीमा उन्हें बीते 1 व 2 सितम्बर को अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर हैदरगंज बाजार से लौटते समय अपने घर के पास मारपीट चुकी हैं और सामान खरीदारी को रक्खे 65 सौ रुपये जबरिया निकाल लिया था। बुजुर्ग ने पुलिस में शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नही हुई।उल्टे युवती ने अपने खेत मे चरी काटने का हवाला देकर बुजुर्ग हीरालाल 70 बर्ष सहित अन्य पर मारपीट छिनैती सहित अन्य गम्भीर धाराओं में हैदरगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया हैं। उक्त एफआईआर को बुजुर्ग ने निरस्तकर अपनी एफआईआर दर्ज करने की गुहार एसएसपी से लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि इसके पहले भी युवती गांव के कुछ लोगो पर पहले भी मुकदमा दर्ज करा चुकी है।

03/09/2022

*कारागार राज्यमंत्री अफसरों की कार्यशैली से नाराज़ होकर धरने पर बैठे,मच गया हड़कंप*

सीतापुर।उत्तर प्रदेश के सीतापुर में शनिवार की सुबह प्रदेश के कारागार राज्यमंत्री और हरगांव से विधायक सुरेश राही कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठ गए। इससे प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया।हरगांव क्षेत्र के पिपाराघूरी में गौशाला को लेकर दो पक्षों में विवाद और पिछले दिनों बाबा साहब की मूर्ति तोड़े जाने समेत अन्य मामलों में एसडीएम सदर ने 170 ग्रामीणों को नोटिस जारी की है।

इसी मामले में राज्यमंत्री सुरेश राही सैकड़ों ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी अनुज सिंह से मिलने पहुंचे थे।डीएम के ऑफिस में न होने पर राज्यमंत्री बाहर धरने पर बैठ गए। राज्यमंत्री के धरने पर बैठने की खबर से प्रशासन में हड़कंप मच गया।एसडीएम सदर अनिल कुमार ने मौके पर पहुंचकर मान मनौवल शुरू कर दी,लेकिन बात नहीं बनी।राज्यमंत्री का कहना था कि पहले मामले की जांच करनी चाहिए थी और उसके बाद नोटिस जारी की जाती।राज्यमंत्री ने पुलिस अधीक्षक पर भी मनमानी करने का आरोप लगाया है।

राज्य मंत्री के धरने पर बैठने की जानकारी मिलते ही कलेक्ट्रेट पहुंचे डीएम अनुज सिंह ने राज्य मंत्री से बातचीत करते हुए उन्हें किसी तरह मनाया। इसके बाद राज्य मंत्री को लेकर डीएम अपने ऑफिस में चले गए। कलेक्ट्रेट में भारी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी से गहमागहमी का माहौल रहा।

03/09/2022

*बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा:ट्रक ने खड़ी बस को मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत,10 घायल*

बाराबंकी।उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से भीषण हादसे की खबर सामने आई है।यहां एक ट्रक ने खड़ी बस में टक्कर मार दी।रामनगर क्षेत्र में शनिवार तड़के एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी बस को टक्कर मार दी।इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 यात्रियों के घायल होने की खबर है।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

*तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर*

अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) पूर्णेन्दु सिंह ने बताया कि नेपाल से गोवा जा रहे श्रमिकों से भरी एक डबल डेकर बस का टायर तड़के करीब साढ़े 3 बजे रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव में पंक्चर हो गया था।जिसे सड़क किनारे रोककर ठीक किया जा रहा था।तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। हादसे के वक्त ज्यादातर यात्री सो रहे थे।उन्होंने बताया कि इस घटना में 14 लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनमें से चार लोगों की मृत्यु हो गई।

*बस में लगभग सवार थे 60 लोग*

एएसपी ने बताया कि घायलों में से दो को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बाकी 8 का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतकों में प्रेम थारू, शीतल थारू, चक्र बहादुर बाली और एक अज्ञात व्यक्ति शामिल है। बस में लगभग 60 लोग सवार थे। बाकी लोगों को नेपाल भेजने की व्यवस्था की जा रही है। मौके पर अब यातायात व्यवस्था सामान्य है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

*रास्ते में पंक्चर हो गई थी डबल डेकर बस*

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा उस समय हुआ जब डबल डेकर बस रास्ते में पंक्चर हो गई।बस पंक्चर होने के बाद ड्राइवर इसका टायर बदलने लगा। उसी समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। यात्रियों के मुताबिक बस में करीब 150 यात्री सवार थे।

*बस में सवार सभी यात्री नेपाल के रहने वाले*

ये हादसा बाराबंकी में रामनगर थाना क्षेत्र के महंगूपुर गांव के पास शनिवार सुबह तड़के लगभग 3:30 पर हुआ।जहां एक डबल डेकर बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।डबल डेकर बस बहराइच के रुपैडीहा से गोवा के लिए जा रही थी।उसी समय महंगूपुर गांव के पास पंक्चर हो गई। बस का ड्राइवर रोड किनारे बस का टायर बदलने लगा। तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। बस में सवार सभी यात्री नेपाल के रहने वाले हैं और वह गोवा जा रहे थे। वहीं हादसे के जानकारी मिलते ही आनन-फानन में रामनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को अस्पताल पहुंचाया।

Address

Ayodhya, UP, India
Ayodhya
224123

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Up News Utter Pradesh posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share